NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / CBSE: 12वीं के छात्र ऐसे करें जीव विज्ञान की तैयारी, इन टॉपिकों पर दें ध्यान
    अगली खबर
    CBSE: 12वीं के छात्र ऐसे करें जीव विज्ञान की तैयारी, इन टॉपिकों पर दें ध्यान
    12वीं के छात्र कैसे करें जीवविज्ञान की तैयारी (तस्वीरः फ्रीपिक)

    CBSE: 12वीं के छात्र ऐसे करें जीव विज्ञान की तैयारी, इन टॉपिकों पर दें ध्यान

    लेखन राशि
    Nov 09, 2023
    09:30 am

    क्या है खबर?

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं में अब लगभग 3 महीने का समय शेष है।

    मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए जीव विज्ञान सबसे महत्वपूर्ण विषय है, इसका पाठ्यक्रम भी काफी बड़ा है।

    इसे जल्दी कवर करना बेहद मुश्किल है, लेकिन अगर छात्र सही रणनीति के साथ पढ़ाई करें तो आसानी से अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते हैं।

    आइए जीव विज्ञान की तैयारी के लिए उपयोगी टिप्स जानते हैं।

    पाठ्यक्रम

    जीव विज्ञान का पाठ्यक्रम

    CBSE बोर्ड की कक्षा 12 में जीव विज्ञान की लिखित परीक्षा 70 अंक की और 30 अंक की प्रायोगिक परीक्षा होगी।

    इस विषय के पाठ्यक्रम में प्रजनन, आनुवंशिकी और विकास, जीव विज्ञान और मानव कल्याण, जैव प्रौद्योगिकी, पारिस्थितिकी और पर्यावरण जैसे 5 प्रमुख खंड शामिल हैं।

    इसमें प्रजजन खंड से 16 अंक, आनुवंशिकी और विकास से 20 अंक, मानव कल्याण और जीव विज्ञान से 12 अंक, जैव प्रौद्योगिकी से 12 अंक और पारिस्थितिकी से 10 अंक के सवाल पूछे जाएंगे।

    टॉपिक

    इन टॉपिकों पर दें ध्यान

    जीव विज्ञान में पादप जनन और मानव प्रजनन के सिद्धांतों पर ध्यान दें। बांझपन, वंशानुक्रम, थैलेसीमिया और अलग-अलग सिंड्रोम के बारे में पढ़ें।

    इसके अलावा डीएनए, जीनोम संयोजन, जैविक विकास, मानव रोग (मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, फाइलेरिया, टायफाइड, अमीबियासिस) के बारे में पढ़ें।

    जैनेटिक संयोजन, चिकित्सा में जैव प्रौद्योगिकी के उपयोग, बीटी फसलें, पशु सुरक्षा, जनसंख्या, जैव विविधता, पर्यावरण संरक्षण, वन्य जीव अभ्यारण, राष्ट्रीय उद्यान और बायोस्फीयर रिजर्व के बारे में पढ़ें।

    अवधारणाएं

    अवधारणाएं और महत्वपूर्ण शब्दावली याद करें

    जीव विज्ञान एक सैद्धांतिक और वैचारिक विषय है, इसमें कई सारी अवधारणाएं शामिल हैं।

    ऐसे में छात्र सभी बुनियादी अवधारणाओं को स्पष्ट करें और जीव विज्ञान की महत्वपूर्ण शब्दावलियों से परिचित हों।

    उम्मीदवार NCERT किताबों से पढ़ाई करें, इसमें सरल भाषा में चीजों को समझाया गया है।

    जानकारियों को रटने की बजाय समझें और प्रत्येक आरेख, उसकी लेबलिंग और सिद्धांतों को लिख-लिख कर याद करें। बार-बार भूलने वाली चीजों के लिए शॉर्ट नोट्स बनाएं।

    चित्र

    चित्र बनाने का अभ्यास करें

    जीव विज्ञान विषय में जानकारियों को दर्शाने के लिए चित्र बनाना बेहद महत्वपूर्ण हैं। चित्र बनाने से उम्मीदवार कम शब्द लिखकर भी अधिक अंक हासिल कर सकते हैं।

    ऐसे में जीव विज्ञान से संबंधित बुनियादी चित्रों को बनाना सीखें और बार-बार अभ्यास करें ताकि परीक्षा के दौरान आरेख बनाने में समय न लगे।

    उम्मीदवार कोशिका, मानव शरीर, डीएनए, पारिस्थितिकी तंत्र से संबंधित चित्र बनाना जरूर सीखें। उम्मीदवार पर्यावरण खंड को समझने के लिए मानचित्रों का उपयोग कर सकते हैं।

    जानकारी

    सैंपल पेपर हल करें

    प्रश्न के प्रकार को समझने के लिए छात्र पिछले साल के पेपर और सैंपल पेपर हल करें। इससे ये जानने में मदद मिलेगी कि आप परीक्षा के लिए कितने तैयार हैं। अपने कमजोर क्षेत्रों की पहचान करें और उन पर काम करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    CBSE
    परीक्षा तैयारी

    ताज़ा खबरें

    पहलगाम हमले का एक महीना: भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' और व्यापार रोकने समेत क्या-क्या कदम उठाए? पहलगाम आतंकी हमला
    IPL 2025: RCB ने जैकब बेथेल की जगह टिम सीफर्ट को किया शामिल IPL 2025
    सलमान खान की सुरक्षा में बड़ी चूक, गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसा अनजान शख्स  सलमान खान
    'कलाम: द मिसाइल मैन ऑफ इंडिया' से पहले अब्दुल कलाम पर बन चुकी हैं ये फिल्में-सीरीज एपीजे अब्दुल कलाम

    CBSE

    कॉलेज एडमिशन के लिए इंटरव्यू के दौरान इन बातों का रखें ध्यान, मजबूत होगी दावेदारी बोर्ड नतीजे 2022
    गाजियाबाद टॉपर रीति ने कक्षा 12 में हासिल किए 99 प्रतिशत अंक, बताया सफलता का राज IIT-बॉम्बे
    बोर्ड परीक्षाओं में समानता लाने के लिए केंद्र सरकार ने बनाई योजना, मूल्यांकन में होगा बदलाव शिक्षा मंत्रालय
    केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन की प्रक्रिया क्या है और इसमें फीस कितनी देनी होती है? केन्द्रीय विद्यालय

    परीक्षा तैयारी

    JEE मेन की तैयारी के दौरान न करें ये गलतियां, उठाना पड़ सकता है नुकसान JEE मेन
    NEET की तैयारी के दौरान शैक्षणिक और व्यक्तिगत जीवन में ऐसे बनाएं संतुलन  NEET
    UGC NET परीक्षा दिसंबर में होगी, इस तरह करें पेपर 1 की तैयारी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग
    UPSC: भूगोल वैकल्पिक विषय की तैयारी के लिए पढ़ें ये किताबें UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025