NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा में इन विषयों से पूछे जाएंगे सवाल, ऐसा रहेगा परीक्षा पैटर्न
    अगली खबर
    बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा में इन विषयों से पूछे जाएंगे सवाल, ऐसा रहेगा परीक्षा पैटर्न
    बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा के पैटर्न के बारे में जानिए (तस्वीरः फ्रीपिक)

    बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा में इन विषयों से पूछे जाएंगे सवाल, ऐसा रहेगा परीक्षा पैटर्न

    लेखन राशि
    Feb 08, 2024
    11:47 am

    क्या है खबर?

    बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 7 फरवरी को शिक्षक भर्ती के तीसरे चरण के लिए अधिसूचना जारी की।

    इस भर्ती अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय (कक्षा 1 से 5), मध्य विद्यालय (कक्षा 6 से 8), माध्यमिक विद्यालय (कक्षा 9 से 10) और उच्च माध्यमिक विद्यालय (कक्षा 10 से 12) के लिए शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।

    शिक्षकों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा।

    आइए लिखित परीक्षा के पैटर्न और अंकन योजना के बारे में जानते हैं।

    पैटर्न

    ऐसा रहेगा परीक्षा पैटर्न

    लिखित परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे। हर कक्षा स्तर के लिए परीक्षा पैटर्न अलग-अलग है।

    प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा के 2 भाग होंगे। इसी तरह मध्य विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय और उच्च माध्यमिक विद्यालय के लिए परीक्षा के 3 भाग होंगे।

    प्रत्येक कक्षा स्तर के लिए प्रश्नपत्र के पहले भाग में अंग्रेजी और हिंदी/उर्दू/बांग्ला भाषा के व्यवहारिक ज्ञान से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे।

    भाग 2 

    भाग 2 में होंगे ऐसे सवाल

    लिखित परीक्षा का दूसरा भाग पूरी तरह सामान्य अध्ययन के सवालों पर आधारित होगा।

    प्राथमिक विद्यालय की परीक्षा के भाग 2 में प्राथमिक गणित, मानसिक क्षमता परीक्षण, सामान्य जागरूकता, सामान्य विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भूगोल और पर्यावरण से सवाल पूछे जाएंगे।

    मध्य विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय और उच्च माध्यमिक विद्यालय की परीक्षा के भाग 2 में गणित, सामान्य जागरूकता, सामान्य विज्ञान, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन और भूगोल विषय से संबंधित सवाल होंगे।

    भाग 3

    भाग 3 में पूछे जाएंगे ऐसे सवाल

    भाग 3 में विशिष्ट विषयों पर आधारित सवाल पूछे जाएंगे। मध्य विद्यालय की परीक्षा के भाग 3 के लिए उम्मीवारों को गणित/विज्ञान/सामाजिक विज्ञान/हिंदी/उर्दू/संस्कृत/अंग्रेजी में से किसी 1 विषय का चुनाव करना होगा।

    माध्यमिक विद्यालय के लिए उम्मीदवारों को हिंदी/बांग्ला/उर्दू/संस्कृत/फारसी/अंग्रेजी/अरबी/विज्ञान/गणित/ललितकला/नृत्य/ शारीरिक शिक्षा/मैथिली/संगीत और सामाजिक विज्ञान में से किसी 1 को चुनना होगा।

    उच्च माध्यमिक विद्यालय की परीक्षा के लिए हिंदी/उर्दू/अंग्रेजी/संस्कृत/बांग्ला/मैथिली/मगही/अरबी/फारसी/भोजपुरी/पाली/प्राकृत/गणित/भौतिकी/रसायन विज्ञान/इतिहास/जंतु विज्ञान/दर्शन शास्त्र/कंप्यूटर/गृह विज्ञान/संगीत/उद्यमिता/अर्थशास्त्र/समाज शास्त्र/बिजनेस स्टडीज में से किसी 1 विषय को चुनना होगा।

    अंकन योजना

    नहीं होगा नकारात्मक अंकन

    प्रत्येक कक्षा स्तर के लिए परीक्षा 150 अंक की होगी। गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन नहीं होगा।

    परीक्षा हल करने के लिए उम्मीदवारों को 2.30 घंटे का समय दिया जाएगा।

    प्राथमिक स्तर की परीक्षा में भाग 1 से 30 और भाग 2 से 120 अंक के सवाल पूछे जाएंगे।

    मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर की परीक्षा में भाग 1 से 30, भाग 2 से 40 और भाग 3 से 80 अंक के सवाल पूछे जाएंगे।

    जानकारी

    अंतिम परिणाम में नहीं जोड़े जाएंगे भाग 1 के अंक

    परीक्षा का भाग 1 क्वालिफाइंग होगा, इसके अंक अंतिम परिणाम में नहीं जोड़े जाएंगे। प्राथमिक स्तर के लिए परिणाम केवल भाग 2 से तैयार होगा जबकि अन्य कक्षा स्तरों का परिणाम भाग 2 और भाग 3 के अंकों को जोड़कर तैयार किया जाएगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    BPSC (बिहार लोक सेवा आयोग)
    शिक्षक भर्ती

    ताज़ा खबरें

    अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद गिरफ्तार, कर्नल सोफिया पर उठाए थे सवाल ऑपरेशन सिंदूर
    व्हाइट हाउस ने 2 'जिहादियों' को बनाया सलाहकार; एक आतंकी प्रशिक्षण ले चुका, जेल भी गया व्हाइट हाउस
    टाटा हैरियर EV 3 जून को होगी लॉन्च, जानिए क्या मिलने की है उम्मीद  टाटा मोटर्स
    IPL 2025: LSG बनाम SRH मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए इकाना स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025

    BPSC (बिहार लोक सेवा आयोग)

    BPSC: 67वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख में एक बार फिर बदलाव, जानें अब कब होगी परीक्षा रोजगार समाचार
    BPSC: 66वीं मुख्य परीक्षा के नतीजे जारी, 1,828 उम्मीदवार हुए सफल बिहार
    BPSC: 67वीं प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड बिहार
    BPSC: 67वीं प्रारंभिक परीक्षा का पेपर लीक, परीक्षार्थियों ने काटा बवाल बिहार

    शिक्षक भर्ती

    राजस्थान में 46,500 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती, जानें कब होगी परीक्षा राजस्थान
    पश्चिम बंगाल में शिक्षक के लगभग 12,000 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन पश्चिम बंगाल
    कर्नाटक: शिक्षक भर्ती के एडमिट कार्ड पर सनी लियोनी की आपत्तिजनक तस्वीर, जांच जारी कर्नाटक
    HPSC: PGT शिक्षक के 4,476 पदों पर हो रही भर्ती, कैसे करें आवेदन? हरियाणा लोक सेवा आयोग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025