NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / बिज़नेस की खबरें / RTGS और NEFT ट्रांसफ़र में क्या अंतर है? यहाँ विस्तार से जानिए
    अगली खबर
    RTGS और NEFT ट्रांसफ़र में क्या अंतर है? यहाँ विस्तार से जानिए

    RTGS और NEFT ट्रांसफ़र में क्या अंतर है? यहाँ विस्तार से जानिए

    लेखन प्रदीप मौर्य
    Jun 10, 2019
    05:21 pm

    क्या है खबर?

    आज के समय में डिजिटल लेनदेन पर काफ़ी ज़ोर दिया जा रहा है।

    डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने बीते गुरुवार को RTGS (रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट सिस्टम) और NEFT (नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फ़ंड्स ट्रांसफ़र) सिस्टम फ़ंड ट्रांसफ़र पर लगने वाले शुल्क को माफ़ करने का फ़ैसला किया।

    बता दें RTGS और NEFT सिस्टम भारत में बैंकों के बीच फ़ंड ट्रांसफ़र के दो मुख्य तरीक़े हैं।

    इन दोनों में क्या अंतर है, यहाँ जानिए।

    जानकारी

    असल में क्या है RTGS और NEFT फ़ंड ट्रांसफ़र सिस्टम

    देश में बैंक खाताधारकों को सुविधा प्रदान करने और आसानी देने के लिए RBI द्वारा RTGS और NEFT भुगतान प्रणाली शुरू की गई थी।

    इन फ़ंड्स ट्रांसफ़र सेवाओं का उपयोग करने के लिए आपके पास उस व्यक्ति का मूल बैंक खाता होना चाहिए, जिस व्यक्ति को आप फ़ंड ट्रांसफ़र करना चाहते हैं।

    फ़ंड ट्रांसफ़र करने के लिए आपके पास लाभार्थी का नाम, खाता संख्या, बैंक का IFS कोड जैसे विवरण अवश्य रूप से होने चाहिए।

    #1

    फ़ंड ट्रांसफ़र की न्यूनतम और अधिकतम सीमा

    RTGS विधि के माध्यम से फ़ंड ट्रांसफ़र करने की न्यूनतम सीमा दो लाख रुपये है, जबकि NEFT से फ़ंड ट्रांसफ़र करने की न्यूनतम सीमा एक रुपये है।

    इसके अलावा RTGS के माध्यम से फ़ंड ट्रांसफ़र करने की कोई अधिकतम सीमा नहीं है। वहीं, NEFT के माध्यम से भी फ़ंड ट्रांसफ़र करने की कोई अधिकतम सीमा नहीं है।

    लेकिन एकल लेनदेन में देश के अंदर नकद-आधारित ट्रांसफ़र की जाने वाली अधितम राशि 50,000 रुपये है।

    #2

    RTGS और NEFT: सेटलमेंट का प्रकार और फ़ंड सेटलमेंट की गति

    सेटलमेंट के प्रकार की बात करें तो RTGS भेजे गए फ़ंड का वन-ऑन-वन समझौता है। वहीं, NEFT प्रणाली के माध्यम से भेजे गए फ़ंड का सेटलमेंट बैचों में किया जाता है। फ़ंड प्रति घंटा समय स्लॉट में व्यवस्थित होते हैं।

    RTGS की फ़ंड ट्रांसफ़र करने की गति बहुत ही तेज़ होती है, क्योंकि फ़ंड तुरंत ही ट्रांसफ़र हो जाता है। जबकि, NEFT प्रणाली के तहत फ़ंड ट्रांसफ़र करने में दो घंटे का समय लगता है।

    #3

    RTGS और NEFT के तहत सेवा की उपलब्धता

    RTGS फ़ंड ट्रांसफ़र सेवाएँ सप्ताह के दिनों में सुबह 09:00 बजे से शाम 04:30 बजे के बीच और शनिवार को सुबह 09:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे के बीच उपलब्ध है।

    वहीं, NEFT की फ़ंड ट्रांसफ़र सेवा सप्ताह के दिनों में सुबह 08:00 बजे से शाम 07:00 बजे (12 बैच) और शनिवार को सुबह 08:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे (छह बैच) के बीच उपलब्ध है।

    ये दोनों सेवाएँ रविवार और बैंक छुट्टियों पर उपलब्ध नहीं हैं।

    जानकारी

    बड़े फ़ंड ट्रांसफ़र के लिए उपयुक्त है RTGS

    RTGS विधि बड़े फ़ंड ट्रांसफ़र के लिए उपयुक्त है। NEFT प्रणाली तुलनात्मक रूप से छोटे फ़ंड ट्रांसफ़र के लिए उपयुक्त है। RTGS और NEFT दोनों ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड के ट्रांसफ़र के लिए उपलब्ध हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    व्यवसाय

    ताज़ा खबरें

    ऐपल 2026 में लॉन्च करेगी कैमरा से लैस एयरपॉड्स, जानिए क्या होगा फायदा  ऐपल
    हरियाणा के नूंह से एक और पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, चैट से हुआ खुलासा हरियाणा
    IRCTC ने लॉन्च किया स्वारेल ऐप, जानिए क्या है खास  IRCTC
    कान्स 2025: दूसरी बार रेड कार्पेट पर दिखीं उर्वशी रौतेला, सामने आईं तस्वीरें उर्वशी रौतेला

    भारत की खबरें

    'जुगाड़' में सबसे आगे हैं भारतीय, आनंद महिंद्रा का ट्वीट किया वीडियो हुआ वायरल, देखें ट्विटर
    टीवी पर अर्नब गोस्वामी ने सनी देओल को कहा सनी लियोनी, हुए ट्रोल चुनाव
    टाटा स्काई ने लॉन्च किए 49 रुपये से शुरू होने वाले ब्रॉडकास्टर पैक, यहाँ लें जानकारी व्यवसाय
    अयोध्या: गौशाला में सात गायों का बलात्कार करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ़्तार रेप

    व्यवसाय

    GST से एक परिवार को हर महीने हो रही 320 रुपये की बचत: वित्त मंत्रालय बिज़नेस
    नए अवतार में सड़कों पर धूम मचाता दिख सकता है लम्ब्रेटा स्कूटर भारत की खबरें
    बदला सोने की खरीदारी का तरीका, एक-एक रुपये में सोना खरीद रहे भारतीय इंटरनेट
    पाकिस्तानी रिपोर्टर ने गधे पर बैठकर की ऐसी रिपोर्टिंग की वीडियो हो गया वायरल पाकिस्तान समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025