NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / बिज़नेस की खबरें / ऐपल को पीछे छोड़ एनवीडिया बन सकती है दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी
    अगली खबर
    ऐपल को पीछे छोड़ एनवीडिया बन सकती है दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी
    ऐपल को पीछे छोड़ एनवीडिया बन सकती है दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी (तस्वीर: अनस्प्लैश)

    ऐपल को पीछे छोड़ एनवीडिया बन सकती है दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी

    लेखन बिश्वजीत कुमार
    Oct 15, 2024
    01:37 pm

    क्या है खबर?

    चिप निर्माता दिग्गज कंपनी एनवीडिया जल्द ही बाजार पूंजीकरण में आईफोन निर्माता ऐपल को पीछे छोड़ सकती है।

    एनवीडिया के शेयर लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे निवेशकों की चिंता कम हो रही है। अक्टूबर में कंपनी के शेयरों में लगभग 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जिसमें सोमवार (14 अक्टूबर) को 2.4 प्रतिशत की उछाल भी शामिल है।

    इस उछाल ने एनवीडिया को जून के बाद से उसके उच्चतम स्तर पर पहुंचा दिया है।

    वजह

    इस वजह से तेजी से आगे बढ़ रही एनवीडिया

    एनवीडिया के शेयर तेजी से बढ़ रहे हैं, क्योंकि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चिप की बढ़ती मांग ने इसे प्रमुख निवेश विकल्प बना दिया है। माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी कंपनियां AI में भारी निवेश कर रही हैं, जिससे एनवीडिया को लाभ हो रहा है।

    माइक्रोसॉफ्ट AI निवेश को 2025 तक 58 अरब डॉलर (लगभग 4,875 रुपये) तक बढ़ाने की योजना बना रही है। विश्लेषकों के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट का राजस्व इस साल दोगुना होने और अगले साल 44 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है।

    वजह

    यह भी है वजह 

    एनवीडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जेन्सेन हुआंग के आश्वासन के बाद कंपनी के शेयरों में तेजी आई है। उन्होंने बताया कि कंपनी की नई ब्लैकवेल चिप अब पूरी तरह से उत्पादन में है।

    पहले इंजीनियरिंग समस्याओं के कारण देरी से शेयरों में बिकवाली हुई थी, लेकिन अब बाजार में उछाल है। मॉर्गन स्टेनली के अनुसार, ब्लैकवेल चिप के ऑर्डर एक साल तक बुक हो चुके हैं और कंपनी की भविष्य की संभावनाएं मजबूत हैं।

    पूंजीकरण

    कितना है वर्तमान में पूंजीकरण? 

    एनवीडिया के शेयरों में हाल ही में 2.4 प्रतिशत की उछाल के बाद इसका बाजार पूंजीकरण 3,390 अरब डॉलर (लगभग 2.84 लाख अरब रुपये) तक पहुंच गया। यह इसे ऐपल के 3,520 अरब डॉलर (लगभग 3.22 लाख अरब रुपये) के बाजार पूंजीकरण के करीब ले आया है।

    एनवीडिया पहले भी एक बार बाजार पूंजीकरण में ऐपल को पछाड़ चुकी है। पहली बार ऐसा 2002 में और फिर इस साल जून में भी ऐपल को एनवीडिया ने पछाड़ा था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    एनवीडिया
    ऐपल
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    एनवीडिया

    एनवीडिया के CEO जेनसेन हुआंग की संपत्ति इस साल हुई दोगुनी, AI का है अहम रोल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    AI चिप क्या हैं और किन कामों में होता है इनका इस्तेमाल? जानिये सबकुछ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    रिलायंस और एनवीडिया ने भारत में AI लैंग्वेज मॉडल बनाने के लिए की साझेदारी  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    एनवीडिया और इंटेल की AI चिप में से कौन-सी बेहतर, बेंचमार्क टेस्ट से मिली जानकारी इंटेल

    ऐपल

    ऐपल इंटेलिजेंस हुआ पेश, कंपनी ने जारी किया iOS 18.1 का डेवलपर बीटा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    पिछले 7 महीने में गई 1.9 लाख कर्मचारियों की गई नौकरी, इन कंपनियों ने की छंटनी छंटनी
    ऐपल बटरफ्लाई कीबोर्ड वाले मैकबुक मालिकों को मिलने लगा मुआवजा, जानिए क्या है कारण  मैकबुक प्रो
    आईफोन 17 सीरीज के फीचर्स हुए लीक, मिलेगा 24MP का सेल्फी कैमरा आईफोन

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

    सिस्को में 4,000 से ज्यादा कमर्चारियाें की हो सकती है छंटनी, जानिए क्या है कारण  छंटनी
    शोधकर्ताओं ने की माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट की खामियां उजागर, हैकर्स उठा सकते हैं फायदा  माइक्रोसॉफ्ट
    xAI जल्द पेश करेगी ग्रोक 2 का बीटा वर्जन, एलन मस्क ने दी जानकारी एलन मस्क
    वैज्ञानिकों ने बनाया खास AI मॉडल, जीभ देखकर बीमारियों का लगा लेगा पता इराक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025