NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / एनवीडिया के CEO जेनसेन हुआंग की संपत्ति इस साल हुई दोगुनी, AI का है अहम रोल
    एनवीडिया के CEO जेनसेन हुआंग की संपत्ति इस साल हुई दोगुनी, AI का है अहम रोल
    टेक्नोलॉजी

    एनवीडिया के CEO जेनसेन हुआंग की संपत्ति इस साल हुई दोगुनी, AI का है अहम रोल

    लेखन रजनीश
    May 29, 2023 | 06:55 pm 1 मिनट में पढ़ें
    एनवीडिया के CEO जेनसेन हुआंग की संपत्ति इस साल हुई दोगुनी, AI का है अहम रोल
    एनवीडिया के CEO जेनसेन हुआंग की संपत्ति इस साल हुई दोगुनी

    टेक्नोलॉजी की दुनिया में इस समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) छाया हुआ है। कई जानकार इसे नौकरियों के लिए खतरा मानते हैं और कई इसे अन्य उद्योगों को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देने वाली टेक्नोलॉजी मानते हैं। उदाहरण के लिए AI चिप का प्रोडक्शन करने वाली एनवीडिया जैसी फर्म को इससे बड़ा फायदा हुआ। एक रिपोर्ट के अनुसार, फर्म का बाजार मूल्यांकन बढ़ने से एनवीडिया के CEO जेनसेन हुआंग की कुल संपत्ति भी पिछले हफ्ते बढ़ गई है।

    हुआंग बने दुनिया के 37वें सबसे अमीर 

    इनसाइडर के अनुसार, बीते बुधवार को 25 प्रतिशत की आश्चर्यजनक बढ़त के बाद कंपनी का बाजार मूल्यांकन लगभग 82 लाख करोड़ के निशान पर बंद हुआ था। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, CEO की कुल संपत्ति लगभग 57,000 करोड़ रुपये बढ़कर लगभग 2 लाख करोड़ पहुंची। बता दें कि कंपनी की 2023 वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक, हुआंग के पास लगभग 87 करोड़ एनवीडिया के शेयर हैं। ब्लूमबर्ग के अनुसार, हुआंग अब दुनिया के 37वें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।

    शेयर की कीमत बढ़ने पर हाथ पर बनवाया था कंपनी का टैटू

    हुआंग वह व्यक्ति हैं, जिन्होंने कंपनी के शेयर की कीमत लगभग 8,000 रुपये पहुंचने पर कथित तौर पर एक हाथ पर एनवीडिया के लोगो का टैटू बनवाया था। शुरुआती दिनों की बात करें तो ये बचपन में अमेरिका चले गए और अपने शुरुआती दिन यहां के एक सुधार स्कूल में बिताए। 1937 में हुआंग के माता-पिता ने दक्षिण पूर्व एशियाई देश ताइपे में सामाजिक अशांति के कारण खुद से पहले बच्चों को अमेरिका में रिश्तेदारों के पास दिया।

    हुआंग की शिक्षा

    एनवीडिया के CEO का जन्म 1936 में ताइपे में हुआ था। ब्लूमबर्ग के अनुसार, इन्होंने अपने बचपन का कुछ समय ताइवान और थाईलैंड में बिताया है। हुआंग के पास स्टैनफोर्ड से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री भी है। हुआंग ने ओरेगन स्टेट यूनिवर्सिटी (OSU) में भी पढ़ाई की है। OSU की प्रोफाइल के अनुसार, इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग फंडामेंटल में वो अपनी लैब पार्टनर लोरी मिल्स से मिले। 5 साल बाद दोनों ने शादी कर ली और इनके 2 बच्चे हैं।

    मैक ने शुरू किया पर्सनल कंप्यूटिंग का नया युग- हुआंग

    हुआंग ने OSU में बताया कि उन्हें कंप्यूटर पसंद थे, लेकिन OSU ने कंप्यूटर के पीछे के जादू के लिए उनकी आंखें खोल दीं। हुआंग ने 1984 में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। फॉर्च्यून के अनुसार, हाल ही में राष्ट्रीय ताइवान विश्वविद्यालय की सेरेमनी में अपने भाषण में उन्होंने कहा कि यह वही वर्ष था, जब पहला मैक कंप्यूटर जारी किया गया था, जिससे पर्सनल कंप्यूटिंग का एक नया युग आया।

    कई चिप कंपनियों में हुआंग ने किया काम

    एनवीडिया वेबसाइट पर 60 वर्षीय हुआंग के बायो में लिखा है कि उन्होंने OSU से स्नातक के बाद चिप कंपनियों LSI लॉजिक और एडवांस्ड माइक्रो डिवाइसेज में कई तरह की भूमिकाएं निभाईं। हुआंग ने LSI लॉजिक छोड़ने के बाद 1993 में एनवीडिया की स्थापना की थी। वॉल स्ट्रीट जर्नल की सितंबर, 2020 की एक रिपोर्ट के अनुसार इसकी स्थापना एक रेस्टोरेंट में हुई। गौरतलब है कि एनवीडिया कंप्यूटर और अन्य डिवाइस के लिए चिप, ग्राफिक्स कार्ड आदि बनाती है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    एनवीडिया
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

    एनवीडिया

    AI चिप क्या हैं और किन कामों में होता है इनका इस्तेमाल? जानिये सबकुछ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

    कार्बन उत्सर्जन और ऊर्जा खपत के साथ पर्यावरण पर कैसे असर डाल रही जनरेटिव AI? Chatbots
    माइक्रोसॉफ्ट अब एंड्रॉयड के लिए लाई बिंग चैट विजेट, जानें इस्तेमाल करने का तरीका माइक्रोसॉफ्ट बिंग
    गूगल मैजिक कंपोज क्या है और इसे कैसे इस्तेमाल करें? गूगल
    टेलीफोन हेल्पलाइन की जगह ले रहा है AI चैटबॉट, फायदों के साथ सामने आई ये कमियां  Chatbots
    अगली खबर

    टेक्नोलॉजी की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Science Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023