पिछले 7 महीने में गई 1.9 लाख कर्मचारियों की गई नौकरी, इन कंपनियों ने की छंटनी
क्या है खबर?
दुनियाभर की कई बड़ी टेक कंपनियां इस साल के शुरुआत से ही अपने कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं।
वैश्विक स्तर पर छंटनी पर नजर रखने वाली वेबसाइट लेऑप्प्स के अनुसार, इस साल जनवरी से जुलाई के बीच वैश्विक स्तर पर 380 कंपनियों ने लगभग 1.9 लाख कर्मचारियों की छंटनी की है।
इस साल अप्रैल में 50 कंपनियों में 21,473 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है। मई में 39 कंपनियों ने कुल 9,742 कर्मचारियों की छंटनी की थी।
छंटनी
इन कंपनियों ने की कर्मचारियों की छंटनी
इस साल गूगल ने अपनी कोर टीमों से लगभग 200 कर्मचारियों को निकाल दिया है। तोशिबा ने अपने 6 प्रतिशत कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है, जिससे 4,000 लोगों की नौकरी जाएगी।
अमेजन ने अलग-अलग विभागों से करीब 400 नौकरियों में कटौती कर दी है। टिक-टॉक ने भी घोषणा की है कि वह वैश्विक स्तर पर अपने 1,000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी। सिस्को ने इस साल अपने 4,200 से भी अधिक कर्मचारियों की छंटनी करने की घोषणा की है।
छंटनी
इन कंपनियों ने भी की छंटनी
टेक दिग्गज ऐपल ने भी अपने अलग-अलग विभागों से 600 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। भारतीय एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट ने घोषणा की है कि वह अपने 1,400 कर्मचारियों को नौकरी से निकलेगी।
गेमिंग कंपनी इलेक्ट्रॉनिक आर्ट्स (EA) भी अपने कर्मचारियों की छंटनी की है, जिससे 650 लोगों की नौकरी जाएगी। कई अन्य कंपनियों ने भी अपने सैकड़ों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। पैरामाउंट ग्लोबल ने कहा है कि वह अपने 800 कर्मचारियों की छंटनी करेगी।