NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / बिज़नेस की खबरें / मैकबुक, लैपटॉप, टैबलेट के आयात पर प्रतिबंध लगाए जाने से महंगी हो सकती है इनकी कीमत  
    अगली खबर
    मैकबुक, लैपटॉप, टैबलेट के आयात पर प्रतिबंध लगाए जाने से महंगी हो सकती है इनकी कीमत  
    लैपटॉप, टैबलेट, पर्सनल कंप्यूटर के आयात पर प्रतिबंध के सरकार के फैसले से महंगी हो सकती है इनकी कीमत

    मैकबुक, लैपटॉप, टैबलेट के आयात पर प्रतिबंध लगाए जाने से महंगी हो सकती है इनकी कीमत  

    लेखन रजनीश
    Aug 03, 2023
    07:50 pm

    क्या है खबर?

    केंद्र सरकार ने आज (3 अगस्त) से लैपटॉप, टैबलेट, पर्सनल कंप्यूटर और सर्वर के आयात पर तत्काल प्रभाव से प्रतिंबध लगा दिया है।

    अब भारत में बिक्री के लिए लैपटॉप, कंप्यूटर और टैबलेट आदि आयात करने की योजना बनाने वाली कंपनी या फर्म को "प्रतिबंधित आयात के लिए वैध लाइसेंस" लेना होगा।

    सरकार द्वारा अचानक लिए गए इस फैसले से भारत में लैपटॉप की कीमतें बढ़ने की संभावना है।

    ऐपल

    ऐपल, आसुस, सैमसंग सहित कई कंपनियां आयात कर बेचती हैं लैपटॉप

    ऐपल जैसी कंपनियां भारत में मैकबुक के साथ ही मैक मिनी और अन्य कंप्यूटर बेचती हैं।

    इसके अलावा विदेशों से आयात करने के बाद भारत में लैपटॉप और पर्सनल कंप्यूटर बेचने वाली लेनोवो, आसुस, एसर, सैमसंग और कंपनियों पर भी प्रतिबंध का नियम लागू होता है।

    नोटिस में कहा गया है कि HSN 8741 के तहत आने वाले लैपटॉप, टैबलेट, अल्ट्रा स्मॉल फॉर्म फैक्टर कंप्यूटर और सर्वर का आयात प्रतिबंधित होगा।

    लैपटॉप

    प्रतिबंध से पैदा होगी लैपटॉप की कमी

    जब तक कंपनियां लैपटॉप लाने के लिए अनुमति नहीं लेती हैं तब तक भारत में लैपटॉप, कंप्यूटर, मैकबुक और मैक मिनी की कीमतें बढ़ने की संभावना है।

    ऐसा इसलिए है क्योंकि आयात पर प्रतिबंध से बाजार में कमी पैदा होना तय है। दूसरे शब्दों में कहें तो मांग के मुकाबले आपूर्ति कम होगी और कीमत बढ़ने का यह एक बड़ा संभावित कारण हो सकता है।

    मांग अधिक होने से ग्राहकों को छूट भी नहीं मिलेगी।

    रिलायंस

    रिलायंस जियो जैसी अन्य भारतीय कंपनियों को मिल सकता है फायदा

    रिपोर्ट में कहा गया कि प्रतिबंध लगाए जाने से रिलायंस जियो जैसी अन्य भारतीय कंपनियों को मदद मिल सकती है।

    जियो ने 2 दिन पहले ही अपना लैपटॉप जियोबुक लॉन्च किया है।

    ये कंपनियां चीन से अपना लैपटॉप आयात कर सकती हैं, क्योंकि भारतीय या स्थानीय कंपनियों को आयात छूट लाइसेंस प्राप्त करना आसान हो सकता है।

    हालांकि, प्रतिबंध का उद्देश्य क्या है यह आने वाले दिनों में साफ हो जाएगा।

    कीमत

    स्थानीय स्तर पर मैन्युफैक्चरिंग से घट सकती हैं कीमतें

    रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि आने वाले समय में जब ऐपल, आसुस आदि कंपनियां लैपटॉप की स्थानीय स्तर पर मैन्युफैक्चरिंग/असेंबलिंग शुरू करेगीं तो भारत में लैपटॉप और कंप्यूटर की कीमतें फिर से कम हो सकती हैं।

    सरकार ने सिर्फ बेचने के लिए पूरी तरह से तैयार लैपटॉप और कंप्यूटर के आयात पर प्रतिबंध की घोषणा की है। इनके पुर्जों को अभी भी बिना किसी प्रतिबंध के आयात किया जा सकता है और असेंबलिंग कर बेचा जा सकता है।

    प्रतिबंध

    इन मामलों में है आयात प्रतिबंध से छूट

    यह ध्यान रखें कि बैगेज नियमों के तहत आयात पर यह प्रतिबंध नहीं लागू होते हैं। यानी लोग अपने पर्सनल इस्तेमाल के लिए विदेश से लैपटॉप आदि ला सकते हैं।

    इसके अलावा पर्सनल इस्तेमाल, रिसर्च और डेवलपमेंट, टेस्टिंग, बेंचमार्किंग, रिपेयरिंग और फिर से निर्यात किए जाने के मामलों में लैपटॉप, टैबलेट आदि मंगाने पर प्रतिबंध लागू नहीं होता।

    इन कार्यों के लिए प्रति खेप 20 प्रोडक्ट लाइसेंस छूट के साथ मंगाए जा सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लैपटॉप
    केंद्र सरकार

    ताज़ा खबरें

    मारुति सुजुकी एरिना मॉडल्स पर छूट घोषित, जानिए कितना मिलेगा फायदा  मारुति सुजुकी
    बिना इंटरनेट के गूगल मैप्स का उपयोग कैसे करें? यहां जानिए तरीका इंटरनेट
    रूस-यूक्रेन युद्ध में हताहत हुए 14 लाख सैनिक, किसे हुआ ज्यादा नुकसान? रूस समाचार
    IPL 2025: चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने निकाली 'विजय परेड', देखें वीडियो  IPL 2025

    लैपटॉप

    एक लाख रुपये के अंदर बेस्ट गेमिंग लैपटॉप, जानें और भी खूबियां आसुस
    डिवाइस रिपेयर करवाने के मुकाबले नया खरीदना बेहतर समझते हैं करीब आधे यूजर्स- सर्वे ऐपल
    लैपटॉप पर प्राप्त कर सकते हैं फोन के नोटिफिकेशंस, ये हैं आसान तरीके आईफोन
    स्टीव जॉब्स के ऐपल-1 कंप्यूटर की नीलामी, चार करोड़ रुपये से ज्यादा हो सकती है कीमत ऐपल

    केंद्र सरकार

    डाटा प्रोटेक्शन बिल : यूजर्स को प्लेटफॉर्म से पूरा डाटा डिलीट कराने का मिल सकता है अधिकार डाटा संरक्षण विधेयक
    #NewsBytesExplainer: सहारा समूह के निवेशक रिफंड के लिए आवेदन कैसे करें और कब तक मिलेंगे पैसे? सहारा इंडिया
    सरकार ने फिर घटाईं टमाटर की कीमतें, 70 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से करवाएगी उपलब्ध टमाटर की कीमतें
    क्या UGC की जगह उच्च शिक्षा आयोग बनाएगी सरकार? मानसून सत्र में आ सकता है विधेयक लोकसभा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025