NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / बिज़नेस की खबरें / अभी तक बैंकों में वापस नहीं लौटे लगभग 10,000 करोड़ रुपये के 2,000 रुपये के नोट
    अगली खबर
    अभी तक बैंकों में वापस नहीं लौटे लगभग 10,000 करोड़ रुपये के 2,000 रुपये के नोट
    2,000 के 97 प्रतिशत नोट बैंकों में जमा हो गए हैं

    अभी तक बैंकों में वापस नहीं लौटे लगभग 10,000 करोड़ रुपये के 2,000 रुपये के नोट

    लेखन आबिद खान
    Dec 01, 2023
    01:44 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बताया है कि 2,000 रुपये के 97.26 प्रतिशत नोट बैंकों में वापस आ चुके हैं। हालांकि, अभी भी 9,760 करोड़ रुपये की कीमत के नोट न तो जमा किए गए हैं और न ही बदले गए हैं।

    RBI ने कहा कि फिलहाल 2,000 के नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे।

    बता दें कि RBI ने 19 मई को इन नोटों को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी।

    RBI

    नोटों की स्थिति को लेकर RBI ने क्या बताया?

    RBI के मुताबिक, 19 मई, 2023 तक 3.56 लाख करोड़ रुपये की कीमत के 2,000 के नोट चलन में थे। 30 नवंबर, 2023 तक कुल नोटों के 97.26 प्रतिशत या तो बैंकों में जमा कर दिए गए या बदल दिए गए।

    RBI ने बताया, अब बाजार में 2,000 रुपये के जितने नोट रह गए हैं, उनकी कीमत 9,760 करोड़ रुपये है, यानी इतनी कीमत के नोट अभी भी बैंकों में जमा नहीं हुए हैं और ना ही बदले गए हैं।

    तारीख

    7 अक्टूबर थी नोट बदलने की आखिरी तारीख

    RBI ने 19 मई को 2,000 के नोटों को वापस लेने की घोषणा की थी। इन नोटों को सभी बैंक शाखाओं में जमा करने या बदलने के लिए पहले 30 सितंबर की समयसीमा दी गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 7 अक्टूबर कर दिया गया था।

    सितंबर की शुरुआत में RBI ने कहा था कि उसके पास 2,000 रुपये के 93 प्रतिशत नोट वापस आ गए हैं और करीब 24,000 करोड़ रुपये के नोट चलन में बने हुए थे।

    तरीका

    आप कैसे बदलवा सकते हैं 2,000 के नोट?

    बैंकों में नोट जमा करने या बदलवाने की आखिरी तारीख निकल चुकी है। हालांकि, अभी भी आप RBI के 19 स्थानीय कार्यालयों में इन नोटों को बदलवा सकते हैं।

    इसके अलावा आप डाकघर से इंडिया पोस्ट के माध्यम से अपने नोटों को RBI कार्यालय भी भेज सकते हैं। RBI इन नोटों के बराबर की राशि को आपके खाते में जमा कर देगा। नोट बदलने के लिए जरूरी फॉर्म RBI की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

    प्लस

    नोटबंदी के समय जारी किए गए थे 2,000 के नोट

    2016 में हुई नोटबंदी के बाद RBI ने 2,000 रुपये के नोटों की शुरुआत की थी।

    2016-17 में 2,000 के कुल 350 करोड़ नोट छापे गए थे, लेकिन अगले ही साल इनकी छपाई में 97 प्रतिशत की कटौती की गई। 2018-19 में इनकी छपाई पूरी तरह बंद कर दी गई।

    इसके बाद धीरे-धीरे इन नोटों को चलन से बाहर करने के लिए बदलने या जमा करने का आदेश जारी किया गया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय रिजर्व बैंक
    नोटबंदी

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    भारतीय रिजर्व बैंक

    RBI ने रेपो रेट में नहीं किया कोई बदलाव, विकास दर 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान शक्तिकांत दास
    2,000 रुपये के 50 प्रतिशत नोट वापस आए- RBI गवर्नर शक्तिकांत दास
    डिजिटल लेन-देन में शीर्ष पर पहुंचा भारत, बेंगलुरू में हुईं सबसे ज्यादा डिजिटल ट्रांजेक्शन डिजिटल भुगतान
    महंगाई दर मई में 4.25 प्रतिशत रही, 2 साल में सबसे कम महंगाई दर

    नोटबंदी

    बीते वर्ष और कम हुआ 2,000 के नोटों का चलन, 500 के नोट की मांग ज्यादा भारतीय रिजर्व बैंक
    RBI की रिपोर्ट में नकली नोट बढ़ने की बात, विपक्ष ने साधा नोटबंदी पर निशाना भारतीय रिजर्व बैंक
    नोटबंदी समेत 25 लंबित मामलों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई संवैधानिक बेंच, तेज होगी सुनवाई NRC
    नोटबंदी के फैसले की समीक्षा करेगा सुप्रीम कोर्ट, केंद्र सरकार और RBI से मांगा विस्तृत हलफनामा नरेंद्र मोदी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025