NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इलेक्ट्रिक वाहन
    दोपहिया वाहन
    लेटेस्ट कार
    लेटेस्ट बाइक्स
    ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / क्या BYD अट्टो-3 को टक्कर दे पाएगी महिंद्रा XUV400? तुलना ये समझिए
    ऑटो

    क्या BYD अट्टो-3 को टक्कर दे पाएगी महिंद्रा XUV400? तुलना ये समझिए

    क्या BYD अट्टो-3 को टक्कर दे पाएगी महिंद्रा XUV400? तुलना ये समझिए
    लेखन अविनाश
    Oct 25, 2022, 12:14 pm 1 मिनट में पढ़ें
    क्या BYD अट्टो-3 को टक्कर दे पाएगी महिंद्रा XUV400? तुलना ये समझिए
    BYD अट्टो-3 बनाम महिंद्रा XUV400

    दुनिया की सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक गाड़ियां बनाने वाली कंपनी BYD ने भारतीय बाजार में अपनी दूसरी गाड़ी अट्टो-3 लॉन्च कर दिया है। महिंद्रा ने भी इलेक्ट्रिक वाहन (EV) सेगमेंट में कदम रखते हुऐ अपनी XUV400 पेश कर दी है। यह कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक SUV है जिसे अगले साल लॉन्च किया जाएगा। लोगों का मानना है कि ये दोनों गाड़ियां एक दूसरे को जबरदस्त टक्कर देंगी। आइये तुलना से समझते हैं कि कौन सी इलेक्ट्रिक गाड़ी आपके लिए बेस्ट है।

    दोनों SUVs को मिला है दमदार लुक

    डिजाइन की बात करें तो महिंद्रा XUV400 इलेक्ट्रिक में मस्कुलर बोनट, डे टाइम रनिंग लाइट्स (DRL) के साथ LED हेडलाइट्स और टेललाइट्स दिए गए हैं। SUV के पूरे बॉडी पर शार्प एंगल्स दिए गए हैं। साथ ही इसमें नए व्हील आर्च को भी शामिल किया गया है। BYD अट्टो-3 में स्लीक हेडलैम्प्स, क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल, फंकी अलॉय व्हील्स, क्रोम-लाइनेड विंडो, स्लोपिंग रूफलाइन और कनेक्टेड टेल लैंप्स के साथ एक स्पोर्टी प्रोफाइल है।

    अधिक रेंज देगी BYD अट्टो-3

    महिंद्रा XUV400 में 39.5kW की बैटरी पैक विकल्प के साथ पेश किया है। इस कार की मोटर को 150bhp की पावर बनाने की क्षमता दी गई है। महिंद्रा का दावा है कि यह SUV सिंगल चार्ज में 456 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम होगी। अट्टो-3 SUV 60.48kWh बैटरी पैक से लैस है, जो अधिकतम 200Nm की पावर और 310Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। सिंगल चार्ज में यह 521 किलोमीटर की रेंज देने की क्षमता रखती है।

    दोनों गाड़ियों में दिए गए हैं ये फीचर्स

    XUV400 के केबिन फीचर्स की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक SUV को एक बड़ा केबिन दिया गया है, जिसमें चार्जिंग पोर्ट को फ्रंट फेस के साइड में लगाया जाएगा। साथ ही इसमें एम्बिएंट लाइटिंग मिलेगी। वहीं, अट्टो-3 में अपमार्केट केबिन दिया गया है। इसमें 12.8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 5 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, इलेक्ट्रिक पावर असिस्टेड स्टीयरिंग व्हील, 8 स्पीकर ऑडियो सिस्टम, USB C, USB A पोर्ट और सिंथेटिक लेदर सीट दी जा सकती है।

    क्या होगी इनकी कीमत?

    BYD अट्टो-3 की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि, अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी शुरूआती कीमत 25 लाख रुपये होगी। वर्तमान में आप 50,000 रुपये देकर इसे बुक कर सकते हैं। वहीं, XUV400 की कीमतें अगले साल उजागर की जाएंगी। हालांकि, अनुमान के मुताबिक इसे 13 से 17 लाख रुपये के बीच रखा जा सकता है। बाजार में इनका मुकाबला टाटा नेक्सन EV, MG ZS EV और हुंडई कोना जैसी इलेक्ट्रिक कारों से होगा।

    पोल
    इन दोनों बेहतरीन इलेक्ट्रिक SUV में किसे पसंद करेंगे आप?
    BYD अट्टो 3
    65.00%
    महिंद्रा XUV400
    35.00%
    यह पोल अब सक्रिय नहीं है

    पावरफुल बैटरी के साथ BYD अट्टो-3 हुई लॉन्च, सिंगल चार्ज में चलेगी 521 किलोमीटर | न्यूजबाइट्स

    महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार XUV400 आई सामने, मिलेगी 456 किलोमीटर की रेंज | न्यूजबाइट्स

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    इलेक्ट्रिक वाहन
    ऑटोमोबाइल
    BYD अट्टो-3
    महिंद्रा XUV400

    ताज़ा खबरें

    रणजी ट्रॉफी, क्वार्टर फाइनल: सौराष्ट्र ने पंजाब को हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश  रणजी ट्रॉफी
    एटली की अगली फिल्म में होंगे वरुण धवन, इसी साल शुरू होगी शूटिंग वरुण धवन
    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वोच्च टेस्ट स्कोर वाले भारतीय, 2013 से नहीं लगाया किसी ने दोहरा शतक भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    छठे नंबर पर विश्व के सबसे सफल बल्लेबाज हैं धोनी, उनके नाम हैं ये रिकॉर्ड्स एमएस धोनी

    इलेक्ट्रिक वाहन

    ओला लेकर आ रही नई इलेक्ट्रिक बाइक, अगले साल होगी लॉन्च   ओला
    निसान मैक्स-आउट कन्वर्टिबल कॉन्सेप्ट कार से उठा पर्दा, जानिए इसकी खासियत   निसान
    स्कोडा एनाक RS ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, बर्फ पर लगाया सबसे लंबा ड्रिफ्ट स्कोडा कार
    नई गाड़ी खरीदने की कर रहे प्लानिंग? फरवरी में आने वाले इन मॉडलों पर रखें नजर  कार सेल

    ऑटोमोबाइल

    बजट 2023 में ऑटो सेक्टर के लिए हुई ये घोषणाएं, स्क्रैप पॉलिसी पर दिया गया जोर बजट
    बजट 2023 से ऑटो सेक्टर को ये उमीदें, हो सकती है ये बड़ी घोषणाएं बजट
    ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस बनवाते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान ड्राइविंग लाइसेंस
    भारत इन देशों को पीछे कर बना तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार मारुति सुजुकी

    BYD अट्टो-3

    अलविदा 2022: ADAS तकनीक के साथ इस साल लॉन्च हुई ये पांच गाड़ियां होंडा मोटर कंपनी
    BYD अट्टो-3 की भारत में जबरदस्त मांग, एक महीने में बुक हुईं 1,500 यूनिट्स इलेक्ट्रिक कार
    BYD अट्टो-3 ने भारत में दी दस्तक, 34 लाख रुपये में खरीद सकेंगे ये दमदार SUV इलेक्ट्रिक वाहन
    सिंगल चार्ज में 500 किलोमीटर चलेगी भारत में बनी प्रवैग SUV, नवंबर में देगी दस्तक इलेक्ट्रिक वाहन

    महिंद्रा XUV400

    महिंद्रा XUV400 को पसंद कर रहे लोग, पांच दिनों में बुक हुईं 10,000 यूनिट्स   महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा XUV400 की बुकिंग शुरू, टाटा नेक्सन को टक्कर देने लॉन्च हुई है यह इलेक्ट्रिक कार महिंद्रा एंड महिंद्रा
    टाटा नेक्सन EV की तुलना में कितनी दमदार है महिंद्रा XUV400? तुलना से समझिये महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा XUV400 इलेक्ट्रिक भारत में हुई लॉन्च, टाटा नेक्सन EV को देगी टक्कर महिंद्रा एंड महिंद्रा

    ऑटो की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Auto Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023