NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / अगस्त में वाहनों की बिक्री में 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी, FADA ने जारी किए आंकड़े
    अगली खबर
    अगस्त में वाहनों की बिक्री में 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी, FADA ने जारी किए आंकड़े
    अगस्त में वाहनों की बिक्री में 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी

    अगस्त में वाहनों की बिक्री में 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी, FADA ने जारी किए आंकड़े

    लेखन अविनाश
    Sep 05, 2023
    04:22 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय ऑटो सेक्टर ने अगस्त महीने की सेल्स में भी अच्छी बढ़ोतरी की है। पिछले साल की तुलना में इस साल कुल वाहनों की बिक्री में 9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

    बीते महीने भारतीय बाजार में 18.18 लाख वाहनों की बिक्री हुई, जो पिछले साल अगस्त में 16.74 लाख यूनिट्स रही थी।

    फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने यह जानकारी दी है।

    आइए इस बारे में जानते हैं।

    सेल्स

    पैसेंजर वाहनों की बिक्री में आया उछाल

    पिछले महीने देश में कुल 3.15 लाख यूनिट पैसेंजर वाहनों की बिक्री हुई, जो अगस्त, 2022 में बेची गईं 2.95 लाख यूनिट्स की तुलना में 6.53 प्रतिशत अधिक है।

    इसी तरह मासिक आधार पर पैसेंजर वाहनों की बिक्री 10.94 प्रतिशत बढ़ी है। इसी साल जुलाई में देश में इनकी 2.84 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

    देश की दिग्गज कंपनियों में शुमार मारुति, टाटा मोटर्स, महिंद्रा और हुंडई को सालाना आधार पर अगस्त में बिक्री में फायदा हुआ है।

    दोपहिया वाहन

    दोपहिया वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी

    पिछले महीने दोपहिया वाहनों की बिक्री में भी वृद्धि दर्ज की गई है।

    अगस्त, 2023 में देश में कुल 12.54 लाख दोपहिया वाहन की बिक्री हुई है। यह पिछले साल इसी दौरान हुई 11.80 लाख यूनिट्स की बिक्री की तुलना में 6.29 प्रतिशत अधिक है।

    मासिक आधार पर भी दोपहिया वाहनों की बिक्री में 2.14 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसी साल जुलाई में देश में 12.28 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

    तिपहिया

    कैसी रही तिपहिया वाहनों की बिक्री?

    इस अगस्त तिपहिया वाहनों की बिक्री में 66 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है। बीते महीने देश में कुल 99,907 तिपहिया वाहन बेचे गए, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 60,132 यूनिट्स था।

    मासिक आधार पर भी तिपहिया वाहनों की बिक्री में 6.12 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इस साल जुलाई में देश में करीब 94,148 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

    अनुमान है कि इस महीने भी इनकी बिक्री में बढ़ोतरी होगी।

    cv

    कमर्शियल वाहन और ट्रैक्टरों की बिक्री में भी इजाफा 

    इन सभी सेगमेंट के अलावा, कमर्शियल वाहन सेगमेंट में भी 3.23 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई।

    अगस्त में देश में 75,292 यूनिट्स कमर्शियल वाहनों की बिक्री हुई, जो एक साल पहले इसी महीने में 72,940 यूनिट्स की रही थी।

    बता दें कि देश में ट्रैक्टरों की बिक्री में 13.58 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। पिछले महीने 43,929 ट्रैक्टरों की बिक्री हुई है, जो पिछले साल अगस्त में 65,018 यूनिट्स ही थी।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

    भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार जापान और जर्मनी को पीछे छोड़ तीसरा सबसे बड़ा कार बाजार बन गया है। हर महीने यहां लाखों गाड़ियों की बिक्री होती है।

    गाड़ियों की बिक्री के मामले में चीन पहले स्थान पर है, वहीं अमेरिका दूसरे स्थान पर है। चौथे और पांचवे स्थान पर क्रमशः जापान और जर्मनी हैं।

    बता दें कि भारत में सबसे अधिक मारुति सुजुकी की गाड़ियों की बिक्री होती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सेल्स रिपोर्ट
    कार सेल
    बाइक सेल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    सेल्स रिपोर्ट

    मर्सिडीज-बेंज ने पहली छमाही में की अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री, 8,528 यूनिट्स बेची  मर्सिडीज-बेंज
    पिछले महीने वाहनों की कुल बिक्री में हुआ 3 फीसदी का इजाफा- SIAM  ऑटोमोबाइल
    पिछले महीने इन 3 बाइक्स ने देश में मचाया धमाल, सबसे ज्यादा बिकीं बाइक सेल
    BMW ने पहली छमाही में की अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री, बेची 5,867 यूनिट्स  BMW कार

    कार सेल

    होंडा सिटी फेसलिफ्ट और अमेज पर मिल रही शानदार छूट, जानिये कितना मिलेगा फायदा  होंडा
    मारुति वैगनआर का कार बाजार में जलवा, 24 साल में बिकी 30 लाख यूनिट्स मारुति सुजुकी
    टाटा हैरियर ने भारत में जमाई धाक, बिकी एक लाख यूनिट्स  टाटा मोटर्स
    मारुति सुजुकी इग्निस ने ग्राहकों को किया आकर्षित, बिक्री का आंकड़ा 2 लाख के पार  मारुति सुजुकी

    बाइक सेल

    ट्रायम्फ स्पीड ट्रिपल 1200 RR बाइक को मिला नया लुक, जेम्स बॉन्ड एडिशन में हुई पेश ऑटोमोबाइल
    नए वेरिएंट में आ रही हैं होंडा CB650R और CBR650R बाइक्स, जानिए क्या मिलेगा नया होंडा
    स्पेशल एडिशन में पेश हुई KTM RC 8C बाइक, केवल 200 यूनिट्स ही बनेंगी KTM मोटरसाइकिल
    बेनेली TRK 702 और 702 X EICMA मोटर शो में हुई पेश, जानिए इनकी खासियत बेनेली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025