NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / बेनेली TRK 702 और 702 X EICMA मोटर शो में हुई पेश, जानिए इनकी खासियत
    अगली खबर
    बेनेली TRK 702 और 702 X EICMA मोटर शो में हुई पेश, जानिए इनकी खासियत
    EICMA मोटर शो में पेश हुई बेनेली TRK 702 (तस्वीर: बेनेली)

    बेनेली TRK 702 और 702 X EICMA मोटर शो में हुई पेश, जानिए इनकी खासियत

    लेखन अविनाश
    Nov 11, 2022
    07:30 pm

    क्या है खबर?

    प्रीमियम बाइक निर्माता कंपनी बेनेली ने इटली के मिलान में चल रहे EICMA मोटर शो में अपनी नई TRK 702 एडवेंचर बाइक से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने इस बाइक को दो ट्रिम्स- TRK 702 और 702 X में पेश किया है।

    अपडेटेड मॉडल के डिजाइन में बदलाव किया गया है और इसमें ट्यूबलेस टायरों के साथ नए वायर-स्पोक व्हील दिए गए हैं। दोनों बाइक्स 698cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन के साथ आएंगी।

    आइये इनके बारे में जानते हैं।

    डिजाइन

    कैसा है नई बेनेली TRK 702 का लुक?

    डिजाइन की बात करें तो नई बेनेली TRK 702 नए फ्रंट फेडर, नॉच गार्ड, हैंडलबार, फॉक्स कार्बन फिनिश के साथ मिरर, स्टेप अप सीट और एक उठी हुई विंडस्क्रीन दी गई है।

    बाइक में बैकलिट स्विचगियर, हलोजन हेडलाइट और एक LED टेललैंप भी है। यह ब्लैक आउट एलॉय व्हील्स के साथ आई है। इसका वजन 235 किलोग्राम है और इसमें 20-लीटर कैपेसिटी वाला फ्यूल टैंक दिया है।

    इसमें ब्लूटूथ को सपोर्ट करने वाला 5.0-इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी है।

    इंजन

    698cc इंजन के साथ आएगी बाइक

    नई बेनेली TRK 702 और TRK 702 X में समान 698cc का लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है। यह इंजन 76hp की अधिकतम पावर और 68.2Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।

    ट्रांसमिशन के लिए इस इंजन को स्लिपर और असिस्ट क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।

    यह बाइक 180 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड के साथ चल सकती है। वहीं, मात्र 4.8 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर की स्पीड पकड़ सकती है।

    फीचर्स

    इन फीचर्स के साथ साथ आएगी बाइक

    राइडर की सुरक्षा का ध्यान और 2023TRK 702 को सड़कों पर बेहतरीन संचालन प्रदान करने के लिए इसमें ड्यूल चैनल ABS के साथ आगे और पीछे दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।

    वहीं, इस बाइक के सस्पेंशन का ध्यान रखते हुए आगे की तरफ इसमें 50mm इनवर्टेड फोर्क्स और पीछे की तरफ एडजस्ट करने योग्य मोनो-शॉक यूनिट दिया गया है। यह एक टूरिंग बाइक है और इसे खास लॉन्ग-राइड्स के लिए डिजाइन किया गया है।

    जानकारी

    क्या होगी इनकी कीमत?

    बेनेली TRK 702 और TRK 702 X की कीमत और उपलब्ध्ता की जानकारी इनके लॉन्च के समय ही दी जाएगी। हालांकि, अनुमान लगाया जा रहा है कि इनकी कीमत लगभग 5.32 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    EICMA मोटर शो में कंपनी ने अपनी TRK 800 एडवेंचर बाइक को भी पेश किया है। इसे स्टील ट्रेलिस फ्रेम पर बनाया गया है। इसके दोनों सिरों पर 17-इंच के मल्टी स्पोक अलॉय व्हील्स हैं और 110/70 फ्रंट और 150/60 रियर टायर लगे हैं।

    इस बाइक में 754cc का लिक्विड-कूल्ड, ट्विन-सिलेंडर इंजन दिया गया है। भारत में इस बाइक को 8.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आस-पास लॉन्च किया जा सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बेनेली
    बाइक सेल
    बाइक न्यूज
    लेटेस्ट बाइक

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    बेनेली

    बेनेली ने भारत में लॉन्च की एक और BS6 इंजन बाइक लियोनसिनो 500, जानें खूबियां ऑटोमोबाइल
    बेनेली ने भारत में लॉन्च की BS6 TRK 502X, पुराने मॉडल से कम है कीमत भारत की खबरें
    बेनेली ने क्रूजर बाइक 502C को किया भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स ऑटोमोबाइल
    बेनेली TRK 251 एडवेंचर बाइक का टीजर जारी, अगले साल भारत में देगी दस्तक ऑटोमोबाइल

    बाइक सेल

    रॉयल एनफील्ड हिमालय 411 की जगह ले सकती है हिमालयन 450, जल्द होने वाली है लॉन्च दोपहिया वाहन
    यामाहा MT-15 की तुलना में कितनी दमदार है नई MT-15 2.0 बाइक, देखें इनकी तुलना यामाहा
    कावासाकी की इस बाइक पर मिल रही है 70,000 रुपये तक की छूट, जल्द उठाएं लाभ दोपहिया वाहन
    बजाज ने बढ़ाए अपनी मोटरसाइकिलों के दाम, इस साल दूसरी बढ़ोतरी दोपहिया वाहन

    बाइक न्यूज

    स्पोर्टी लुक में अपडेट हुई कावासाकी Z900, हैचबैक कार से महंगी है इस मोटरसाइकिल की कीमत मोटरसाइकिल
    डुकाटी मॉन्स्टर SP टूरर बाइक से उठा पर्दा, 937cc इंजन के साथ जल्द देगी दस्तक डुकाटी
    भारत में भी उठा सकेंगे मोटो GP रेसिंग का आनंद, अगले साल नोएडा में होगा आयोजन नोएडा
    भारत में लॉन्च हुई कावासाकी W175 रेट्रो बाइक, कीमत 1.47 लाख रुपये से शुरू ऑटोमोबाइल

    लेटेस्ट बाइक

    कावासाकी की नई रेट्रो बाइक Z900RS से उठा पर्दा, सामने आए ये फीचर्स कावासाकी मोटर्स इंडिया
    होंडा ने लॉन्च की CB300F स्ट्रीटफाइटर बाइक, जानिए क्या कुछ मिलेगा ऑटोमोबाइल
    मैक्स इंजन के साथ लॉन्च हुई हार्ले डेविडसन नाइटस्टर बाइक, इन फीचर्स से है लैस ऑटोमोबाइल
    ट्रायम्फ ने अपने पोर्टफोलियो में शामिल की नई रेट्रो बाइक, जानिए इसके फीचर्स ऑटोमोबाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025