NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / इस देश में राजनेताओं पर गलत व्यवहार के लिए लगेगा जुर्माना, नया कानून पास 
    अगली खबर
    इस देश में राजनेताओं पर गलत व्यवहार के लिए लगेगा जुर्माना, नया कानून पास 
    ऑस्टेलिया में राजनेताओं का गलत व्यवहार रोकने के लिए नया कानून पास किया गया है (तस्वीर: विकीमीडिया)

    इस देश में राजनेताओं पर गलत व्यवहार के लिए लगेगा जुर्माना, नया कानून पास 

    लेखन दिनेश चंद शर्मा
    Aug 21, 2024
    02:10 pm

    क्या है खबर?

    ऑस्ट्रेलिया में राजनेताओं के व्यवहार पर नकेल कसने के लिए नया सरकारी कार्यस्थल कानून पास किया गया है।

    इसके तहत बुरे व्यवहार के लिए राजनेताओं के खिलाफ जुर्माना या ऑस्ट्रेलियाई संसद से निलंबित करने की कार्यवाही की जाएगी। यह जुर्माना राजनेताओं के वेतन का 5 प्रतिशत तक होगा।

    रिपोर्ट के अनुसार, सत्ताधारी लेबर पार्टी ने बुधवार को इसके लिए एक स्वतंत्र संसदीय मानक आयोग (IPSC) की स्थापना के लिए नया कानून पेश किया है।

    शक्ति 

    आयोग के पास होंगी ये शक्तियां 

    IPSC के पास व्यवहार संहिता लागू करने, कार्यस्थल की जांच करने और संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्यों, उनके कर्मचारियों और संसदीय कार्यस्थलों में अन्य कर्मचारियों पर प्रतिबंध लगाने की शक्ति होगी।

    यदि किसी वर्तमान या पूर्व राजनेता द्वारा गंभीर कदाचार होना पाया जाता है, तो आयोग सिफारिश कर सकता है।

    इसके तहत दोषी राजनेताओं पर उनके वार्षिक आधार वेतन का 5 प्रतिशत तक जुर्माना लग सकता है या संसद से निलंबित किया जा सकता है।

    रिपोर्ट 

    इस रिपोर्ट के आधार पर बनाया नया कानून

    IPSC को पहली बार 2021 में सरकार के लिंग भेदभाव आयुक्त की एक रिपोर्ट में प्रस्तावित किया गया था।

    इस रिपोर्ट में बताया गया कि राष्ट्रमंडल संसदीय कार्यस्थलों (CPWs) में काम करने वाले 33 प्रतिशत लोगों ने यौन उत्पीड़न की घटना का सामना किया और 37 प्रतिशत को धमकी का शिकार होना पड़ा था।

    इसके बाद 'सेट द स्टैंडर्ड रिपोर्ट' में कार्य स्थल पर होने वाले यौन उत्पीड़न के मामले उजागर किए गए, जिसके आधार पर नया कानून बनाया गया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ऑस्ट्रेलिया
    ऑस्ट्रेलियाई संसद
    यौन उत्पीड़न

    ताज़ा खबरें

    गूगल ने वीओ 3 और इमेजन 4 किया लॉन्च, क्या है इनकी खासियत? गूगल
    गूगल I/O 2025: जेमिनी 2.5 प्रो में आया नया डीप थिंक मोड  गूगल
    गूगल मीट में आया लाइव AI ट्रांसलेशन फीचर, अब आपकी भाषा में होगी बातचीत गूगल
    गूगल ने नया AI वीडियो टूल 'फ्लो' किया पेश, फिल्म बनाने में होगा मददगार गूगल

    ऑस्ट्रेलिया

    ट्रंप ने ऑस्ट्रेलियाई अरबपति के साथ साझा की थी अमेरिकी परमाणु पनडुब्बी की संवेदनशील जानकारी- रिपोर्ट डोनाल्ड ट्रंप
    ऑस्ट्रेलिया: किशोर ने आंखों पर पट्टी बांधकर 12.10 सेकेंड में हल किया रुबिक क्यूब, बनाया रिकॉर्ड अजब-गजब खबरें
    दुनिया के अलग-अलग देशों में निभाई जाती हैं शिशुओं से जुड़ीं ये अजीबोगरीब परंपराएं स्पेन
    ऑस्ट्रेलिया: ब्रा के साइज के हिसाब से मुफ्त ड्रिंक दे रहा था पब, जुर्माना लगा अजब-गजब खबरें

    ऑस्ट्रेलियाई संसद

    ऑस्ट्रेलिया: नोटों से हटाई जाएगी एलिजाबेथ द्वितीय की तस्वीर, लगाया जाएगा संसद का चित्र ऑस्ट्रेलिया

    यौन उत्पीड़न

    तमिलनाडु: महिला IPS के यौन उत्पीड़न के दोषी पूर्व पुलिस प्रमुख को 3 साल की जेल तमिलनाडु
    मुंबई: छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोपी ने उसी दिन 4 अन्य महिलाओं से की थी छेड़छाड़ महाराष्ट्र
    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा': निर्माता असित मोदी के खिलाफ मामला दर्ज, यौन उत्पीड़न का आरोप तारक मेहता का उल्टा चश्मा
    दिल्ली: बृजभूषण के खिलाफ यौन शोषण का केस सांसद-विधायक कोर्ट को ट्रांसफर बृजभूषण शरण सिंह
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025