Loading...
कनाडा में खालिस्तान समर्थकों ने तिरंगे झंडे को फुटबॉल बनाकर पैरों से मारा
कनाडा में खालिस्तान समर्थकों ने तिरंगे का अपमान किया

कनाडा में खालिस्तान समर्थकों ने तिरंगे झंडे को फुटबॉल बनाकर पैरों से मारा

लेखन गजेंद्र
Sep 28, 2023
07:09 pm

क्या है खबर?

कनाडा में भारत के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान खालिस्तान समर्थकों ने तिरंगे झंडे का अपमान किया। उन्होंने उसकी फुटबॉल बनाकर पैरों से मारा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें कुछ लोग खालिस्तान का झंडा उठाए हुए हैं और तिरंगे का अपमान कर रहे हैं। इस दौरान ढोल बज रहा है और पीछे नारे लगाए जा रहे हैं। प्रदर्शन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू के आह्वान पर आयोजित हुए थे।

अपमान

भारतीय दूतावास के सामने तिरंगे को फाड़ा और जलाया गया

इससे पहले 25 सितंबर को खालिस्तानी समर्थकों ने वैंकूवर में भारतीय दूतावास के सामने तिरंगे को फाड़ा और जलाया।

यहां इकट्ठा हुए लोगों ने तिरंगे को जमीन पर बिछा दिया था और उस पर चल रहे थे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर का भी अपमान किया था।

बता दें कि आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद कनाडा और भारत के बीच रिश्ते का तल्ख बने हुए हैं और खालिस्तानी आए दिन कनाडा में प्रदर्शन कर रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

तिरंगे का अपमान करते खालिस्तान समर्थक (संवेदनशील वीडियो)

ADVERTISEMENT