NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / अमेरिका से फ्रांस तक, राम मंदिर के उद्घाटन का दुनियाभर में ऐसे मनाया जा रहा जश्न
    अगली खबर
    अमेरिका से फ्रांस तक, राम मंदिर के उद्घाटन का दुनियाभर में ऐसे मनाया जा रहा जश्न

    अमेरिका से फ्रांस तक, राम मंदिर के उद्घाटन का दुनियाभर में ऐसे मनाया जा रहा जश्न

    लेखन अंजली
    Jan 16, 2024
    01:38 pm

    क्या है खबर?

    इस समय उत्तर प्रदेश का अयोध्या किसी पर्यटन स्थल के लिए नहीं, बल्कि राम मंदिर के कारण चर्चा में है।

    दरअसल, 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन होना है। ये ऐतिहासिक क्षण एक वैश्विक कार्यक्रम में बदल गया है।

    दुनियाभर में कई देशों के लोग और समाज कल्याण संघ इस पर खुश हैं और जश्न मना रहे हैं। आइए ऐसे ही कुछ देशों में हो रहे जश्न के बारे में जानते हैं।

    #1

    राम रथ यात्रा (पेरिस)

    ऐतिहासिक क्षण का जश्न मनाने के लिए फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक हिंदू समूह 21 जनवरी को राम रथ यात्रा का आयोजन कर रहा है।

    यह यात्रा दोपहर 12:30 बजे के आसपास डी ला चैपल से शुरू होगी और लगभग 03:00 बजे डी ट्रोकैडेरो में समाप्त हो जाएगी।

    इस भव्य कार्यक्रम के लिए खास निमंत्रण भी तैयार किए गए हैं और इन्हें लोगों के साथ साझा किया गया है।

    #2

    कार रैली (अमेरिका)

    हिंदू अमेरिकी समुदाय के सदस्यों ने हाल ही में पूरे ह्यूस्टन में एक विशाल कार रैली का आयोजन किया था।

    रास्ते में 11 मंदिरों में रुककर उन्होंने भजन गाए और 'जय श्री राम' के नारे लगाए।

    इसके साथ ही भगवा बैनर लेकर लगभग 500 लोगों ने भारतीय झंडे और अमेरिकी झंडे के साथ रैली की।

    इसके अलावा अमेरिका के कई राज्यों के मंदिर राम मंदिर के भव्य उद्घाटन का जश्न मनाने के लिए हफ्ते भर के उत्सव का आयोजन करेंगे।

    #3

    राम मंदिर के उद्घाटन का सीधा प्रसारण (न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर)

    रामलला की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न केवल विदेशों के विभिन्न भारतीय दूतावासों में, बल्कि अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर पर भी लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

    इस लाइव स्ट्रीम में राम मंदिर की वास्तुकला से लेकर कई विशेषताओं के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।

    इस अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश-विदेश में मौजूद भगवान राम के सभी भक्तों को संबोधित करेंगे।

    जानकारी

    22 जनवरी को उद्घाटन के लिए तैयार अयोध्या

    राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर अयोध्या में बड़ी तैयारी चल रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी मुख्य यजमान होंगे। उद्घाटन में 25,000 लोग शामिल होंगे।

    राम मंदिर ट्रस्ट ने तमाम राजनीतिक दलों और अभिनेताओं को निमंत्रण भेजा है। इसके अलावा उद्घाटन में देशभर के संत और अन्य उपासना पद्धति के गुरु भी शामिल होंगे।

    मंदिर के शिखर पर लगने वाला 44 फीट लंबा ध्वज दंड और अन्य विशाल चीजें भी अयोध्या पहुंच गई हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अयोध्या
    राम मंदिर

    ताज़ा खबरें

    'मालिक' का पहला मोशन पोस्टर जारी, गैंगस्टर बन धमाल मचाएंगे राजकुमार राव राजकुमार राव
    पाकिस्तान में कराची की जेल से 200 से अधिक कैदी फरार, शहर में दहशत पाकिस्तान समाचार
    विनफास्ट इन गाड़ियों के साथ करेगी भारत में प्रवेश, जानिए कब शुरू होगी बुकिंग  विनफास्ट
    कौन थे टीवी अभिनेता विभु राघवे, जिनकी कैंसर के कारण हो गई मौत? सेलिब्रिटी की मौत

    अयोध्या

    राम मंदिर बनने के बाद 20 गुना तक बढ़ी अयोध्या में जमीन की कीमत उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: अयोध्या में हुई योगी मंत्रिमंडल की ऐतिहासिक बैठक, 14 प्रस्तावों को मिली मंजूरी योगी आदित्यनाथ
    दिवाली पर घर बैठे जलाइए अयोध्या में अपने नाम का दीपक, जानिये कैसे उत्तर प्रदेश
    अयोध्या में फिर बना विश्व रिकॉर्ड, 22 लाख से ज्यादा दीयों से जगमगाई राम की नगरी दिवाली

    राम मंदिर

    राम मंदिर: सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को मिला उद्घाटन का निमंत्रण, शामिल होने पर संशय सोनिया गांधी
    अनुपम खेर को मिला राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण, यूं जताई खुशी; देखिए झलक  अनुपम खेर
    राम मंदिर उद्घाटन को लेकर आमने-सामने भाजपा और विपक्ष, जानिए निमंत्रण ठुकराने से संबंधित ताजा विवाद भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)
    राम मंदिर के उद्घाटन पर अयोध्या नहीं जाएंगी ममता बनर्जी, भाजपा का राजनीतिक कार्यक्रम बताया ममता बनर्जी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025