NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / यूरोप: समुद्र तट पर सैर करने गई थी महिला, मिल गया 10वीं शताब्दी का ऐतिहासिक खजाना 
    अगली खबर
    यूरोप: समुद्र तट पर सैर करने गई थी महिला, मिल गया 10वीं शताब्दी का ऐतिहासिक खजाना 
    महिला को सैर करते हुए मिले 10वी शताब्दी के चांदी के सिक्के

    यूरोप: समुद्र तट पर सैर करने गई थी महिला, मिल गया 10वीं शताब्दी का ऐतिहासिक खजाना 

    लेखन सयाली
    May 26, 2024
    04:25 pm

    क्या है खबर?

    लोगों को समुद्र तट पर सैर करते हुए अक्सर समुद्री सीपियां या कुछ नन्हें समुद्री जीव मिल जाते हैं, लेकिन यूरोप के देश चेक गणराज्य की एक महिला को तट पर चलते-चलते बेहद बेशकीमती खजाना मिला गया।

    अनुमान लगाया जा रहा है कि यह खजाना 10वीं शताब्दी का हो सकता है। मध्य युग की इस नायब खोज को पुरातत्वविद दशक में एक बार मिलने वाला खजाना बता रहे हैं।

    आइए इस खबर को विस्तार से जानते हैं।

    खजाना

    खजाने में मिले 2,150 चांदी के सिक्के

    एक प्रेस रिलीज में चेक एकेडमी ऑफ साइंसेज (ARUP) के पुरातत्व संस्थान ने बताया कि खजाना कुटना होरा में घूम रही एक महिला को मिला था।

    यह चेक गणराज्य के मध्य बोहेमियन क्षेत्र में स्थित है। खजाने में 2,150 से अधिक चांदी के सिक्के शामिल थे, जो साल 1085 और 1107 के बीच बनाए गए थे।

    विशेषज्ञों का मानना ​​है कि ये प्राग में निर्मित किए गए थे और बोहेमिया में आयात किए गए थे।

    धातु

    कई तरह के धातुओं से बने हैं ये सिक्के

    ARUP ने बताया, "खोजे गए सिक्के कई तरह की धातुओं को मिलाकर बने हैं, जिनमें चांदी के अलावा तांबा, सीसा और ट्रेस धातुओं भी शामिल हैं।"

    इन सिक्कों को बनाने में इस्तेमाल हुए धातुओं के विषय में जानने से इनके इतिहास को जानना आसान होगा।

    पुरातत्वविद फिलिप वेलिम्स्की ने कहा कि ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि यह खजाना उस समय की राजनीतिक अस्थिरता के समय छिपा दिया गया था।

    मूल्य

    बेशकीमती बताए जा रहे हैं ये सिक्के

    वेलिम्स्की ने कहा कि उस समय के दौरान इन प्राचीन सिक्कों का मूल्य बहुत अधिक था, जो अब अकल्पनीय तौर पर बढ़ गया है।

    ये सिक्के एक सिरेमिक कंटेनर में संग्रहित थे, जो सालों पहले टूट गया था। हालांकि, पुरातत्वविदों ने कंटेनर के निचले हिस्से को खोज निकाला है।

    दुर्भाग्य से पुरातत्वविदों के पास 11वीं-12वीं शताब्दी के समकालीन सिक्कों के बारे में अधिक जानकारी और डाटा नहीं है।

    #4

    पिछले एक दशक में खोजा गया सबसे बड़ा खजाना

    पुरातत्वविदों ने कहा है कि इन सिक्कों की कीमत कई करोड़ों रुपये जीतने के बराबर हो सकती है।

    उनका कहना है कि यह पिछले एक दशक में खोजा गया सबसे बड़ा और बेशकीमती खजाना है।

    इतिहासकार अब सिक्कों को संसाधित करने पर काम कर रहे हैं, जिसमें उनका एक्स-रे होगा। उसके माध्यम से यह निर्धारित होगा कि सिक्के किस सामग्री से बने हैं।

    इसके बाद इन्हें 2025 में शुरू होने वाली एक प्रदर्शनी के दौरान प्रदर्शित किया जाएगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    यूरोप
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    परेश रावल ने छोड़ी 'हेरा फेरी', फैन बोला- सर मैं नस काट लूंगा; वापस लो फैसला परेश रावल
    पाकिस्तान में लश्कर के आतंकी सैफुल्लाह खालिद की हत्या, भारत में कई हमलों में रहा शामिल लश्कर-ए-तैयबा
    IPL 2025: शशांक सिंह ने RR के खिलाफ लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े IPL 2025
    अमेरिका व्यापार समझौता नहीं करने वाले देशों पर कितना टैरिफ लगाएगा? डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत डोनाल्ड ट्रंप

    यूरोप

    एयर इंडिया के बाद इंडिगो ने दिया 500 विमानों का ऑर्डर, टर्किश एयरलाइन से मिलाया हाथ इंडिगो
    बेलारूस: नोबेल शांति पुरस्कार विजेता एलेस बालियात्स्की को 10 साल जेल की सजा सुनाई गई नोबेल शांति पुरस्कार
    अमेरिका से यूरोप पहुंचा बैंकिंग संकट, क्रेडिट सुइस बैंक के शेयर 25 प्रतिशत गिरे  स्विट्जरलैंड
    स्विट्जरलैंड के सबसे बड़े बैंक UBS ने वित्तीय संकट में फंसे क्रेडिट सुइस का किया अधिग्रहण स्विट्जरलैंड

    अजब-गजब खबरें

    जापान: छात्र ने बनाया दुनिया का सबसे छोटा 'मानवीय रोबोट', अपने नाम किया विश्व रिकॉर्ड जापान
    यह महिला 60 की उम्र में भी दिखती हैं जवान, लेगी मिस अर्जेंटीना प्रतियोगिता में भाग  अर्जेंटीना
    एक सदी से लापता गुस्ताव क्लिम्ट द्वारा बनाई गई पेंटिंग 250 करोड़ रुपये में नीलाम हुई ऑस्ट्रेलिया
    नाइजीरिया की महिला ने 55 घंटे में लिया 90 लोगों का इंटरव्यू, बनाया विश्व रिकॉर्ड  नाइजीरिया
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025