NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / अमेरिका: बिन बादल-बरसात आसमान से गिरा बर्फ का विशाल टुकड़ा, टूटी घर की छत; जानिए मामला
    अगली खबर
    अमेरिका: बिन बादल-बरसात आसमान से गिरा बर्फ का विशाल टुकड़ा, टूटी घर की छत; जानिए मामला
    अमेरिका के एक घर पर आसमान से गिरा बर्फ का विशाल टुकड़ा

    अमेरिका: बिन बादल-बरसात आसमान से गिरा बर्फ का विशाल टुकड़ा, टूटी घर की छत; जानिए मामला

    लेखन गौसिया
    Sep 01, 2023
    11:49 am

    क्या है खबर?

    मूसलाधार बारिश के दौरान बर्फ के ओले बरसना सामान्य बात है, लेकिन क्या आपने कभी साफ आसमान से अचानक बर्फ का एक विशाल टुकड़ा गिरते हुए देखा है?

    यकीनन आपका जवाब न में होगा, लेकिन ऐसी ही एक अजीबोगरीब घटना अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुई है।

    यहां एक घर पर अचानक आसमान से एक विशाल बर्फ का टुकड़ा गिर पड़ा, जिससे उस घर की छत क्षतिग्रस्त हो गई।

    आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

    मामला

    क्या है मामला?

    यह मामला बिग बीयर सिटी का है। यहां जॉन लेक्लेयर अपने घर के बाहर ट्रक के पास कुछ काम कर रहे थे कि तभी अचानक उन्हें तेज आवाज सुनाई दी।

    इसी दौरान जॉन की पत्नी रेने को लगा कि कोई उनके घर में घुस गया है, इसिलए वो भी तुरंत बाहर आ गईं।

    इसके बाद जब दोनों घर के अंदर गए तो उन्हें बॉलिंग बॉल के आकार का बर्फ का टुकड़ा मिला, जिसके कारण उनके छत को काफी नुकसान हुआ।

    नुकसान

    घर की छत में हो गया बड़ा छेद

    जानकारी के मुताबिक, बर्फ का गोला छत पर जिस जगह पर टकराया, वहां लगभग 24 इंच व्यास के इलाके में क्षति हुई है। इसके कारण छत में एक बड़ा-सा छेद हो गया है। यह वाकई एक हैरान करने वाली और चिंताजनक स्थिति है।

    घटना पर जॉन ने बताया कि उन्हें पहले लगा कि यह उल्कापिंड का एक टुकड़ा है, लेकिन अब उन्हें लगता है कि यह बर्फ का टुकड़ा किसी विमान से गिरा होगा।

    बयान

    मामले पर दंपति ने क्या कहा?

    इस घटना पर दंपति ने मीडिया को बताया, "हमें लगता है कि बर्फ का टुकड़ा किसी विमान से गिरा है, लेकिन हम संघीय उड्डयन प्रशासन तक पहुंचने में सक्षम नहीं हैं और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड का कहना है कि यह मामला उनके दायरे में नहीं आता है।"

    जॉन ने आगे कहा, "फिलहाल हमने घटना को लेकर पुलिस विभाग में एक रिपोर्ट दर्ज कराई है, लेकिन हमे वहां से कुछ पता चले, इसकी कोई उम्मीद नहीं है।"

    अन्य मामला

    पहले भी आ चुका है ऐसा मामला

    हाल ही में ऐसी घटना अमेरिका के मैसाचुसेट्स से भी सामने आई थी।

    यहां एक दंपति के घर के आंगन और छत पर बर्फ के बहुत बड़े-बड़े टुकड़े बिखरे पड़े मिले थे।

    ये टुकड़े इतने बड़े थे कि दंपति के घर को काफी नुकसान हुआ था। उनकी छत पर 18 इंच से लेकर 24 इंच व्यास की क्षति हुई थी।

    उस दौरान भी दंपति ने यही अनुमान लगाया था कि बर्फ के टुकड़े विमान से गिरे होंगे।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    बर्फ के बहुत बड़े टुकड़े को 'मेगाक्रायोमीटर' कहा जाता है। इन्हें कभी-कभी विशाल ओलावृष्टि भी कहा जाता है, लेकिन जरूरी नहीं है कि ओलों की तरह ये बारिश की स्थिति में भी बनें। मेगाक्रायोमीटर की प्रक्रिया अभी तक पूरी तरह से समझ में नहीं आई है।

    कुछ लोगों ने अनुमान लगाया है कि ये बर्फ के टुकड़े वायुमंडलीय परिस्थितियों के कारण विमानों पर जमे पानी से गिरते होंगे। हालांकि, ऐसी घटनाएं विमान के आविष्कार से पहले भी हो चुकी हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    नरेंद्र मोदी का भाजपा नेताओं को साफ संदेश, कहा- टिकट वितरण में जमींदारी प्रथा नहीं चलेगी नरेंद्र मोदी
    'शैतान' से लेकर 'स्त्री 2' तक, ये हैं बॉलीवुड की 5 सबसे कमाऊ हॉरर फिल्में बॉलीवुड समाचार
    नया AI टेस्ट बताएगा कौन से पुरुषों को प्रोस्टेट कैंसर दवा से होगा फायदा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    पाकिस्तान से सटे राज्यों में 31 मई को 'ऑपरेशन शील्ड', मॉक ड्रिल में क्या-क्या होगा? जम्मू-कश्मीर

    अमेरिका

    'टाइटैनिक' में पहने गए ओवरकोट की हो रही नीलामी, लाखों रुपये में बिकने की उम्मीद  टाइटैनिक
    टेस्ला की ऑटोपायलट तकनीक की फिर शुरू हुई जांच, जानिए क्या है कारण  टेस्ला
    #NewsBytesExplainer: अमेरिका में हवाई के जंगलों में कैसे लगी आग और अब तक कितना नुकसान हुआ?  आग त्रासदी
    अमेरिका: पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, 25 अगस्त तक करना होगा आत्मसमर्पण डोनाल्ड ट्रंप

    अजब-गजब खबरें

    अमेरिकी व्यक्ति ने फिल्में देखने का बनाया रिकॉर्ड, सालभर में देखी इतनी फिल्में अमेरिका
    अमेरिका: युवक की चमकी किस्मत, पहली बार में लगी 34 लाख रुपये की लॉटरी अमेरिका
    अजीबोगरीब टिक-टॉक चैलेंज: मां अपने बच्चों के सिर पर फोड़ रहीं अंडे, जानिए यूजर्स की प्रतिक्रियाएं  सोशल मीडिया
    पुदुचेरी: युवक के पेट से निकले 5 ब्लेड, 5 सेफ्टी पिन और 13 हेयरपिन, डॉक्टर हैरान  पुदुचेरी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025