NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / जानिए दुनिया के ऐसे त्योहारों के बारे में, जो वाकई में हैं बेहद अजीबो-गरीब
    अगली खबर
    जानिए दुनिया के ऐसे त्योहारों के बारे में, जो वाकई में हैं बेहद अजीबो-गरीब

    जानिए दुनिया के ऐसे त्योहारों के बारे में, जो वाकई में हैं बेहद अजीबो-गरीब

    लेखन सयाली
    Sep 02, 2024
    01:31 pm

    क्या है खबर?

    त्योहार बेहद लोकप्रिय कार्यक्रम होते हैं, जो पारंपरिक रीति-रिवाजों या धार्मिक अनुष्ठानों से पैदा होते हैं।

    हर देश, राज्य और यहां तक की हर धर्म के लोगों के अपने खास त्योहार होते हैं। इन्हें परिवार और समाज के लोग एक साथ मिलकर मनाते हैं, जिससे प्रेम और एकता बढ़ती है।

    हालांकि, दुनियाभर में कई ऐसे विचित्र त्योहार भी मनाए जाते हैं, जिनके बारे में जानकार हैरानी होती है।

    आइए आज ऐसे ही 5 अजीबो-गरीब त्योहारों पर नजर डालते हैं।

    #1

    बेबी जंपिंग फेस्टिवल

    हर मां-बाप अपने बच्चे को हमेशा हस्ता-मुस्कुराता हुआ देखना चाहते हैं। हालांकि, स्पेन के एक त्योहार के दौरान नन्हें बच्चे सड़क पर लेटकर रोते रहते हैं और मां-बाप उन्हें देखकर खुश होते हैं।

    दरअसल, इसके पीछे एक पुरानी परंपरा है। विश्व एल कोलाचो या बेबी जंपिंग फेस्टिवल पर शैतान जैसा मास्क लगाए पुरुष सड़क पर लेटे एक साल के बच्चों के ऊपर से कूदते हैं।

    माना जाता है कि ऐसा करने से सभी बुरी शक्तियां बच्चों से दूर रहती हैं।

    #2

    पैर की उंगलियों की कुश्ती का त्योहार 

    बचपन में सभी ने अंगूठे लड़ाने वाला या भाई-बहनों के साथ कुश्ती करने वाला खेल जरूर खेला होगा। हालांकि, यूनाइटेड किंगडम (UK) में एक विचित्र प्रकार की कुश्ती करने का चलन है।

    यहां के एशबोर्न शहर में पैरों की उंगलियों से कुश्ती खेली जाती है, जिसको समर्पित एक त्योहार भी आयोजित होता है।

    इस दौरान लोग आपस में पैरों की कुश्ती की प्रतियोगिता करते हैं, जिसमें पैर के अंगूठे को पहले दबा देने वाला प्रतियोगी जीत जाता है।

    #3

    केंचुए इक्कठा करने का त्योहार

    इंग्लैंड के डेवोन स्थित ब्लैकवॉटन में अंतरराष्ट्रीय वर्मचार्मिंग त्योहार आयोजित किया जाता है, जो हर साल मई दिवस के सप्ताहांत के रविवार को मनता है।

    इस विचित्र त्योहार पर स्थानीय लोग केंचुओं को इकठ्ठा करते हैं। सभी लोग 3-3 प्रतियोगियों की टीम में बट जाते हैं और 15 मिनट तक केंचुए जमा करते हैं।

    जो टीम सबसे ज्यादा केंचुए इकठ्ठा कर लेती है, उसे इनाम दिया जाता है। इसकी शुरुआत 1983 में केंचुओं की संख्या बढ़ने के कारण हुई थी।

    #4

    मंकी बुफे फेस्टिवल

    थाईलैंड के लोपबुरी में स्थित अंगकोरवाट खमेर मंदिर के बंदर दुनियाभर में मशहूर हैं। हालांकि, यहां मनाया जाने वाला इन बंदरों से जुड़ा एक त्योहार भी विश्व प्रसिद्ध है, जिसे मंकी बुफे कहते हैं।

    हर साल नवंबर महीने में स्थानीय लोग यहां के बंदरों को फलों से बने गुलदस्ते देते हैं, जिन्हें वे बड़े चाव से खाते हैं।

    रामायण के थाई संस्करण के अनुसार, इस शहर को भगवान राम ने हनुमान जी के लिए बनवाया था।

    #5

    पुडिंग से बनी नाव की रेस का त्योहार

    पुडिंग से बनी नाव की रेस का त्योहार इंग्लैंड के यॉर्कशायर में बब्स झील में आयोजित किया जाता है। साइमन थैकरे नामक व्यक्ति ने 90 के दशक की शुरुआत में इस त्योहार का सपना देखा था।

    इसमें यॉर्कशायर पुडिंग की नाव तैयार की जाती है, जो मैदे, दूध और अन्य चीजों से बना एक मीठा व्यंजन होता है। हर साल इन नावों में बैठकर लोग रेस लगाते हैं और हजारों दर्शक उनकी हौंसला-अफजाई करते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    त्यौहार
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    त्यौहार

    ईस्टर पर अपने परिवार और मेहमानों को बनाकर खिलाएं ये स्वादिष्ट रेसिपी  रेसिपी
    विशाल ऑमलेट से लेकर क्राइम-टाइम तक, दुनियाभर में ईस्टर पर निभाई जाती हैं ये अनोखी परंपराएं  अजब-गजब खबरें
    आने वाला है गुड़ी पड़वा का त्योहार, मेहमानों के लिए बनाएं ये 5 मीठे मराठी  व्यंजन  महाराष्ट्र
    ईद पर खूबसूरत दिखने के लिए महिलायें करें इन कपड़ों का चुनाव, सभी करेंगे तारीफ  फैशन टिप्स

    अजब-गजब खबरें

    7 महाद्वीपों की अकेले हवाई यात्रा कर रिकॉर्ड बनाने की कोशिश में युवक, मकसद बहुत नेक अमेरिका
    डेडपूल के सबसे पहले कॉमिक कवर आर्टवर्क की होगी नीलामी, सारे रिकॉर्ड टूटने की संभावना न्यूयॉर्क
    त्वचा की देखभाल के लिए महिला चेहरे पर लगाती है ये चीज, लोग हुए हैरान ब्राजील
    व्यक्ति 78 घंटे 30 मिनट तक लगातार खेलता रहा वीडियो गेम, बनाए 2 विश्व रिकॉर्ड  न्यू जर्सी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025