NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारतीय क्रिकेट के वो बड़े नाम, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दूसरे देशों के कोच बने
    अगली खबर
    भारतीय क्रिकेट के वो बड़े नाम, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दूसरे देशों के कोच बने
    अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के सहायक कोच रह चुके हैं अजय जडेजा (फाइल तस्वीर: एक्स/@ACBofficials)

    भारतीय क्रिकेट के वो बड़े नाम, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दूसरे देशों के कोच बने

    लेखन अंकित पसबोला
    Aug 26, 2024
    05:03 pm

    क्या है खबर?

    क्रिकेट के खेल में किसी टीम की सफलता में कोच का अहम योगदान रहता है।

    भारत ने वनडे विश्व कप 2011 कोच गैरी कस्टर्न की देखरेख में और टी-20 विश्व कप 2024 कोच राहुल द्रविड़ की निगरानी में जीता।

    द्रविड़ भारत के सफल कोच रहे हैं। दूसरी तरफ कुछ ऐसे पूर्व भारतीय खिलाड़ी भी रहे हैं, जिन्होंने दूसरे देशों की टीमों में कोच की भूमिका निभाई है।

    आइए उनके बारे में जानते हैं।

    #1 

    अजेय जडेजा 

    पूर्व बल्लेबाज अजेय जडेजा ने भारत की ओर से 15 टेस्ट और 196 वनडे मैच खेले थे। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप 1996 में 25 गेंदों में 45 रन की पारी की उल्लेखनीय पारी खेली थी।

    क्रिकेट से संन्यास के बाद जडेजा को वनडे विश्व कप 2023 के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का सहायक कोच नियुक्त किया था।

    भारत में खेले गए उस टूर्नामेंट में अफगान टीम ने इंग्लैंड और पाकिस्तानी टीम को हराते हुए अच्छा प्रदर्शन किया था।

    #2 

    संदीप पाटिल

    पूर्व भारतीय क्रिकेटर संदीप पाटिल भारत की ओर से 1983 में वनडे विश्व कप जीत चुके हैं।

    उन्होंने अपने क्रिकेटिंग सफल करियर के बाद केन्या क्रिकेट टीम के कोच के रूप में भी काम किया था।

    उनकी देखरेख में केन्याई टीम 2003 में खेले गए वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रही थी।

    कोचिंग के अलावा वह BCCI के प्रमुख चयनकर्ता के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

    #3

    श्रीधरन श्रीराम

    साल 2000 में नागपुर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रीधरन श्रीराम ने अपना वनडे अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था। उन्होंने भारत के लिए 8 वनडे खेले थे।

    इसके बाद पूर्व भारतीय ऑलराउंडर श्रीराम ने 6 साल तक ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ काम किया था।

    2016 में डैरेन लेहमैन के कार्यकाल में स्पिन कोच के रूप में नियुक्त होने के बाद से श्रीराम ऑस्ट्रेलिया के कोचिंग सेट-अप में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति रहे थे। वह 2022 में ऑस्ट्रेलियाई टीम से अलग हुए थे।

    #4 

    रॉबिन सिंह

    पूर्व ऑलराउंडर रहे रॉबिन सिंह ने भारत की ओर से इकलौता टेस्ट और 136 वनडे मैच खेले थे।

    उन्होंने भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम के साथ अपने कोचिंग करियर की शुरुआत की थी।

    साल 2004 में वह हांगकांग की टीम के कोच बने और उन्होंने इस टीम को एशिया कप के लिए क्वालीफाई कराया था।

    अंतरराष्ट्रीय कोचिंग के अनुभव के साथ-साथ वह IPL समेत दुनिया की तमाम टी-20 लीग में कोच के तौर पर काम कर चुके हैं।

    #5

    लालचंद राजपूत

    लालचंद राजपूत ने भारत की ओर से 2 टेस्ट और 4 वनडे मैच खेले थे। उन्होंने 1985 से 1987 तक भारत का प्रतिनिधित्व किया।

    बतौर बल्लेबाज क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद उन्होंने कोचिंग में अपना करियर बना लिया।

    उन्होंने 2016-2017 में अफगानिस्तान और इसके बाद जिम्बाब्वे (2018-2022) के मुख्य कोच के रूप में काम किया है।

    वह फिलहाल UAE की टीम के कोच हैं। उन्होंने 2024 में इस टीम के साथ 3 साल का करार किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    श्रीधरन श्रीराम
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    भारतीय क्रिकेट टीम

    तीसरा वनडे: कुसल मेंडिस ने भारत के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े श्रीलंका क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम भारत: रियान पराग ने डेब्यू मैच में चटकाए 3 विकेट, जानिए आंकड़े श्रीलंका क्रिकेट टीम
    श्रीलंका ने 27 साल बाद वनडे सीरीज में भारत को हराया, ये बनाए रिकॉर्ड्स श्रीलंका क्रिकेट टीम
    तीसरा वनडे: दुनिथ वेलालगे ने किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े श्रीलंका क्रिकेट टीम

    श्रीधरन श्रीराम

    पूर्व भारतीय खिलाड़ी श्रीराम ने छोड़ा ऑस्ट्रेलिया के सहायक कोच का पद क्रिकेट समाचार
    बांग्लादेश के तकनीकी सलाहकार बने पूर्व भारतीय खिलाड़ी श्रीधरन श्रीराम, विश्व कप तक मिली जिम्मेदारी क्रिकेट समाचार

    क्रिकेट समाचार

    सीएट क्रिकेट रेटिंग अवार्ड्स 2024: राहुल द्रविड़ को मिला 'लाइफटाइम अचीवमेंट' पुरस्कार, जय शाह भी हुए सम्मानित राहुल द्रविड़
    सीएट क्रिकेट रेटिंग अवार्ड्स 2024: स्मृति मंधाना बनी सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, ये खिलाड़ी भी हुईं सम्मानित  भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    सीएट क्रिकेट रेटिंग अवार्ड्स 2024: श्रेयस अय्यर को मिला 'टी-20 लीडरशिप अवार्ड' श्रेयस अय्यर
    टी-20 विश्व कप के बाद रोहित शर्मा ने और खिताब जीतने की इच्छा जताई रोहित शर्मा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025