NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / श्रीलंका ने 27 साल बाद वनडे सीरीज में भारत को हराया, ये बनाए रिकॉर्ड्स
    अगली खबर
    श्रीलंका ने 27 साल बाद वनडे सीरीज में भारत को हराया, ये बनाए रिकॉर्ड्स
    श्रीलंका ने तीसरे वनडे में भारत को हराया (तस्वीर:एक्स/@BCCI)

    श्रीलंका ने 27 साल बाद वनडे सीरीज में भारत को हराया, ये बनाए रिकॉर्ड्स

    लेखन अंकित पसबोला
    Aug 07, 2024
    08:21 pm

    क्या है खबर?

    श्रीलंका क्रिकेट टीम ने तीसरे और आखिरी वनडे में भारतीय क्रिकेट टीम को 110 रन से हराते हुए सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया।

    कोलंबो में खेले गए मुकाबले में श्रीलंकाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 248/7 का स्कोर बनाया।

    जवाब में भारतीय बल्लेबाजों ने निराश किया और पूरी टीम 138 रन पर सिमट गई।

    श्रीलंका ने 27 साल बाद किसी वनडे सीरीज में भारत को हराया है।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा 

    श्रीलंका ने इस तरह से जीता मुकाबला

    श्रीलंका से पथुम निसांका और अविष्का फर्नांडो की जोड़ी ने 89 रन की साझेदारी की।

    इस बीच अविष्का अपने शतक से चूक गए और 96 रन बनाकर आउट हुए। नंबर-3 पर कुसल मेंडिस (59) ने अर्धशतक लगाते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

    जवाब में भारत से रोहित शर्मा (35) ने अच्छी बल्लेबाजी की। इसके बाद श्रीलंकाई स्पिनरों के सामने भारत ने 82 रन तक अपने 6 विकेट खो दिए। इसके बाद भारतीय पारी 26.1 ओवर में सिमट गई।

    अविष्का

    अविष्का अपना चौथा वनडे शतक से चूके

    अविष्का ने शुरुआत में भारतीय तेज गेंदबाजों के खिलाफ संभलकर बल्लेबाजी की और मौके मिलने पर आकर्षक शॉट लगाए। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 65 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।

    उन्होंने क्रीज पर टिक जाने के बाद मोहम्मद सिराज के एक ओवर में 2 छक्के और 1 चौका भी लगाया।

    अच्छी बल्लेबाजी कर रहे अविष्का 102 गेंदों पर 9 चौके और 2 छक्के की बदौलत 96 रन बनाकर आउट हुए।

    अविष्का अपने चौथे वनडे शतक से चूके।

    जानकारी

    अविष्का ने भारत के खिलाफ बनाया अपना सर्वोच्च स्कोर 

    अविष्का ने भारत के खिलाफ अपना तीसरा अर्धशतक लगाने के साथ-साथ सर्वोच्च स्कोर भी बनाया है। उन्होंने भारतीय टीम के विरुद्ध 10 वनडे पारियों में 34.20 की औसत और 79.72 की स्ट्राइक रेट के साथ 342 रन बनाए हैं।

    कुसल मेंडिस 

    कुसल मेंडिस ने लगाया अर्धशतक 

    निसांका के विकेट के बाद मेंडिस क्रीज पर आए। उन्होंने अविष्का के साथ पारी को आगे बढ़ाया और स्कोर को 170 के पार पहुंचा दिया।

    दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 80 रन की अहम साझेदारी हुई। मेंडिस ने वनडे करियर का 30वां और भारत के खिलाफ दूसरा अर्धशतक लगाया।

    वह इस अपनी इस पारी में 82 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 59 रन बनाकर आउट हुए।

    पराग 

    रियान पराग ने डेब्यू वनडे में लिए 3 विकेट 

    अपना वनडे डेब्यू कर रहे पराग ने गेंदबाजी में प्रभावित किया।

    उन्होंने 171 रन के कुल स्कोर पर अविष्का (96) को आउट कर श्रीलंका को झटका दिया और अपने विकेटों का खाता खोला।

    इसके बाद भी उनके कसी हुई गेंदबाजी जारी रखते हुए कप्तान चरिथ असलंका (10) और दुनिथ वेलालगे (2) को भी अपना शिकार बनाया।

    पराग ने अपने कोटे के 9 ओवर में 54 रन खर्च कर ये सफलताएं अर्जित की।

    5 विकेट 

    वेलालगे ने लिए 5 विकेट

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को वेलालगे ने 73 रन के कुल स्कोर पर कप्तान रोहित (35) के रूप में झटका देते हुए मैच में अपने विकेटों का खाता खोला।

    इसके बाद उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी जारी रखते हुए विराट कोहली (20), अक्षर पटेल (2), श्रेयस अय्यर (8) और कुलदीप यादव (6) को भी अपना शिकार बनाया।

    उन्होंने अपने कोटे के 5.1 ओवर में 27 रन खर्च कर ये सफलताएं अर्जित की।

    सीरीज

    श्रीलंका ने भारत के खिलाफ 27 साल बाद जीती वनडे सीरीज  

    श्रीलंकाई टीम ने भारत के विरुद्ध 27 साल लम्बे अंतराल के बाद वनडे सीरीज (द्विपक्षीय सीरीज) जीतने में सफलता हासिल की है।

    श्रीलंका ने भारत के खिलाफ सिर्फ तीसरी वनडे सीरीज जीती है।

    इससे पहले 1993 में 2-1 से और 1997 से 3-0 से श्रीलंका ने भारत को हराया था।

    बता दें कि भारत ने वनडे 15 सीरीज में श्रीलंका को हराया है। इस बीच 3 सीरीज ड्रॉ रही हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    भारतीय क्रिकेट टीम
    वनडे क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    कौन हैं भारत की जासूसी करने के आरोप में 4 राज्यों से गिरफ्तार 11 आरोपी?  पंजाब
    शहीद कर्नल संतोष बाबू बनने को तैयार सलमान खान, जानिए उनके बारे में सलमान खान
    IPL 2025: CSK बनाम RR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए अरुण जेटली स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की टेलीकॉम कंपनियों की याचिका, जानिए क्या है मामला  वोडाफोन-आइडिया

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    पहला टी-20: भारत ने श्रीलंका को 43 रनों से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  भारतीय क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम भारत: दूसरे टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    दूसरा टी-20: कुसल परेरा ने भारत के खिलाफ जड़ा तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    दूसरा टी-20: रवि बिश्नोई ने श्रीलंका के खिलाफ किया अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम

    भारतीय क्रिकेट टीम

    श्रीलंका बनाम भारत: तीसरे टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और आंकड़े  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम घोषित, निशान मदुष्का को मिली जगह श्रीलंका क्रिकेट टीम
    तीसरा टी-20: भारत ने सुपर ओवर में श्रीलंका को हराया, 3-0 से सीरीज की अपने नाम श्रीलंका क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम भारत: वनडे सीरीज की टीमें, कार्यक्रम और अन्य सभी अहम जानकारी  श्रीलंका क्रिकेट टीम

    वनडे क्रिकेट

    मिचेल स्टार्क विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, जानिए उनके आंकड़े  मिचेल स्टार्क
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: स्मृति मंधाना लगातार तीसरे शतक से चूकीं, पूरे किए अपने 3,500 रन स्मृति मंधाना
    भारतीय महिला टीम ने तीसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका को हराया, 3-0 से जीती सीरीज भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    वनडे क्रिकेट में इन बल्लेबाजों ने लगाया है सबसे तेज दोहरा शतक  क्रिकेट समाचार

    क्रिकेट समाचार

    महिला एशिया कप 2024: चमारी अट्टापट्टू टूर्नामेंट में 300 रन बनाने वाली पहली खिलाड़ी बनीं  भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: मार्क वुड ने दूसरी पारी में लिए 5 विकेट, जानिए उनके आंकड़े मार्क वुड
    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को तीसरे टेस्ट में हराते हुए 3-0 से जीती सीरीज, ये बने रिकॉर्ड्स इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    बेन स्टोक्स ने लगाया इंग्लैंड के लिए टेस्ट इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025