NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / हरियाणा विधानसभा चुनाव: बबीता फोगाट और योगश्वर दत्त को मिली टिकट, देखें भाजपा की पूरी सूची
    अगली खबर
    हरियाणा विधानसभा चुनाव: बबीता फोगाट और योगश्वर दत्त को मिली टिकट, देखें भाजपा की पूरी सूची

    हरियाणा विधानसभा चुनाव: बबीता फोगाट और योगश्वर दत्त को मिली टिकट, देखें भाजपा की पूरी सूची

    लेखन मुकुल तोमर
    Sep 30, 2019
    06:27 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी हैे।

    पहली सूची में पार्टी की ओर से खेल जगत के कई चर्चित नामों को टिकट दी गई है।

    इनमें पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह, पहलवान बबीता फोगाट और योगश्वर दत्त शामिल हैं।

    बता दें कि हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को चुनाव होगा और 24 अक्टूबर को परिणाम आएगा।

    बैठक

    कल भाजपा चुनाव समिति की बैठक में तय हुए थे उम्मीदवारों के नाम

    बता दें कि रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में हुई भाजपा चुनाव समिति की बैठक में हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों पर अंतिम निर्णय लिया गया था।

    महाराष्ट्र में भी हरियाणा के साथ 21 अक्टूबर को चुनाव होने हैं।

    बैठक में हरियाणा की सबसे 90 सीटों पर चर्चा की गई थीं, लेकिन सोमवार को केवल 78 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी की गई।

    सूची

    करनाल सीट से चुनाव लड़ेंगे खट्टर

    पहली सूची में जिन 78 नामों को टिकट दी गई है, उनमें 38 पुराने चेहरे हैं। वहीं सात मौजूदा विधायकों के टिकट काटे भी गए हैं।

    राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर खुद करनाल सीट से चुनाव लड़ेंगे। वह यहीं से विधायक हैं।

    वहीं अन्य कद्दावर नेता अनिल विज अंबाला कैंट सीट से मैदान में उतरेंगे।

    इसके अलावा जगाधारी सीट से कंवरपाल गुर्जर, यमुना नगर से घनश्याम दास अरोड़ा और सोनीपत से कविता जैन को टिकट दिया गया है।

    खिलाड़ियों को टिकट

    इन सीटों से मैदान में उतरेंगे तीन बड़े खिलाड़ी

    पूर्व हॉकी खिलाड़ी और भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रहे संदीप सिंह को पेहोवा सीट से टिकट दी गई है।

    वहीं ओलपिंक में सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले योगश्वर दत्त को बरोदा से ताल ठोकते हुए नजर आएंगे।

    राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीत चुकी बबीता फोगाट को दादरी से मैदान में उतारा गया है।

    योगश्वर और संदीप पिछले हफ्ते ही भाजपा में शामिल हुए हैं, जबकि बबीता ने पिछले महीने भाजपा का दामन थामा था।

    ट्विटर पोस्ट

    देखें 78 उम्मीदवारों की पूरी सूची

    BJP releases its first list of 78 candidates for #HaryanaAssemblyPolls. https://t.co/lxbhbqQA3J pic.twitter.com/ieueZ4d4Ip

    — ANI (@ANI) September 30, 2019

    टिकट कटा

    इनका कटा टिकट

    जिन विधायकों का टिकट काटा गया है उनमें फरीदाबाद से विधायक और राज्य के उद्योग मंत्री विपुल गोयल भी शामिल हैं। उनकी जगह नरेंद्र गुप्ता को टिकट दिया गया है।

    उनके अलावा अन्य मंत्री राव नरवीर सिंह का टिकट भी काट दिया गया है।

    कैबिनेट मंत्री राव नरबीरा को भी इस बार टिकट नहीं मिली है।

    वहीं पदौदी से विधायक बिमला चौधरी और सोहाना से विधायक तेजपाल तंवर का टिकट भी काटा गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हरियाणा
    नरेंद्र मोदी
    भारतीय जनता पार्टी
    महाराष्ट्र

    ताज़ा खबरें

    2025 सुजुकी एवेनिस स्टैंडर्ड वेरिएंट लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव  सुजुकी मोटरसाइकिल भारत
    IPL 2025: RCB के फाइनल में पहुंचने पर भारत आएंगे एबी डिविलियर्स, खुद किया ऐलान इंडियन प्रीमियर लीग
    वर्से इनोवेशन 350 कर्मचारियों की करेगी छंटनी, जानिए क्या है कारण  छंटनी
    आतंकवाद के खिलाफ गठित प्रतिनिधिमंडल में शामिल शशि थरूर बोले- यह सम्मान और कर्तव्य की बात  केंद्र सरकार

    हरियाणा

    चुनावों में हार की जिम्मेदारी लेने से बच रहे कांग्रेस नेताओं से राहुल ने जताई नाराजगी राहुल गांधी
    'एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड' योजना लाएगी मोदी सरकार, जानें क्या है ये योजना गुजरात
    विकास चौधरी हत्याकांडः खट्टर बोले, जिस व्यक्ति पर 13 मामले दर्ज, उसके साथ कुछ भी संभव हत्या
    भीड़ का शिकार बने पहलू खान के खिलाफ राजस्थान पुलिस ने दायर की चार्जशीट जयपुर

    नरेंद्र मोदी

    महाराष्ट्र: प्रधानमंत्री मोदी और RSS के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट के लिए शख्स गिरफ्तार फेसबुक
    ट्रम्प की मौजूदगी में बोले मोदी, कश्मीर भारत-पाकिस्तान का द्विपक्षीय मसला, बाहरी दखल की जरूरत नहीं भारत की खबरें
    विदेश दौरे से वापस आने के बाद अरुण जेटली के घर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, दी श्रद्धांजलि दिल्ली
    शशि थरूर को महंगी पड़ी प्रधानमंत्री मोदी की 'तारीफ', केरल कांग्रेस ने मांगा स्पष्टीकरण शशि थरूर

    भारतीय जनता पार्टी

    भाजपा ने अपने दरवाजे पूरी तरह खोले तो कांग्रेस और NCP में कोई नहीं बचेगा- शाह नरेंद्र मोदी
    अर्थव्यवस्था की हालत पर बोले सुशील मोदी, सावन-भादो में हर साल रहती है मंदी भारत की खबरें
    जम्मू-कश्मीर: इंटरनेट पर रोक को विदेश मंत्री जयशंकर का समर्थन, बताया क्यों है जरूरी भारत की खबरें
    मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार गिरफ्तार, कर्नाटक में विरोध-प्रदर्शन जारी कर्नाटक

    महाराष्ट्र

    बॉम्बे हाई कोर्ट ने कायम रखा मराठा आरक्षण, लेकिन 16 प्रतिशत से घटाकर 12-13 प्रतिशत किया बॉम्बे हाई कोर्ट
    पुणेः झुग्गियों पर गिरी कंपाउंड की दीवार, 17 लोगों की मौत और कई घायल पुणे
    मुंबई में आफत बनकर बरस रही बारिश, 21 लोगों की मौत, सरकारी छुट्टी का ऐलान मुंबई
    मुंबई बारिशः हादसों में मरने वालों की संख्या 26 पहुंची, शहर की रफ्तार पर लगा ब्रेक मुंबई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025