NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / BCCI की बैठक में चुने गए बोर्ड के नए पदाधिकारी कौन-कौन हैं?
    खेलकूद

    BCCI की बैठक में चुने गए बोर्ड के नए पदाधिकारी कौन-कौन हैं?

    BCCI की बैठक में चुने गए बोर्ड के नए पदाधिकारी कौन-कौन हैं?
    लेखन अंकित पसबोला
    Oct 18, 2022, 09:36 pm 1 मिनट में पढ़ें
    BCCI की बैठक में चुने गए बोर्ड के नए पदाधिकारी कौन-कौन हैं?
    मुंबई में हुई आज बोर्ड की बैठक

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की मुंबई में आज वार्षिक बैठक (AGM) हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण ऐलान किए गए। इस दौरान पूर्व भारतीय क्रिकेटर रोजर बिन्नी को BCCI का नया अध्यक्ष बनाया गया है। वह सौरव गांगुली की जगह पर यह जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा BCCI के सचिव के रूप में जय शाह अपने पद पर बरकरार रहेंगे। इस बीच BCCI द्वारा नियुक्त किए गए पदाधिकारियों के बारे में जानते हैं।

    विश्व कप जीत में अहम भूमिका निभा चुके हैं बिन्नी

    रोजर बिन्नी भारत को 1983 का ऐतिहासिक विश्व कप जीतने में मदद की थी। उन्होंने विश्व कप में 18.66 की औसत से 18 विकेट चटकाए थे। अपने करियर में उन्होंने 27 टेस्ट मैचों में उन्होंने 3.21 की इकॉनमी से 47 विकेट दर्ज थे। 72 वनडे मैचों में उन्होंने 4.59 की इकॉनमी से 77 विकेट लिए थे। 67 वर्षीय बिन्नी फिलहाल कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) के अध्यक्ष हैं। वे BCCI की सीनियर सिलेक्शन कमेटी के सदस्य भी रह चुके हैं।

    राजीव शुक्ला और जय शाह अपनी भूमिका बरकरार रखेंगे

    राजीव शुक्ला बोर्ड के उपाध्यक्ष के रूप में बने रहेंगे। वहीं जय शाह को बोर्ड के सचिव के रूप में एक और कार्यकाल मिला है। राजीव लम्बे समय तक कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। इसके अलावा वह पत्रकार रह चुके हैं। क्रिकेट प्रशासक के रूप में राजीव IPL के चेयरमैन भी रह चुके हैं। देश के ग्रह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह भारतीय व्यवसायी और क्रिकेट प्रशासक हैं। वह वर्तमान में एशिया क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष भी हैं।

    कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए आशीष शेलार

    कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए आशीष शेलार की गिनती महाराष्ट्र के तेजतर्रार नेताओं में होती है। वर्तमान में वे भाजपा की मुंबई इकाई के अध्यक्ष हैं और उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस का काफी करीबी माने जाते हैं। पिछले दो महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों (2014 और 2019) में वे रिकॉर्ड मतों से जीतकर विधायक (वंद्रे पश्चिम सीट) बने थे। 50 वर्षीय आशीष को जून 2015 में मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) का उपाध्यक्ष चुना गया था।

    संयुक्त सचिव बने देवजीत सैकिया

    असम के पूर्व क्रिकेटर देवजीत सैकिया को संयुक्त सचिव बनाया गया है। वह इस पद पर जयेश जॉर्ज की जगह लेंगे। बता दें सैकिया इस समय असम क्रिकेट संघ के सचिव हैं। वह असम की ओर से प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेल चुके हैं। साल 1990-91 में सैकिया ने चार प्रथम श्रेणी मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 53 रन बनाए थे। वह अपने दौर में विकेटकीपर बल्लेबाज थे।

    BCCI द्वारा नियुक्त किए गए अन्य पद

    BCCI की शीर्ष परिषद में आम सभा के प्रतिनिधि के रूप में एमकेजे मजूमदार को चुना गया है। वहीं इंडियन प्रीमियर लीग गवर्निंग काउंसिल के दो प्रतिनिधि के रूप में अरुण सिंह धूमल और अविषेक डालमिया को नियुक्त किया गया है। धूमल अब तक BCCI के कोषाध्यक्ष थे और अब IPL के अध्यक्ष होंगे। दूसरी तरफ डालमिया पूर्व BCCI अधिकारी जगहमोहन डालमिया के बेटे हैं और वर्तमान में बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (CAB) के मुखिया हैं।

    वार्षिकी बैठक में लिए गए ये मुख्य फैसले

    BCCI की बैठक में आज महिलाओं के IPL को मंजूरी मिल गई है। यह एक ऐतिहासिक फैसला है क्योंकि पहली बार महिलाओं के लिए पूरी लीग का आयोजन किया जाएगा। अब तक सिर्फ विमेंस टी-20 चैलेंज खेला जाता रहा है। बैठक में वित्त वर्ष 2022-23 के वार्षिक बजट को आम सभा द्वारा स्वीकृति मिल गई। 2023-2027 के लिए सीनियर मेन्स फ्यूचर टूर प्रोग्राम और 2022-2025 के लिए सीनियर वूमेन फ्यूचर टूर प्रोग्राम को जनरल बॉडी द्वारा मंजूरी मिली।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    BCCI
    क्रिकेट समाचार
    रोजर बिन्नी

    BCCI

    एशिया कप के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी भारतीय टीम, तटस्थ स्थान पर होगा टूर्नामेंट- जय शाह पाकिस्तान समाचार
    रोजर बिन्नी बने BCCI के नए अध्यक्ष, हुआ आधिकारिक ऐलान क्रिकेट समाचार
    बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पद के लिए दूसरी बार चुनाव लड़ेंगे सौरव गांगुली इंडियन प्रीमियर लीग
    अगले साल एशिया कप के लिए पाकिस्तान जाना BCCI की योजना में शामिल- रिपोर्ट भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    टी-20 विश्व कप: वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप: श्रीलंका के खिलाफ हैट्रिक लेने वाले UAE के गेंदबाज कार्तिक मयप्पन कौन हैं? टी-20 विश्व कप
    टी-20 विश्व कप: श्रीलंका ने UAE को 79 रनों से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स श्रीलंका क्रिकेट टीम
    जल्द होगा महिलाओं का IPL, BCCI की बैठक में मिली मंजूरी इंडियन प्रीमियर लीग

    रोजर बिन्नी

    DDCA अध्यक्ष रोहन जेटली पर यौन उत्पीड़न के आरोप, महिला ने BCCI से की शिकायत- रिपोर्ट  DDCA

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023