NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / रोजर बिन्नी बने BCCI के नए अध्यक्ष, हुआ आधिकारिक ऐलान
    अगली खबर
    रोजर बिन्नी बने BCCI के नए अध्यक्ष, हुआ आधिकारिक ऐलान
    रोजर बिन्नी बने BCCI के अध्यक्ष

    रोजर बिन्नी बने BCCI के नए अध्यक्ष, हुआ आधिकारिक ऐलान

    लेखन अंकित पसबोला
    Oct 18, 2022
    12:56 pm

    क्या है खबर?

    पूर्व भारतीय क्रिकेटर रोजर बिन्नी अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के नए अध्यक्ष बन गए हैं।

    उनको इस पद के लिए प्रबल दावेदार माना जा रहा था और आज बोर्ड की वार्षिकी बैठक (AGM) में यह फैसला आधिकारिक तौर पर ले लिया गया है। वह सौरव गांगुली की जगह यह जिम्मेदारी संभालेगें।

    बता दें बिन्नी अब BCCI के 36वें अध्यक्ष बने हैं।

    आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

    परिचय

    सीनियर चयन समिति सदस्य भी रह चुके हैं बिन्नी

    पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज बिन्नी ने आठ साल (1979-1987) के अंतरराष्ट्रीय करियर में 99 मैचों में 124 विकेट लिए।

    27 टेस्ट मैचों में उन्होंने 3.21 की इकॉनमी से 47 विकेट दर्ज हैं। 72 वनडे मैचों में उन्होंने 4.59 की इकॉनमी से 77 विकेट लिए हैं।

    67 वर्षीय बिन्नी फिलहाल कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) के अध्यक्ष हैं। वे BCCI की सीनियर सिलेक्शन कमेटी के सदस्य भी रह चुके हैं। उनके पुत्र स्टुअर्ट बिन्नी भी भारत के लिए खेल चुके हैं।

    जानकारी

    विश्व कप जीत में अहम भूमिका निभा चुके हैं बिन्नी

    बिन्नी ने भारत को 1983 का ऐतिहासिक विश्व कप जीतने में मदद की थी। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज रहे बिन्नी ने उस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। उन्होंने विश्व कप में 18.66 की औसत से 18 विकेट चटकाए थे।

    इसके अलावा भारत ने साल 2000 में पहली बार मोहम्मद कैफ की कप्तानी में अंडर-19 विश्व कप जीता था। उस विश्व कप में भारतीय टीम के कोच बिन्नी थे।

    दावेदारी

    इकलौते उम्मीदवार थे बिन्नी

    नामांकन आवेदन (व्यक्तिगत रूप से) दाखिल करने के लिए दो दिवसीय विंडो 11 व 12 अक्टूबर को आयोजित की गई थी।

    नामांकित उम्मीदवारों की घोषणा एक दिन बाद की जानी थी और 14 अक्टूबर को नामांकन वापस लेने की तारीख तय की गई थी।

    अध्यक्ष पद के लिए बिन्नी इकलौते उम्मीदवार थे और मुंबई में आज हुई वार्षिकी बैठक में उनके नाम पर आधिकारिक मुहर लग गई।

    रिपोर्ट

    गांगुली बरकरार रखना चाहते थे अपनी भूमिका

    2019 में BCCI अध्यक्ष के रूप में पदभार संभालने वाले गांगुली सुप्रीम कोर्ट के संशोधित मानदंडों के अनुसार दोबारा से इस पद पर बने रहने के पात्र थे। हालांकि, उन्हें कथित तौर पर अन्य सदस्यों से समर्थन नहीं मिला।

    PTI के अनुसार भारत के पूर्व कप्तान गांगुली अपनी भूमिका जारी रखना चाहते थे। हालांकि, हितधारकों के साथ उनकी बैठकों के बाद उन्हें स्पष्ट कर दिया गया था कि वह अगले कार्यकाल की योजनाओं से बाहर हैं।

    नियुक्तियां

    BCCI के इन पदों पर भी हुई नियुक्तियां

    वर्तमान कोषाध्यक्ष अरुण धूमल, बृजेश पटेल की जगह नए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अध्यक्ष होंगे।

    धूमल की जगह अब आशीष शेलार कोषाध्यक्ष का पद संभालेंगे।

    इस बीच राजीव शुक्ला बोर्ड के उपाध्यक्ष के रूप में बने रहेंगे।

    जय शाह को बोर्ड के सचिव के रूप में एक और कार्यकाल मिला है।

    असम क्रिकेट संघ के देवजीत सैकिया संयुक्त सचिव के रूप में जयेश जॉर्ज की जगह लेंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    BCCI
    क्रिकेट समाचार
    भारतीय क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को फिर सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया राष्ट्रीय समन्वयक बहुजन समाज पार्टी
    #NewsBytesExplainer: भारत ने बांग्लादेश की किन-किन वस्तुओं पर लगाया आयात प्रतिबंध, क्या होगा असर? #NewsBytesExplainer
    'मिशन इम्पॉसिबल 8' की आंधी के बीच भी बॉक्स ऑफिस पर 'रेड 2' का कमाल जारी अजय देवगन
    IPL 2025: KKR ने रोवमैन पॉवेल की जगह शिवम शुक्ला को टीम में किया शामिल कोलकाता नाइट राइडर्स

    BCCI

    लगातार बयान देकर साहा ने तोड़ा सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का नियम, BCCI दे सकती है नोटिस रिद्धिमान साहा
    साहा को धमकी भरे मैसेज मामले की जांच के लिए BCCI ने बनाई जांच समिति रिद्धिमान साहा
    IPL 2022: लीग के नए फॉर्मेट से जुड़ी हर अहम चीज जिसे आप जरूर जानना चाहेंगे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022: ट्रैफिक जाम, कोरोना टेस्ट और बॉयो-बबल के लिए ये सहायता देगी महाराष्ट्र सरकार इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    टी-20 विश्व कप 2022: दक्षिण अफ्रीका ने मार्को येन्सन को टीम में शामिल किया दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड ने दूसरे टी-20 में ऑस्ट्रेलिया को हराकर जीती सीरीज, बने ये रिकॉर्ड्स इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप: रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल हुए शार्दुल ठाकुर, ऐसे हैं उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप 2022: ऑस्ट्रेलियाई टीम का शेड्यूल, इतिहास और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    भारतीय क्रिकेट टीम

    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: वनडे अंतरराष्ट्रीय में एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन कैसा रहा है? क्रिकेट समाचार
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: तीसरे टी-20 में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, जानिए टीम क्रिकेट समाचार
    तीसरा टी-20: रिली रोसू ने लगाया पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक, हासिल की ये उपलब्धियां टी-20 क्रिकेट
    तीसरे टी-20 में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025