LOADING...
नासा इस साल लॉन्च करेगी ग्रिफिन मिशन, जानिए क्या है इसका उद्देश्य
नासा इस साल लॉन्च करेगी ग्रिफिन मिशन (तस्वीर: नासा)

नासा इस साल लॉन्च करेगी ग्रिफिन मिशन, जानिए क्या है इसका उद्देश्य

Feb 21, 2025
08:16 pm

क्या है खबर?

नासा इस साल ग्रिफिन मिशन को लॉन्च करने वाली है, जिसके तहत चंद्रमा पर एक लैंडर भेजने की योजना है। इसे एस्ट्रोबोटिक कंपनी द्वारा विकसित किया गया है और यह नासा की कमर्शियल लूनर पेलोड सर्विसेज (CLPS) पहल का हिस्सा है। लैंडर को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास मॉन्स माउटन क्षेत्र में उतारने की योजना है। इस खास अंतरिक्ष मिशन को नासा इसी साल के अंत तक लॉन्च सकती है।

उद्देश्य

ग्रिफिन मिशन का क्या है उद्देश्य?

ग्रिफिन मिशन का मुख्य उद्देश्य चंद्रमा पर लैंडिंग तकनीकों और इंजन के प्रदर्शन का परीक्षण करना है। यह चंद्र सतह पर लैंडर की क्षमता को परखने में मदद करेगा, ताकि भविष्य में नए वैज्ञानिक उपकरण भेजे जा सकें। पहले इस मिशन के तहत VIPER रोवर को चंद्रमा पर पानी और अन्य संसाधनों की खोज के लिए भेजा जाना था, लेकिन अब यह मिशन सिर्फ लैंडर के परीक्षण पर केंद्रित होगा।

लाभ

ग्रिफिन मिशन से होगा यह लाभ

इस मिशन से चंद्रमा पर सुरक्षित लैंडिंग की तकनीकों को विकसित किया जा सकेगा। इससे भविष्य के मानव अभियानों और संसाधन खोज में मदद मिलेगी। इसके साथ ही, यह मिशन निजी कंपनियों के साथ साझेदारी का एक उदाहरण है, जिससे चंद्र शोध की लागत कम हो सकती है। नासा इस मिशन के जरिए चंद्रमा पर लंबे समय तक मौजूद रहने की रणनीति तैयार कर रहा है, जिससे आगे के मंगल ग्रह अभियानों का रास्ता साफ हो सकता है।