NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / आज दिखेगी 2025 की पहली उल्का बौछार, कब और कैसे देखें यह नजारा?
    अगली खबर
    आज दिखेगी 2025 की पहली उल्का बौछार, कब और कैसे देखें यह नजारा?
    आज दिखेगी 2025 की पहली उल्का बौछार (तस्वीर: नासा)

    आज दिखेगी 2025 की पहली उल्का बौछार, कब और कैसे देखें यह नजारा?

    लेखन बिश्वजीत कुमार
    Jan 02, 2025
    11:19 am

    क्या है खबर?

    खगोलीय घटनाओं में रुचि रखने वाले लोगों के लिए यह हफ्ता काफी खास है, क्योंकि क्वाड्रेंटिड उल्का बौछार इस सप्ताह अपने चरम पर पहुंचेगी, जिससे आकाश में चमकीले उल्काओं का नजारा देखने को मिलेगा।

    यह घटना आज (2 जनवरी) शाम को शुरू होगी और 3 जनवरी की सुबह तक चलेगी, जो इसे खास बनाती है।

    यह उल्का बौछार हर साल जनवरी की शुरुआत में होती है और इसे नासा ने सबसे बेहतरीन उल्का वर्षा में से एक माना है।

    विशेषताएं

    क्वाड्रेंटिड उल्का बौछार की अनोखी विशेषताएं

    क्वाड्रेंटिड उल्का बौछार अपनी चमकीली आग के गोले जैसी उल्काओं के लिए प्रसिद्ध है।

    इस दौरान प्रति घंटे 200 तक उल्काएं देखी जा सकती हैं। आग के गोले औसत उल्काओं की तुलना में अधिक समय तक चमकते हैं और -3 से अधिक परिमाण वाले बेहद चमकीले होते हैं।

    इस वर्ष चंद्रमा केवल 11 प्रतिशत प्रकाशमान होगा, जो आकाश को और भी अंधेरा बनाएगा, जिसे उल्का देखने वालों के लिए सही मन जा रहा है।

    तरीका

    इसे कब और कैसे देख सकते हैं?

    क्वाड्रेंटिड उल्का बौछार को 2-3 जनवरी की रात को उत्तरी गोलार्ध में सबसे अच्छे से देखा जा सकता है।

    इसे देखने के लिए शहर की रोशनी से दूर, किसी खुले और अंधेरे स्थान पर जाएं। ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए गर्म कपड़े और कंबल साथ रखें। अपनी पीठ के बल लेटकर उत्तर-पूर्व दिशा में आकाश को देखें।

    यह उल्का बौछार रात और भोर के समय सबसे स्पष्ट दिखाई देती है।

    स्रोत

    उल्का बौछार का स्रोत

    क्वाड्रेंटिड उल्का बौछार का स्रोत एस्ट्रोयड 2003 EH1 है, जिसे 6 मार्च, 2003 को खोजा गया था। यह एस्ट्रोयड लगभग 3 किलोमीटर व्यास का है और सूर्य की एक परिक्रमा करने में 5.52 वर्ष लेता है।

    वैज्ञानिकों का मानना है कि यह 'मृत धूमकेतु' हो सकता है, जिसके मलबे के वायुमंडल में प्रवेश करने से चमकीले उल्काओं का निर्माण होता है। यह अन्य उल्का वर्षा से अलग है, क्योंकि इसका स्रोत धूमकेतु नहीं बल्कि एस्ट्रोयड है।

    घटनाएं 

    अगली उल्का बौछार और अन्य घटनाएं 

    क्वाड्रेंटिड्स के बाद, अगली उल्का बौछार लिरिड्स होगी, जो अप्रैल के मध्य में चरम पर पहुंचेगी।

    इसके अलावा, जनवरी में मंगल ग्रह पृथ्वी के करीब होगा और आकाश में बेहद चमकीला दिखाई देगा। 12 जनवरी को मंगल, सूर्य और पृथ्वी के साथ संरेखित होगा, जो इसे खगोलीय उत्साही लोगों के लिए एक और खास नजारा बनाएगा।

    ये घटनाएं नए साल की शुरुआत में आकाश प्रेमियों को रोमांचित करने का वादा करती हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नासा
    अंतरिक्ष

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 में कैसा रहा MI के कप्तान हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  मुंबई इंडियंस
    कार्तिक आर्यन की 'तू मेरी मैं तेरा...' में अनन्या पांडे की एंट्री, पहली झलक आई सामने कार्तिक आर्यन
    ACC ने अनिश्वितकाल के लिए स्थगित किया महिला इमर्जिंग एशिया कप, जानिए क्या रहा कारण एशिया कप क्रिकेट
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह कर सकते हैं सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात नरेंद्र मोदी

    नासा

    बजट की कमी से जूझ रही नासा, करने जा रही सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी छंटनी
    सुनीता विलियम्स से पहले इन लोगों को अंतरिक्ष में स्वास्थ्य समस्याओं का करना पड़ा है सामना सुनीता विलियम्स
    सुनीता विलियम्स ने स्वास्थ्य समस्याओं के दावों का किया खंडन, कहा- पूरी तरह स्वस्थ हूं  सुनीता विलियम्स
    नासा ने आकाशगंगा में 2 ब्लैक होल द्वारा गैस बादल में बदलाव का पता लगाया अंतरिक्ष

    अंतरिक्ष

    नासा के आर्टेमिस-2 मिशन को 2026 तक के लिए टाला गया, यहां जानिए वजह नासा
    क्या है ISRO का स्पेस डॉकिंग मिशन, जिसे जल्द किया जाएगा लॉन्च?  ISRO
    अलविदा 2024: ISRO ने इस साल लॉन्च किए ये बड़े अंतरिक्ष मिशन ISRO
    ISRO ने 2024 में बदली अपने इन मिशनों की तारीख ISRO
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025