Page Loader
अगले हफ्ते पृथ्वी के करीब पहुंचेगा विशाल एस्ट्रोयड, क्या है खतरा?
तेजी से पृथ्वी की तरफ आ रहा विशालकाय एस्ट्रोयड (प्रतीकात्मक तस्वीर: नासा)

अगले हफ्ते पृथ्वी के करीब पहुंचेगा विशाल एस्ट्रोयड, क्या है खतरा?

Jul 19, 2024
12:24 pm

क्या है खबर?

अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 2024 LY2 नामक एक एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है। नासा की जेट प्रोपल्सन लेबोरेट्री (JPL) के अनुसार, अगले हफ्ते 23 जुलाई को लगभग 45 लाख किलोमीटर की दूरी पर एस्ट्रोयड 2024 LY2 पृथ्वी के काफी करीब से गुजर सकता है। अपोलो समूह का यह बड़ा एस्ट्रोयड वर्तमान में लगभग 28,116 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हमारे ग्रह की ओर बढ़ रहा है।

आकार

कितना बड़ा है यह एस्ट्रोयड?

नासा के अनुसार, एस्ट्रोयड्स के अपोलो समूह से संबंधित 2024 LY2 का आकार लगभग 520 फीट चौड़ा है। बता दें, नासा पृथ्वी पर और अंतरिक्ष में मौजूद अपने विभिन्न टेलीस्कोपों की मदद से एस्ट्रोयड बेल्ट में मौजूद सभी एस्ट्रोयड्स पर नजर रखती है। बृहस्पति और मंगल ग्रह की कक्षा के बीच स्थित एस्ट्रोयड बेल्ट से रास्ता भटककर, जब कोई एस्ट्रोयड पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर के क्षेत्र में आता है तब नासा अलर्ट जारी करती है।

एस्ट्रोयड

एक अन्य एस्ट्रोयड भी आ रहा पृथ्वी के करीब

एस्ट्रोयड 2024 NH नामक एक अन्य एस्ट्रोयड को लेकर अंतरिक्ष एजेंसी ने अलर्ट जारी किया है, जो लगभग 160 फीट चौड़ा है। यह भी 23 जुलाई को लगभग 50 लाख किलोमीटर की दूरी पर पृथ्वी के काफी करीब से गुजर सकता है। नासा की जेट प्रोपल्सन लेबोरेट्री (JPL) के अनुसार, एस्ट्रोयड 2024 NH वर्तमान में लगभग 19,587 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हमारे ग्रह की ओर बढ़ रहा है।