Page Loader
एस्ट्रोयड अगर पृथ्वी से टकरा जाए तो क्या होगा? नासा ने लगाया पता
भविष्य में कोई बड़ा एस्ट्रोयड पृथ्वी से टकरा सकता है (प्रतीकात्मक तस्वीर: पिक्साबे)

एस्ट्रोयड अगर पृथ्वी से टकरा जाए तो क्या होगा? नासा ने लगाया पता

Jul 10, 2024
10:35 am

क्या है खबर?

अंतरिक्ष एजेंसी नासा का अनुमान है कि भविष्य में कोई बड़ा एस्ट्रोयड पृथ्वी से टकरा सकता है। इस तरह की घटना से होने वाले संभावित विनाशकारी नुकसान को देखते हुए, नासा ने इससे बचने के लिए योजना बनाना भी शुरू कर दिया है। नासा के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग कर हाल ही में एक अभ्यास से यह पता लगाया है कि एक छोटा एस्ट्रोयड पृथ्वी पर कहां टकरा सकता है और उसका प्रभाव क्या होगा।

संभावना

क्या होगा जब पृथ्वी से टकराएगा एस्ट्रोयड?

वैज्ञानिकों ने अपने अभ्यास से पता लगाया है कि किसी एस्ट्रोयड के पृथ्वी से टकराने की 14 वर्षों में 72 प्रतिशत संभावना है। ये एस्ट्रोयड उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी यूरोप और उत्तरी अफ्रीका के किसी घनी आबादी वाले क्षेत्र में टकरा सकता है। अध्ययन में पता लगा कि 28 प्रतिशत संभावना है कि एस्ट्रोयड पृथ्वी के करीब से गुजर जाए, लेकिन अगर यह पृथ्वी के किसी हिस्से से टकराता है तो इसका प्रभाव बहुत विनाशकारी हो सकता है।

परिणाम

पहले भी टकरा चूका है एस्ट्रोयड

नासा की सेंटर फॉर नियर अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज (CNEOS) हर 2 वर्ष में AI का उपयोग कर एक काल्पनिक अभ्यास करती है और एस्ट्रोयड से होने वाले संभावित नुकसान का पता लगाती है। एस्ट्रोयड की पृथ्वी से टक्कर होने पर उसका प्रभाव क्या हो सकता है, इस बात का सबूत 1908 की घटना है। उस समय साइबेरिया में एक एस्ट्रोयड की टक्कर से लगभग 2,000 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में लगभग 8 करोड़ पेड़ नष्ट हो गए थे।