Page Loader
अंतरिक्ष में फंसे यात्रियों की वापसी के लिए लेनी पड़ सकती है एलन मस्क की मदद 
ऐसे पृथ्वी पर वापस आ सकती हैं सुनीता विलियम्स (तस्वीर: नासा)

अंतरिक्ष में फंसे यात्रियों की वापसी के लिए लेनी पड़ सकती है एलन मस्क की मदद 

Jun 26, 2024
04:13 pm

क्या है खबर?

बोइंग स्टारलाइनर के मिशन पर गए 2 अंतरिक्ष यात्री यान में हुई खराबी के कारण अंतरिक्ष में फंस गए हैं। अब एलन मस्क की कंपनी स्पेस-X को अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) पर फंसे 2 अंतरिक्ष यात्रियों को बचाने के लिए आना पड़ सकता है। अगर नासा समस्या का समाधान नहीं कर सकी तो संभावित रूप से स्पेस-X के क्रू ड्रैगन अंतरिक्ष यान को उन्हें घर वापस लाने के लिए चुना जा सकता है।

प्रयास

समस्या का समाधान करने के प्रयास में नासा

अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स 5 जून को स्टारलाइनर पर अंतरिक्ष में गए थे और उन्हें केवल 9 दिनों के लिए ISS पर रहना था। हालांकि, अंतरिक्ष यान जब कक्षा में पहुंच गया तो इसमें 4 जगह से हीलियम लीक होने लगी, जिससे इसके थ्रस्टर ने भी काम करना बंद कर दिया। नासा अब अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी पर सुरक्षित वापस लाने के लिए इस समस्या को हल करने में मदद करने की पूरी कोशिश कर रही है।

वापसी

कब तक पृथ्वी पर वापस आ सकते हैं दोनों अंतरिक्ष?

बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान की पृथ्वी पर वापसी 2 जुलाई तक के लिए टाल दी गई है। सभी अटकलों और अफवाहों के बीच, नासा ने कहा है कि दोनों अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित हैं। अंतरिक्ष यान को अंतरिक्ष में केवल 45 दिनों तक ही डॉक किया जा सकता है और यह 19 दिन अंतरिक्ष में बिता चुका है। नासा और बोइंग ने कहा है कि अभी समस्या ऐसी नहीं है कि उन्हें स्पेस-X से मदद की जरूरत पड़े।