NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / नासा ने 2024 में हासिल की कई बड़ी उपलब्धियां, यहां जानिए 
    अगली खबर
    नासा ने 2024 में हासिल की कई बड़ी उपलब्धियां, यहां जानिए 
    नासा ने 2024 में हासिल की कई बड़ी उपलब्धियां (तस्वीर: पिक्साबे)

    नासा ने 2024 में हासिल की कई बड़ी उपलब्धियां, यहां जानिए 

    लेखन बिश्वजीत कुमार
    Dec 09, 2024
    04:38 pm

    क्या है खबर?

    अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 2024 में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं, जिसने अंतरिक्ष के क्षेत्र में खोज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

    एजेंसी ने चंद्रमा पर नई तकनीक उतारी, यूरोपा मिशन शुरू किया और इनजेनिटी हेलीकॉप्टर की अंतिम उड़ान पूरी की।

    जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप (JWST) से नई खोजें कीं और मंगल पर 1 साल का सिमुलेशन सफलतापूर्वक पूरा किया। आर्टेमिस मिशन में प्रगति हुई और अंतरराष्ट्रीय भागीदारी मजबूत हुई। जलवायु अध्ययन के लिए भी नासा ने सैटेलाइट लॉन्च किए।

    चंद्र मिशन

    चंद्र मिशन की प्रगति

    नासा ने 2024 में आर्टेमिस-2 मिशन की तैयारी के लिए कई बड़े कदम उठाए। ओरियन अंतरिक्ष यान और SLS रॉकेट की जांच पूरी की गई। लॉन्च पैड पर इमरजेंसी एग्जिट सिस्टम लगाई गई और मूनवॉक प्रशिक्षण हुआ।

    नासा ने चंद्र सतह के लिए नई लैंडिंग साइट्स चुनीं। आर्टेमिस मिशनों के लिए स्पेस-X और ब्लू ओरिजिन के साथ मानव लैंडर्स पर काम जारी रहा। इसके अलावा, जापान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के साथ अंतरराष्ट्रीय समझौते किए गए।

    रणनीतियां

    मंगल के लिए बनाई गई रणनीतियां

    मंगल ग्रह के सैम्पल लाने के लिए नई रणनीतियां बनाई गईं। इंजीन्यूटी हेलीकॉप्टर ने अपने मिशन की समाप्ति के बाद भी अतिरिक्त उड़ानें भरीं।

    चंद्रमा के लिए VIPER रोवर का डिजाइन तैयार हुआ। कैनेडी स्पेस सेंटर में नई तकनीक पर काम हुआ और स्टेनिस सेंटर में नए RS-25 इंजनों का परीक्षण पूरा किया गया।

    नासा ने चंद्र और मंगल मिशनों की योजनाओं को मजबूती दी, जिससे गहरे अंतरिक्ष शोध के लक्ष्य आगे बढ़े।

    पृथ्वी विज्ञान

    पृथ्वी विज्ञान में नासा की प्रगति

    2024 में नासा ने पृथ्वी पर जलवायु और पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। PACE सैटेलाइट ने महासागरों और वायु गुणवत्ता का अध्ययन किया। TEMPO उपकरण ने वायु प्रदूषण का पड़ोस स्तर पर विश्लेषण किया।

    प्रीफायर क्यूबसैट ने आर्कटिक और अंटार्कटिका की गर्मी उत्सर्जन मापी। नासा ने आपदा प्रबंधन के लिए नई प्रणाली शुरू की और स्मिथसोनियन संग्रहालय में पृथ्वी पर केंद्रित प्रदर्शनी खोली।

    ये प्रयास जलवायु परिवर्तन और आपदाओं को बेहतर समझने में मदद करते हैं।

    अंतरिक्ष खोज 

    अंतरिक्ष खोज की उपलब्धियां

    नासा ने अंतरिक्ष में नई ऊंचाइयां हासिल कीं। यूरोपा क्लिपर ने बृहस्पति के यूरोपा चंद्रमा पर जीवन के संकेत खोजने के लिए यात्रा शुरू की। JWST ने ब्रह्मांड की गहरी समझ दी और बाहरी ग्रहों का भी अध्ययन किया।

    OSIRIS-REx मिशन ने एस्ट्रोयड बेन्नू के नमूने जापान को सौंपे। SPHEREx मिशन और UVEX टेलीस्कोप की तैयारी तेजी से आगे बढ़ रही है, जो ब्रह्मांड के अनछुए रहस्यों को उजागर करेंगे।

    खगोल भौतिकी

    खगोल भौतिकी और अंतरिक्ष गतिविधियां

    नासा ने सौर गतिविधियों और धूमकेतुओं पर नई खोजें की हैं। सोलर और हीलियोस्फेरिक वेधशाला ने 5,000वें धूमकेतु की पहचान की।

    इसके अलावा, साउंडिंग रॉकेट मिशनों ने पृथ्वी के विद्युत क्षेत्र की पुष्टि की। हैबिटेबल वर्ल्ड्स टेलीस्कोप और एस्ट्रोफिजिक्स प्रोब एक्सप्लोरर्स ने अंतरिक्ष अनुसंधान में नए आयाम जोड़े हैं।

    ये मिशन वैज्ञानिक अनुसंधान और प्रौद्योगिकी के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, जो भविष्य में और अधिक खोजों का मार्ग प्रशस्त करेंगे।

    अंतरिक्ष अनुसंधान

    अंतरिक्ष अनुसंधान और जीवन

    2024 में अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) पर 25 लोग रहे, जहां 14 अंतरिक्ष यानों ने करीब 18,100 किलोग्राम सामग्री पहुंचाई।

    नासा ने बोइंग स्टारलाइनर और स्पेस-X मिशनों के तहत चालक दल को भेजा। स्टेशन पर रोबोटिक सर्जरी, 3D प्रिंटिंग और आग के अध्ययन जैसे महत्वपूर्ण प्रयोग हुए।

    17 पेलोड्स ने विज्ञान में योगदान दिया। ISS से 8.25 लाख तस्वीरें ली गईं, जो पृथ्वी के बदलते परिदृश्य और आपदाओं के अध्ययन में मददगार साबित हुईं।

    उड़ान तकनीक

    भविष्य की उड़ान तकनीकों पर काम

    नासा ने 2024 में उन्नत विमानन तकनीकों पर काम किया। इसमें X-59 सुपरसोनिक विमान और कार्बन-न्यून विमान X-66 का परीक्षण शामिल रहा।

    एयर टैक्सी, डिलीवरी ड्रोन और स्वायत्त हेलीकॉप्टर उड़ान की दिशा में प्रगति हुई। एजेंसी ने टिकाऊ विमान, यात्री आराम, और शोर कम करने के लिए अध्ययन किया।

    इसके अलावा, हवाई अड्डों पर यातायात प्रबंधन, हाइब्रिड-इलेक्ट्रिक पावरट्रेन, और सार्वजनिक सुरक्षा ड्रोन के लिए नई रणनीतियां विकसित की गईं, जिससे विमानन को अधिक टिकाऊ और सुरक्षित बनाया जा सके।

    अंतरिक्ष तकनीक

    अंतरिक्ष में नई तकनीकी

    नासा ने 2024 में कई तकनीकों का विकास किया। इसमें सौर ऊर्जा प्रणाली और लेजर संचार शामिल हैं।

    उन्होंने अंतरिक्ष यान के ईंधन को मापने की नई तकनीक भी बनाई। छोटे सैटेलाइट्स के नेटवर्क को स्वायत्त किया और क्वांटम अनुसंधान में भी काम किया।

    नासा ने चंद्र लैंडर पर नई तकनीकों का परीक्षण किया और 3D प्रिंटिंग के जरिए ईंधन थ्रस्ट चैंबर बनाया। इन प्रयासों से नासा अंतरिक्ष शोध में मदद करेगा और भविष्य में पृथ्वी पर भी लाभ होगा।

    प्रयोग

    पृथ्वी की निचली कक्षा में प्रयोग

    नासा ने 2024 में पृथ्वी की निचली कक्षा (LEO) में प्रयोग और नई तकनीक विकसित करने के लिए योजना बनाई। इसमें वाणिज्यिक अंतरिक्ष स्टेशन पर जीवन समर्थन प्रणाली और नए आवास बनाने के लिए परीक्षण किए गए।

    नासा ने सिएरा स्पेस और ब्लू ओरिजिन जैसी कंपनियों के साथ साझेदारी की। इन प्रयासों से अंतरिक्ष में काम करने के लिए नई तकनीकी जानकारी मिल रही है और भविष्य के लिए स्थिरता सुनिश्चित की जा रही है।

    कदम

    जनता से जुड़ने के लिए भी नासा ने उठाए कदम

    नासा ने 2024 में जनता से जुड़ने के लिए कई कदम उठाए। उसने नासा+ नामक अपनी स्ट्रीमिंग सेवा शुरू की, जो 4 गुना ज्यादा दर्शकों तक पहुंची। सोशल मीडिया पर नासा के फॉलोअर्स में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

    नासा ने 14 लाइव मिशन प्रसारण किए और 50 लाख से अधिक दर्शकों तक अपनी पहुंच बनाई। उसने स्पेनिश दर्शकों के लिए कंटेंट बढ़ाई और अंतरिक्ष कार्यक्रमों और कला गतिविधियों के माध्यम से नए दर्शकों तक पहुंचने के प्रयास किए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नासा

    ताज़ा खबरें

    इंडिगो विमान से 4,000 फीट की ऊंचाई पर टकराया पक्षी, रांची में इमरजेंसी लैंडिंग हुई इंडिगो
    2025 कावासाकी Z900 नेकेड बाइक भारत में लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव  कावासाकी
    महिला वनडे विश्व कप 2025: अहम मैचों की तारीखें घोषित, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे   भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    IPL में श्रेयस अय्यर का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    नासा

    नासा ने जारी किया अलर्ट, 500 फीट एस्ट्रोयड आज पहुंचेगा पृथ्वी के करीब एस्ट्रोयड
    चांद पर उतरने के लिए नासा ने की 9 लैंडिंग क्षेत्रों की पहचान अंतरिक्ष
    रोमन स्पेस टेलिस्कोप की क्या होगी खासियत, जिसे लॉन्च करने वाली है नासा? अंतरिक्ष
    आंखों की रक्षा के लिए सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष में किया विशेष परीक्षण  सुनीता विलियम्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025