Page Loader
नासा ने जारी किया अलर्ट, 500 फीट एस्ट्रोयड आज पहुंचेगा पृथ्वी के करीब
आज पृथ्वी के करीब पहुंचेगा 500 फीट एस्ट्रोयड (प्रतीकात्मक तस्वीर: नासा)

नासा ने जारी किया अलर्ट, 500 फीट एस्ट्रोयड आज पहुंचेगा पृथ्वी के करीब

Oct 28, 2024
11:37 am

क्या है खबर?

अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 500 फीट चौड़े एक एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो काफी तेजी से हमारे ग्रह की तरफ आ रहा है। नासा की सेंटर फॉर नियर अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज (CNEOS) के अनुसार, 2020 WG नामक एक एस्ट्रोयड आज (28 अक्टूबर) पृथ्वी के काफी करीब पहुंच सकता है। यह एस्ट्रोयड फिलहाल लगभग 33,901 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हमारे ग्रह की ओर बढ़ रहा है।

समूह

इस समूह से संबंधित है एस्ट्रोयड 

नासा ने बताया है कि किसी इमारत के आकार का यह अपोलो समूह से संबंधित है और यह आज लगभग 33 लाख किलोमीटर की दूरी पर पृथ्वी के काफी करीब पहुंच जाएगा। 2020 WG के अतिरिक्त 2024 UX नामक एक अन्य एस्ट्रोयड भी पृथ्वी की तरफ आ रहा है। यह वर्तमान में लगभग 16,832 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी की ओर आ रहा है और इसका आकार करीब 60 फीट चौड़ा है।

खतरा

क्या पृथ्वी को कोई खतरा है?

एस्ट्रोयड बेल्ट से रास्ता भटककर जब कोई एस्ट्रोयड पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर के क्षेत्र में आता है, तब नासा अलर्ट जारी करती है। अब तक नासा ने कुल 13 लाख एस्ट्रोयड की खोज की है। नासा ने कहा है कि इस एस्ट्रोयड से कोई खतरा नहीं है और यह पृथ्वी के काफी करीब से गुजर जाएंगे। हालांकि, अगर यह किसी कारण से पृथ्वी पर किसी जगह टकराता है, तो वहां नुकसान हो सकता है।