NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / प्ले स्टोर से एक अरब से ज्यादा बार डाउनलोड हुई गूगल ट्रांसलेट ऐप, नया रिकॉर्ड
    अगली खबर
    प्ले स्टोर से एक अरब से ज्यादा बार डाउनलोड हुई गूगल ट्रांसलेट ऐप, नया रिकॉर्ड

    प्ले स्टोर से एक अरब से ज्यादा बार डाउनलोड हुई गूगल ट्रांसलेट ऐप, नया रिकॉर्ड

    लेखन प्राणेश तिवारी
    Apr 06, 2021
    05:09 pm

    क्या है खबर?

    स्मार्टफोन की मदद से एक भाषा से दूसरी भाषा में अनुवाद करने के लिए गूगल ट्रांसलेट बेहद आसान तरीका है।

    सर्च इंजन कंपनी गूगल की ओर से मिलने वाली यह सेवा पूरी तरह फ्री है और आसान यूजर्स इंटरफेस वाली ट्रांसलेट ऐप भी खूब पसंद की जाती है।

    अब सामने आया है कि एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने वाले यूजर्स ने इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से एक अरब से ज्यादा बार डाउनलोड किया है।

    रिकॉर्ड

    इतने वक्त में पूरे किए एक अरब डाउनलोड्स

    गूगल ट्रांसलेट सेवा को एंड्रॉयड ऐप की शक्ल में लॉन्च हुए एक दशक से ज्यादा का वक्त बीत चुका है और कंपनी इसे जनवरी, 2009 में लेकर आई थी।

    वक्त बीतने के साथ-साथ इस ऐप में मिलने वाले फीचर्स में बदलाव और सुधार किए गए हैं।

    अपडेटेड ऐप अब ढेरों नए फीचर्स और बेहतर यूजर्स इंटरफेस के साथ आती है।

    गूगल ट्रांसलेट ऐप को नया रिकॉर्ड बनाने में करीब 11 साल और तीन महीने का वक्त लगा है।

    डाउनलोड्स

    ट्रांसलेट ऐप को पसंद कर रहे हैं यूजर्स

    गूगल प्ले स्टोर पर दिख रहे गूगल ट्रांसलेट ऐप के एक अरब से ज्यादा डाउनलोड यूजर्स की ओर से किए गए हैं और OEMs नहीं हैं क्योंकि गूगल ट्रांसलेट ऐप कंपनी के कोर ऐप पैकेज की अनिवार्य गूगल मोबाइल सर्विसेज का हिस्सा नहीं है।

    इसका मतलब है कि गूगल ट्रांसलेट को यूजर्स ने गूगल प्ले स्टोर पर जाकर इतनी बार डाउनलोड किया है, जो बात इसकी लोकप्रियता को दर्शाती है।

    प्रतिक्रिया

    प्ले स्टोर पर मिली हैं 4.5 स्टार रेटिंग्स

    एंड्रॉयड ऐप लॉन्च करने के बाद एक अरब डाउनलोड्स में गूगल ट्रांसलेट ऐप को लंबा वक्त लगा लेकिन इस ऐप की लोकप्रियता दुनियाभर में देखने को मिली है।

    गूगल की ऐप को मिली उपलब्धि के लिए इसकी फंक्शनैलिटी के अलावा एक और पहलू जिम्मेदार है कि प्ले स्टोर पर दूसरी कोई ट्रांसलेशन ऐप उपलब्ध नहीं है।

    गूगल ट्रांसलेट ऐप को यूजर्स की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है और इसकी प्ले स्टोर रेटिंग्स 4.5 हैं।

    ट्रांसलेशन

    109 भाषाओं में अनुवाद करती है ऐप

    गूगल ट्रांसलेट ऐप पर यूजर्स को अभी 109 भाषाओं का सपोर्ट मिलता है और ढेरों फीचर्स दिए गए हैं।

    ऐप की मदद से यूजर्स प्रोनंसिएशन चेक करने के अलावा ट्रांसक्रिप्शन भी कर सकते हैं।

    कैमरा ट्रांसलेशन के साथ यूजर्स किसी एक भाषा में लिखे टेक्स्ट की ओर फोन का कैमरा पॉइंट कर उसे दूसरी भाषा में ट्रांसलेट कर सकते हैं।

    डार्क मोड सपोर्ट करने वाली ऐप में आप बिना इंटरनेट कनेक्टिविटी के ऑफलाइन ट्रांसलेशन कर सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गूगल
    गूगल प्ले स्टोर

    ताज़ा खबरें

    टोयोटा की बिक्री में आया 22 फीसदी का उछाल, जानिए मई में कितनी गाड़ियां बेची  टोयोटा
    'स्क्विड गेम 3' का ट्रेलर रिलीज, फैंस बोले- नेटफ्लिक्स फिर दिखाएगा मौत का खौफनाक खेल नेटफ्लिक्स
    तेज प्रताप यादव ने RJD से निष्कासन के बाद लालू-राबड़ी के नाम लिखा भावुक संदेश बिहार
    बांग्लादेश: शेख हसीना के खिलाफ आज से सुनवाई, इतिहास में पहली बार होगा सीधा प्रसारण बांग्लादेश

    गूगल

    वाराणसी में गूगल के CEO सुंदर पिचई के खिलाफ दर्ज हुई FIR, बाद में हटाया नाम उत्तर प्रदेश
    गूगल ने दिया नया अपडेट, जीमेल पर सर्च करना हुआ आसान जीमेल
    2020 में टॉप-100 सब्सक्रिप्शन ऐप्स की कमाई 34 प्रतिशत बढ़ी, यूट्यूब टॉप पर ऐपल
    गूगल स्टाडिया पर 2021 में लॉन्च होंगे 100 से ज्यादा गेम्स गेम

    गूगल प्ले स्टोर

    अगर चाहते हैं बच्चे न करें एंड्रॉयड डिवाइस का गलत इस्तेमाल तो अपनाएं ये तरीके एंड्रॉयड
    स्मार्टफोन की स्क्रीन को कैसे करें रिकॉर्ड? यहां से जानें तरीके एंड्रॉयड
    नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए गूगल ने लॉन्च की कोरमो जॉब्स ऐप भारत की खबरें
    करियर संबंधी जानकारियां देने के लिए भारतीय वायुसेना ने लॉन्च की मोबाइल ऐप शिक्षा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025