LOADING...
एंड्रॉयड और क्रोम यूजर्स पर साइबर हमले का खतरा, सरकार ने जारी की चेतावनी
एंड्रॉयड और क्रोम यूजर्स पर साइबर हमले का खतरा

एंड्रॉयड और क्रोम यूजर्स पर साइबर हमले का खतरा, सरकार ने जारी की चेतावनी

Apr 18, 2025
06:21 pm

क्या है खबर?

भारत की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने एंड्रॉयड और गूगल क्रोम इस्तेमाल करने वालों को चेतावनी दी है। CERT-In ने बताया है कि एंड्रॉयड के पुराने वर्जन और क्रोम ब्राउजर में कुछ खामियां पाई गई हैं, जो बहुत नुकसान कर सकती हैं। इन कमजोरियों का फायदा उठाकर साइबर अपराधी डिवाइस से डाटा चोरी कर सकते हैं। इससे आपका सिस्टम क्रैश हो सकता है और कोई हैकर आपके मोबाइल या कंप्यूटर पर नियंत्रण भी पा सकता है।

खतरा

इन्हें है साइबर हमले का खतरा 

CERT-In ने बताया कि एंड्रॉयड 13, 14 और 15 से पहले के वर्जन में कई कमजोरियां हैं। ये कमजोरियां एंड्रॉयड सिस्टम, गूगल प्ले अपडेट और मोबाइल कंपनियों के सॉफ्टवेयर में पाई गई हैं। इसी तरह, क्रोम ब्राउजर के विंडोज, मैकOS और लिनक्स वर्जनों में भी एक खतरनाक गड़बड़ी मिली है। इससे हैकर गलत वेबसाइट के जरिए आपके कंप्यूटर में वायरस डाल सकते हैं या उसे पूरी तरह हैंग कर सकते हैं। क्रोम में यह गड़बड़ी साइट आइसोलेशन से जुड़ी है।

सुरक्षित

कैसे रहें सुरक्षित?

इस तरह की साइबर खतरे से बचने के लिए सबसे जरूरी है कि आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर को समय-समय पर अपडेट करते रहें। अगर आप आ एंड्रॉयड इस्तेमाल कर रहे हैं, तो तुरंत अपना फोन एंड्रॉयड 13, 14 या 15 वर्जन में अपडेट कर लें। क्रोम ब्राउजर इस्तेमाल करने वाले लोग गूगल की आधिकारिक साइट से उसका लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल करें। किसी अनजान वेबसाइट पर क्लिक न करें और अगर कोई लिंक संदिग्ध लगे तो उस पर न जाएं।