Page Loader
अमेजन प्राइम में कैसे तुरंत खाेज सकते हैं पसंदीदा दृश्य? जानिए आसान तरीका 
अमेजन प्राइम में सीन सलेक्शन से आप आसानी से पसंदीदा दृश्य खाेज सकते हैं (तस्वीर: फ्रीपिक)

अमेजन प्राइम में कैसे तुरंत खाेज सकते हैं पसंदीदा दृश्य? जानिए आसान तरीका 

Jan 29, 2025
07:29 am

क्या है खबर?

अमेजन प्राइम पर कई बार आपको किसी फिल्म, वेब सीरीज या शो का कोई दृश्य इतना पसंद आ जाता है कि उसे बार-बार देखने का मन करता है। उस दृश्य को खोजने में कई बार लंबा समय लग जाता है। एंड्रॉयस डिवाइस में 'सीन सलेक्शन' फीचर की सुविधा आपकी यह परेशानी सेकेंडों में खत्म कर देगी। इसकी मदद से आप आसानी से अपने पंसदीदा दृश्यों को खोज सकते है। आइये जानते हैं इस सुविधा का फायदा कैसे उठा सकते हैं।

शुरुआत 

ऐसे करें शुरुआत 

इस सुविधा को शुरू करने के लिए सबसे पहले अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन में अमेजन प्राइम वीडियो ऐप खोलें और उस फिल्म या टीवी शो को खोजें, जिसे आप देखना चाहते हैं। अब इसके विवरण पेज को खोलने के लिए थंबनेल पर टैप करें। इस पेज पर प्ले, डाउनलोड और टाइटल के बारे में अधिक जानने के विकल्प दिखाई देंगे। 'प्ले' बटन पर क्लिक कर आप वीडियो देखना शुरू करते और पसंदीदा दृश्य तक पहुंचने के लिए इसे आगे बढ़ाते हैं।

फायदा 

स्क्रॉलिंग में नहीं होगा समय खराब  

पसंदीदा दृश्य तक पहुंचने के लिए मैनुअल तरीका काफी परेशान कर सकता है और कई बार दृश्य ढूंढना भी मुश्किल हो जाता है। इससे बचने के लिए स्क्रीन पर टैप करें और ऊपर दाईं ओर ड्रॉपडाउन मेनू खोलकर 'व्यू ऑल' पर क्लिक करें। इसके बाद 'सीन' पर क्लिक कर दृश्य सूची में स्क्रॉल करें। इनमें से अपना पसंदीदा दृश्य ढूंढें और सीधे जाने के लिए उस पर क्लिक करें। इससे लंबे समय तक स्क्रॉलिंग की आवश्यकता खत्म हो जाती है।