NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / iOS के लिए गूगल क्रोम में दिए गए ये नए फीचर्स, जानें किसका क्या है काम
    अगली खबर
    iOS के लिए गूगल क्रोम में दिए गए ये नए फीचर्स, जानें किसका क्या है काम
    iOS के लिए क्रोम ब्राउजर में नए फीचर्स और क्षमताएं दी गई हैं (तस्वीर: गूगल)

    iOS के लिए गूगल क्रोम में दिए गए ये नए फीचर्स, जानें किसका क्या है काम

    लेखन रजनीश
    Jun 21, 2023
    07:09 pm

    क्या है खबर?

    आईफोन के लिए गूगल क्रोम वेब ब्राउजर में नए फीचर्स और क्षमताएं दी गई हैं। iOS के लिए क्रोम का नया वर्जन किसी प्रोडक्ट को खोजने के लिए कैमरे का इस्तेमाल करने की अनुमति देता है, यूजर्स को वेब ब्राउजर के भीतर जल्दी से कैलेंडर इवेंट बनाने की सुविधा देता है।

    iOS के लिए नया गूगल क्रोम बाहरी ऐप खोले बिना वेब ब्राउजर के भीतर मिनी मैप खोल सकता है।

    जान लेते हैं इन नए फीचर्स के बारे में।

    मैप

    मैप के लिए नया फीचर

    अभी तक iOS यूजर यदि क्रोम पर कोई पता खोजते थे, तो मैप पर उस पते का रूट खोजने के लिए ऐप को स्विच करना पड़ता था।

    अब iOS के लिए बने नए क्रोम में ऐप्स को स्विच करने की जरूरत नहीं है।

    क्रोम अब वेबपेज पर दिए गए एड्रेस का पता लगाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करता है।

    यूजर्स जिस एड्रेस को खोजना चाहते हैं उसे होल्ड करके रखने पर वहीं मिनी गूगल मैप खुल जाएगा।

    कैलेंडर

    आसानी से क्रिएट होगा इवेंट

    iOS पर क्रोम यूजर्स अब ऐप स्विच करने या मैन्युअल रूस से जानकारी कॉपी किए बिना सीधे क्रोम में गूगल कैलेंडर ईवेंट बना सकते हैं। जिस तारीख का इवेंट तैयार करना है उस तारीख को होल्ड करके रखें और इस तारीख को गूगल कैलेंडर में जोड़ने का विकल्प चुनें।

    क्रोम समय, स्थान और अन्य विवरण जैसे महत्वपूर्ण विवरण के साथ स्वचालित रूप से कैलेंडर इवेंट बनाएगा और इन्हें बाकी लोगों के साथ भी शेयर कर सकता है।

    अनुवाद

    अनुवाद की क्षमता में सुधार

    जैसे-जैसे AI मॉडल में सुधार होता है, उसी तरह क्रोम ब्राउजर वेबसाइट की भाषा पता लगाने और अनुवादों का बेहतर सुझाव देता है। उदाहरण के लिए आप इटली में एक म्यूजियम देखने की योजना बना रहे हैं, लेकिन उस म्यूजियम की जानकारी देने वाली वेबसाइट इतालवी भाषा में है, जो कि आपको पढ़नी और बोलनी नहीं आती है तो क्या होगा।

    ऐसी स्थिति में क्रोम ऑटोमैटिक तरीके से म्यूजियम की वेबसाइट को आपकी पसंदीदा भाषा में अनुवाद कर देगा।

    कैमरा

    गूगल लेंस से होंगे ये काम

    गूगल लेंस की मदद से कई काम कर सकते हैं। इनमें पौधों की पहचान करने, होमवर्क के दौरान तस्वीरों के साथ में किसी सवाल का जवाब खोज सकते हैं।

    किसी तस्वीर पर थोड़ी देर तक दबाकर रखने पर iOS पर क्रोम लेंस का उपयोग कर सकते हैं।

    आने वाले महीनों में यूजर्स खींची गई और फोन में पहले मौजूद तस्वीरों को खोजने के लिए कैमरे का इस्तेमाल कर पाएंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गूगल क्रोम
    iOS

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    गूगल क्रोम

    गूगल क्रोम से हटाया जा रहा है लाइट मोड, ब्राउजिंग करते वक्त खर्च होगा ज्यादा डाटा एंड्रॉयड
    बड़ी स्क्रीन पर सुरक्षित होगा व्हाट्सऐप का इस्तेमाल, इंस्टॉल करें ब्राउजर एक्सटेंशन व्हाट्सऐप
    फेक प्रोफाइल फोटो का पता लगा सकता है यह गूगल क्रोम एक्सटेंशन, ऐसे करें इस्तेमाल गूगल
    गूगल क्रोम यूजर्स के लिए हाई-रिस्क वाली चेतावनी, फौरन अपडेट करें ब्राउजर गूगल

    iOS

    व्हाट्सऐप 'एक्सपायरिंग ग्रुप्स' फीचर पर कर रही काम, जानिए कैसे कर सकेंगे उपयोग व्हाट्सऐप
    व्हाट्सऐप ग्रुप के अंजान सदस्यों का भी अब दिखेगा नाम, आने वाला है नया फीचर व्हाट्सऐप
    आईफोन X समेत इन मॉडल्स को नहीं मिलेगा iOS 17 अपडेट, जानिए वजह आईफोन
    ऐपल के iOS 16.4 सॉफ्टवेयर अपडेट में मिल सकते हैं ये नए फीचर्स ऐपल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025