NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / गर्मियों में बेहतर पाचन शक्ति के लिए इस्तेमाल करें ये पाँच चीज़ें, नहीं होगी कोई समस्या
    अगली खबर
    गर्मियों में बेहतर पाचन शक्ति के लिए इस्तेमाल करें ये पाँच चीज़ें, नहीं होगी कोई समस्या

    गर्मियों में बेहतर पाचन शक्ति के लिए इस्तेमाल करें ये पाँच चीज़ें, नहीं होगी कोई समस्या

    लेखन प्रदीप मौर्य
    Apr 02, 2019
    08:39 pm

    क्या है खबर?

    आजकल लोगों की जीवनशैली में तेज़ी से बदलाव हुआ है, जिसका बुरा असर स्वास्थ्य पर देखने को मिल रहा है।

    इसमें नशे का ज़्यादा सेवन, स्वास्थ्य के लिए हानिकारक खाद्य पदार्थों का सेवन और नींद पूरी न लेना जैसी आदतें शामिल हैं।

    बढ़ते काम के दबाव की वजह से लोग तनाव का भी शिकार हो रहे हैं। इससे पाचन शक्ति भी कमज़ोर होती है।

    आइए कुछ चीज़ों के बारे में बताते हैं, जिससे पाचन शक्ति को सुधारा जा सकता है।

    चीज़ 1

    पाचन शक्ति मज़बूत करने में फ़ायदेमंद है अदरक

    अदरक एक ऐसी चीज़ है, जो भारत के लगभग हर रसोई में पाई जाती है।

    अदरक खाने के स्वाद को न केवल बेहतर बनाती है, बल्कि स्वास्थ्य संबंधी भी कई फ़ायदे देती है।

    अदरक सर्दी-ज़ुकाम जैसी समस्याओं के साथ ही पाचन संबंधी समस्याओं को भी दूर करती है।

    नियमित सीमित मात्रा में अदरक का सेवन करने से पाचन शक्ति को मज़बूत किया जा सकता है। इसलिए पाचन संबंधी समस्या होने पर अदरक का सेवन ज़रूर करें।

    चीज़ 2

    पित्त अम्लों के स्त्राव में सुधार करती है काली मिर्च

    काली मिर्च का इस्तेमाल भारत के अलावा पूरे विश्व में किया जाता है। यह भी आसानी से हर भारतीय रसोई में उपलब्ध होती है।

    काली मिर्च में पाइपरिन नमक यौगिक पाया जाता है, जो पोषक तत्वों के अवशोषण में सुधार करता है।

    इसके साथ ही यह पित्त अम्लों के स्त्राव में सुधार करती है। यह गैस की समस्या से छुटकारा दिलाने में सहायक होती है।

    इसके सेवन से पेट फूलने और जलन की समस्या से राहत मिलती है।

    जानकारी

    पाचन शक्ति के लिए बेहतर है शंख भस्म

    सदियों से शंख भस्म का इस्तेमाल भूख और पाचन शक्ति में सुधार के लिए किया जाता रहा है। यह गैस्ट्राइटिस जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने में असरदार होता है।

    चीज़ 4

    पाचन संबंधी समस्याओं का रामबाण इलाज है त्रिफला

    त्रिफला तीन फलों के मिश्रण को कहते हैं। इसमें तीन जड़ी-बूटियों का एक प्रभावी आयुर्वेदिक मिश्रण आँवला, हरितकी और बिभितकी होता है, जो स्वास्थ्य लाभ के लिए जाना जाता है।

    इसके सेवन से पाचन तंत्र में गैस का संचय नहीं होता है। इसके साथ ही यह पाचन क्रिया को भी सही करने में मदद करता है।

    जो लोग पाचन संबंधी किसी भी परेशानी का सामना कर रहे हैं, वो त्रिफला का सेवन ज़रूर करें।

    चीज़ 5

    पाचन शक्ति को मज़बूत करती है सौंफ

    सौंफ भी एक तरह का मसाला है, जिसका इस्तेमाल खाने के साथ ही माउथ फ़्रेशनर के रूप में किया जाता है।

    खाना खाने के बाद कई लोग इसे पाचन के रूप में भी इस्तेमाल करते हैं। सौंफ में पाचन तंत्र के अनुकूल कई औषधीय गुण पाए जाते हैं।

    इसमें एंटीस्पास्मोडिक गुण होते हैं, जो आंत की माँसपेशियों को आराम देने में मदद करते हैं।

    सौंफ भी पाचन तंत्र से गैस को बाहर निकालने में मदद करती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य

    ताज़ा खबरें

    मारुति सुजुकी एरिना मॉडल्स पर छूट घोषित, जानिए कितना मिलेगा फायदा  मारुति सुजुकी
    बिना इंटरनेट के गूगल मैप्स का उपयोग कैसे करें? यहां जानिए तरीका इंटरनेट
    रूस-यूक्रेन युद्ध में हताहत हुए 14 लाख सैनिक, किसे हुआ ज्यादा नुकसान? रूस समाचार
    IPL 2025: चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने निकाली 'विजय परेड', देखें वीडियो  IPL 2025

    स्वास्थ्य

    चमकदार और स्वस्थ त्वचा पाना चाहते हैं तो अपनी डाइट में शामिल करें ये पाँच सुपरफूड त्वचा की देखभाल
    धूम्रपान छोड़ना चाहते हैं तो अपनाएँ ये घरेलू नुस्ख़े, जल्द होगा फ़ायदा प्राकृतिक और घरेलू उपचार
    टाइगर श्रॉफ हर रोज़ करते हैं अलग-अलग एक्सरसाइज, जन्मदिन पर जानें उनकी फिटनेस का राज बॉलीवुड समाचार
    मेथी है बहुत गुणकारी, मेथी के पत्ते जल्द करेंगे आपका वजन कम, जानें कैसे लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025