-
02 Mar 2019
टाइगर श्रॉफ हर रोज़ करते हैं अलग-अलग एक्सरसाइज, जन्मदिन पर जानें उनकी फिटनेस का राज
-
हीरोपंती से बॉलीवुड में कदम रखने वाले टाइगर श्रॉफ आज 29 साल के हो गए हैं।
02 मार्च, 1990 को जन्में टाइगर को उनकी फिट बॉडी और बेहतरीन फिजिक के लिए दर्शक काफ़ी पसंद करते हैं।
टाइगर को उनके अभिनय से ज़्यादा उनकी फिट बॉडी के लिए जाना जाता है। टाइगर फिटनेस फ़्रीक हैं और बॉडी बनाने के लिए घंटो जिम में बिताते हैं।
आइए उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी बेहतरीन बॉडी का राज जानते हैं।
-
इस खबर मेंटाइगार बना रहे हैं सिल्वेस्टर स्टैलोन की तरह बॉडी सोमवार को बैक और मंगलवार को चेस्ट की एक्सरसाइज करते हैं टाइगर गुरुवार को आर्म और रविवार को एब्स की एक्सरसाइज करते हैं टाइगर जिम में एक्सरसाइज करते टाइगर ब्रूस ली के बहुत बड़े फैन हैं टाइगर टाइगर की डाइट में ज़रूर शामिल होता है अंडा खेल और डांस के क्षेत्र में बनाना चाहते थे करियर टाइगर का इंस्टाग्राम पोस्ट
-
जानकारी
टाइगार बना रहे हैं सिल्वेस्टर स्टैलोन की तरह बॉडी
-
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टाइगर इन दिनों अपनी फिल्म 'रैंबो फ़र्स्ट ब्लड' की तैयारी में जुटे हुए हैं। इस फिल्म के लिए वो सिल्वेस्टर स्टैलोन की तरह ज़बरदस्त बॉडी बना रहे हैं।
-
एक्सरसाइज
सोमवार को बैक और मंगलवार को चेस्ट की एक्सरसाइज करते हैं टाइगर
-
सोमवार: सोमवार को टाइगर बैक की एक्सरसाइज करते हैं। इसमें वो पुलअप्स, रेप्स करते हैं। इसके बाद 80-85 किलो वजन उठाकर पुल-डाउन करते हैं। इसके बाद वो 100 किलो वजन के साथ लो और वन आर्म डंबलबेल रोल्स करते हैं।
मंगलवार: वहीं मंगलवार को टाइगर फ्लैट बेंच, इनक्लाइन बेंच, डंबल प्रेस, चेस्ट फ्लाई और रेप्स करते हैं।
बुधवार: बुधवार को स्क्वाट्स, हैमस्ट्रिंग कर्ल्स, स्टेप-अप्स, बेयरबॉल्स के अलावा फ्री स्क्वाट्स करते हैं।
-
दिनचर्या
गुरुवार को आर्म और रविवार को एब्स की एक्सरसाइज करते हैं टाइगर
-
गुरुवार: गुरुवार को टाइगर बेयरबेल, कर्ल्स, डंबल कर्ल्स, रिवर्स कर्ल्स, क्लोज कर्ल्स, क्लोज ग्रिप बेयरबेल्स, प्रेस डाउंस और स्कल क्रैशर्स करते हैं।
शुक्रवार: शुक्रवार को नी और शोल्डर प्रेस, मिलिट्री प्रेस, रेयर फ्लाइस और डंबल करते हैं।
शनिवार: टाइगर शनिवार को डेड लिफ़्ट्स, स्क्वाट्स, नी एंड प्रेस और पुशअप्स करते हैं।
रविवार: वहीं रविवार को टाइगर क्रंच, हैंगिंगरिवर्स क्रंचेज, रिवर्स क्रंचेज, स्टैंडिंग और सीट काल्फ प्रेस करते हैं।
-
इंस्टाग्राम पोस्ट
जिम में एक्सरसाइज करते टाइगर
-
-
जानकारी
ब्रूस ली के बहुत बड़े फैन हैं टाइगर
-
टाइगर एक अच्छे जिमनास्ट और डांसर भी हैं। टाइगर ब्रूस ली के बहुत बड़े फैन हैं और उन्हें फ़ॉलो करते हुए ताइक्वांडो की ट्रेनिंग भी ले चुके हैं। टाइगर प्रतिदिन बॉक्सिंग और फुटबॉल की प्रैक्टिस भी करते हैं।
-
डाइट
टाइगर की डाइट में ज़रूर शामिल होता है अंडा
-
टाइगर नॉन वेजिटेरियन खाना पसंद करते हैं। टाइगर की डाइट में चिकन और अंडा ज़रूर शामिल होता है।
सुबह नाश्ते में वो आठ अंडे और ओटमील लेते हैं, जबकि लंच से पहले ड्राई फ़्रूट्स और शेक लेते हैं।
टाइगर लंच में ब्राउन राइस, चिकन और उबली हुई सब्ज़ियाँ लेते हैं। शाम को वह प्रोटीन शेक लेना पसंद करते हैं।
अंत में रात के खाने में टाइगर मछली और ब्रोकली खाते हैं। इसी वजह से वो इतने फिट हैं।
-
प्रेरणा
खेल और डांस के क्षेत्र में बनाना चाहते थे करियर
-
टाइगर नशे से बिलकुल दूर रहते हैं। वो न शराब पीते हैं और न ही धूम्रपान करते हैं।
बॉलीवुड परिवार से ताल्लुक रखने के बाद भी टाइगर बचपन से ही खेल और डांस के शौक़ीन रहे हैं। बचपन में टाइगर ने एक्टर बनने के बारे में नहीं सोचा था।
वो खेल और डांस के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते थे, लेकिन परिवार के प्रभाव से वो ज़्यादा समय तक दूर नहीं रहे। आज टाइगर कई युवाओं के प्रेरणास्त्रोत हैं।
-
इंस्टाग्राम पोस्ट
टाइगर का इंस्टाग्राम पोस्ट
-
#2019, it's only getting better from here. 🐒 #Myfitstart @prowlactive @becurefit
A post shared by tigerjackieshroff on
- बॉलीवुड समाचार
- स्वास्थ्य
- मनोरंजन