Page Loader
ज्यादा सोना है सेहत के लिए हानिकारक, हो सकती है ये गंभीर समस्याएं

ज्यादा सोना है सेहत के लिए हानिकारक, हो सकती है ये गंभीर समस्याएं

Dec 06, 2019
07:50 pm

क्या है खबर?

आज के समय में लोगों के पास समय की कमी होने के कारण वे पूरी नींद ले पाते हैं, लेकिन वहीं कुछ लोग ऐसे होते हैं जो हद से ज्यादा सोते हैं। सोना सेहत के लिए जरूरी है, लेकिन किसी भी चीज की अधिकता अच्छी नहीं होती। इसी प्रकार ज्यादा सोना भी आपकी सेहत के लिए हानिकारक है और इससे आपको कई समस्याएं हो सकती हैं। आइए जानें अधिक सोने से कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती हैं।

#1 & #2

डायबिटीज और दिल की बीमारी का होता है खतरा

ज्यादा सोने से आपके शरीर में ब्लड-शुगर लेवल असंतुलित हो जाता है। जिस कारण आपको टाइप-2 डायबिटीज होने का खतरा अधिक बढ़ जाता है। इसके साथ ही अधिक सोने वालों को दिल की बीमारी जैसे कोरोनरी हार्ट डिजीज, हार्ट स्ट्रोक, एनजाइना आदि भी हो सकती हैं। इसलिए आपको सात-आठ घंटे की नींद ही लेनी चाहिए। इससे अधिक सोने पर आप इन बीमारियों के शिकार हो सकते हैं।

जानकारी

तनाव और डिप्रेशन के होते हैं शिकार

वैज्ञानिकों ने एक स्टडी में बताया है कि नौ घंटे से ज्यादा सोने से आप टेंशन और डिप्रेशन के शिकार हो सकते हैं। नौ घंटे से ज्यादा सोने के कारण आपके दिमाग की क्षमता पर बुरा असर पड़ता है और दिमाग सुस्त होने लगता है।

#4 & #5

वजन बढ़ने के साथ उत्पन्न होती हैं ये समस्याएं

सोते समय हमारी सभी उपापचय क्रियाएँ धीमी हो जाती हैं और शरीर की बहुत कम एनर्जी खर्च होती है। जिस कारण हमारी कैलोरी कम बर्न होती है और हमारा फैट या वजन बढ़ने लगता है। वहीं ज्यादा सोने के कारण हमारे सिर में दर्ज होने लगता है, जिसका असर हमारी याददाश्त पर पड़ता है। इसके साथ ही ज्यादा सोने से हमारे शरीर में आलस, सुस्ती, मूड खराब होना, पीठदर्द आदि समस्या भी होती हैं।

जानकारी

प्रेगनेंसी में भी हो सकती है परेशानी

ज्यादा सोने से लड़कियों को प्रेगनेंसी में परेशानी हो सकती है। इस स्लीप पैटर्न से हार्मोन स्राव, मेंसट्रूअल साइकिल प्रभवित होता है। जिस कारण फर्टिलिटी (Fertility) घट सकती है। इन सभी चीजों को देखकर लोगों को ज्यादा सोने पर कंट्रोल करना चाहिए।