
नाश्ते के लिए क्विनोआ या दलिया में से किसका चयन करना है ज्यादा बेहतर?
क्या है खबर?
सुबह का नाश्ता दिन का सबसे जरूरी भोजन माना जाता है और इसे पौष्टिक बनाने के लिए लोग अक्सर क्विनोआ और दलिया को अपनी खाने की आदतों में शामिल करते हैं।
ये दोनों अनाज सेहत के लिए कई फायदे देते हैं, लेकिन इनमें पोषक तत्वों की मात्रा अलग-अलग होती है।
आइए आज हम आपको इन दोनों के स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपने लिए सही विकल्प चुन सकें।
#1
क्विनोआ के फायदे
क्विनोआ ऐसा अनाज है, जिसमें प्रोटीन की मात्रा काफी होती है और यह सभी जरूरी अमीनो एसिड प्रदान करता है।
इसमें फाइबर भी अच्छी मात्रा में होता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है।
इसके अलावा इसमें आयरन, मैग्नीशियम और विटामिन-B भी होते हैं। क्विनोआ ग्लूटेन मुक्त होता है इसलिए यह उन लोगों के लिए सुरक्षित है जिन्हें ग्लूटेन से एलर्जी होती है।
यह वजन घटाने में मदद कर सकता है और मधुमेह के जोखिम कम कर सकता है।
#2
दलिया के सेवन से मिलने वाले फायदे
दलिया फाइबर से भरपूर होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और वजन प्रबंधन में मदद करता है।
इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा भी कम होती है, जिससे यह ब्लड शुगर को स्थिर रखने में सहायक है।
दलिया में ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर को हानिकारक चीजों से बचाते हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं।
इसके अलावा इसमें मैग्नीशियम, पोटेशियम और जरूरी विटामिन्स भी होते हैं।
चयन
दोनों में से किसका चयन करना है ज्यादा बेहतर?
क्विनोआ और दलिया दोनों ही अपने-अपने तरीके से सेहत के लिए फायदेमंद हैं।
अगर आप प्रोटीन और ग्लूटेन मुक्त विकल्प चाहते हैं तो क्विनोआ चुनें, वहीं अगर वजन प्रबंधन और ब्लड शुगर स्तर को स्थिर रखना चाहते हैं तो दलिया बेहतर है।
इसके अलावा दलिया का सेवन पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे आप दोपहर के भोजन से पहले अन्य चीजें खाने से बच सकते हैं।
व्यंजन
दलिये और क्विनोआ से बनाए जा सकते हैं विभिन्न व्यंजन
अगर आप क्विनोआ को अपने नाश्ते का हिस्सा बना रहे हैं तो इससे आप क्विनोआ उपमा, क्विनोआ टिक्की, क्विनोआ पुलाव, क्विनोआ खिचड़ी और क्विनोआ डोसा बनाकर खा सकते हैं।
वहीं दलिये से आप दूध वाला दलिया, वेज दलिया खिचड़ी, बादाम दलिया और दलिया का हलवा आदि बनाकर खा सकते हैं।
यकिनन ये व्यंजन आपको और आपके परिवार को काफी पसंद आएंगे।