LOADING...
स्पेस-X क्रू ड्रैगन की ISS से हुई डॉकिंग, जारी हुआ वीडियो 
स्पेस-X 1वां क्रू ड्रैगन के अंतरिक्ष यात्री ISS पर पहुंच गए हैं (तस्वीर: एक्स/@SpaceX)

स्पेस-X क्रू ड्रैगन की ISS से हुई डॉकिंग, जारी हुआ वीडियो 

Aug 02, 2025
03:48 pm

क्या है खबर?

स्पेस-X क्रू ड्रैगन कैप्सूल पर सवार 4 अंतरिक्ष यात्रियों का एक अंतरराष्ट्रीय दल शनिवार (2 अगस्त) को परिक्रमा कर रहे अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) के साथ जुड़ गया। अमेरिकी अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी कंपनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डॉकिंग की पुष्टि की है। साथ ही एक वीडियो भी पोस्ट किया जिसमें अंतरिक्ष यान को भारतीय समयानुसार सुबह 11:77 बजे दक्षिण-पूर्वी प्रशांत महासागर के ऊपर ISS से संपर्क करते हुए दिखाया गया है।

अंतरिक्ष यात्री 

11वें क्रू ड्रैगन में ये 4 यात्री हैं शामिल  

अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री जेना कार्डमैन और माइक फिन्के, जापान के किमिया युई और रोस्कोस्मोस अंतरिक्ष यात्री ओलेग प्लाटोनोव 6 महीने के मिशन पर ISS में शामिल हो रहे हैं। वे शुक्रवार सुबह फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से रवाना हुए उनका कैप्सूल फाल्कन 9 रॉकेट से लॉन्च किया गया था। यह नासा के वाणिज्यिक क्रू कार्यक्रम के तहत ISS के लिए 11वां क्रू रोटेशन मिशन है, जिसे निजी उद्योग के साथ साझेदारी करके बनाया गया है।

परीक्षण 

अंतरिक्ष यात्रियों का हुआ स्वागत 

पोस्ट किए गए वीडियो के अनुसार, डॉकिंग के तुरंत बाद ISS क्रू ने नए आने वाले नए अंतरिक्ष यात्रियों का स्वागत किया। अपने प्रवास के दौरान क्रू-11 के अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा पर उतरने के उन परिदृश्यों का अनुकरण करेंगे, जो चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास देखे जा सकते हैं। हैंडहेल्ड कंट्रोलर्स और कई डिस्प्ले स्क्रीन का उपयोग करके यह परीक्षण करेंगे कि गुरुत्वाकर्षण में बदलाव अंतरिक्ष यात्रियों की अंतरिक्ष यान को उड़ाने की क्षमता को कैसे प्रभावित करते हैं।

ट्विटर पोस्ट

ISS में पहुंचे क्रू-11 के सदस्य