
सुबह खाली पेट गर्म पानी में घी मिलाकर पीने से मिल सकते हैं ये फायदे
क्या है खबर?
आयुर्वेद में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाने से कई समस्याओं का इलाज किया जा सकता है और शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है।
इन्हीं में से एक है सुबह खाली पेट गर्म पानी में घी मिलाकर पीना। यह सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन ऐसा करने से शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं।
आइए जानते हैं कि सुबह खाली पेट गर्म पानी में घी मिलाकर पीने से क्या-क्या लाभ मिल सकते हैं।
#1
पाचन क्रिया के लिए है लाभदायक
अगर आप सुबह खाली पेट गर्म पानी में घी मिलाकर पीते हैं तो यह पाचन क्रिया को बढ़िया समर्थन प्रदान कर सकता है।
इसका कारण है कि घी में एक खास प्रकार का एसिड होता है, जो पेट के अंदर मौजूद फायदेमंद जीवाणुओं को बढ़ावा देता है।
इसके अलावा गर्म पानी में घी मिलाकर पीने से पेट की मांसपेशियों को आराम मिलता है और पेट के रस का स्राव बढ़ता है, जिससे पाचन क्रिया की कार्यक्षमता बढ़ जाती है।
#2
कब्ज की समस्या से मिल सकता है छुटकारा
अगर किसी दिन आपको कब्ज की समस्या हो जाए तो इससे तुरंत राहत दिलाने में भी गर्म पानी में घी मिलाकर पीना मदद कर सकता है।
इसका कारण है कि गर्म पानी में घी मिलाकर पीने से मल त्यागने की प्रक्रिया आसान हो जाती है।
लाभ के लिए सुबह खाली पेट एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच घी मिलाकर पीएं। इससे समस्या कुछ ही दिनों में दूर हो जाएगी।
#3
रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में है सहायक
रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है क्योंकि यह शरीर को संक्रमण और बीमारियों से बचाने में मदद करती है।
गर्म पानी में घी मिलाकर पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा मिल सकता है।
इसका कारण है कि घी में ऐसे तत्व होते हैं, जो शरीर की सूजन को कम करने में मदद करते हैं और इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूती मिलती है।
#4
वजन कम करने में मिल सकता है सहयोग
अगर आप वजन घटाने के लिए गर्म पानी में घी मिलाकर पीते हैं तो यह कुछ हद तक प्रभावी हो सकता है।
इसका कारण है कि घी में मौजूद तत्व शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करके कैलोरी जलाने में मदद कर सकते हैं।
इसके अलावा घी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट शरीर में अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद कर सकते हैं। इस उपाय के साथ संतुलित आहार और नियमित व्यायाम भी जरूरी है।
#5
त्वचा के लिए है फायदेमंद
गर्म पानी में घी मिलाकर पीने से त्वचा को भी कई फायदे मिल सकते हैं।
घी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और सूजन कम करने वाले गुण त्वचा को नमी प्रदान करने और इसे स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं।
इसके अलावा घी में मौजूद फैटी एसिड त्वचा के लिए प्राकृतिक मॉइस्चराइजर की तरह काम कर सकते हैं। इस उपाय को अपनाने से त्वचा कोमल और चमकदार बनी रह सकती है।