LOADING...
टी-20 विश्व कप 2026: दक्षिण अफ्रीका-वेस्टइंडीज के बीच रहा है कांटे का मुकाबला, जानिए जरूरी बातें
वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम मुकाबला खेलने उतरेगी दक्षिण अफ्रीकी टीम

टी-20 विश्व कप 2026: दक्षिण अफ्रीका-वेस्टइंडीज के बीच रहा है कांटे का मुकाबला, जानिए जरूरी बातें

Feb 25, 2026
11:19 am

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2026 के 47वें मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम का सामना 26 फरवरी (गुरुवार) को वेस्टइंडीज क्रिकेट से होगा। यह सुपर-8 चरण में ग्रुप-1 का मुकाबला होगा। दोनों टीमों ने अपने-अपने पहले मुकाबलों में बड़ी जीत दर्ज की है। ऐसे में दोनों टीमें एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देकर जीत हासिल करते हुए सेमीफाइनल की और मजबूत कदम बढ़ाना चाहेंगी। आइए इस मैच के प्रीव्यू के साथ अन्य अहम बातों पर नजर डालते हैं।

हेड-टू-हेड

दोनों टीमों के बीच कांटे का रहा है मुकाबला

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में दोनों टीमों के बीच 29 मुकाबले खेले गए हैं। प्रोटियाज टीम को 14 मुकाबले जीते हैं, जबकि 15 मैच में कैरेबियन टीम ने अपने नाम किए हैं। टी-20 विश्व कप में उनके बीच अब तक 5 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें प्रोटियाज टीम काफी भारी रही है। इस टीम ने कुल 4 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि कैरेबियन टीम केवल एक मुकाबला जीतने में सफल रही है। ऐसे में वह अपना रिकॉर्ड सुधारना चाहेगी।

एकादश

इस प्लेइंग इलेवन के साथ नजर आ सकती है दक्षिण अफ्रीका की टीम

दक्षिण अफ्रीका इस टूर्नामेंट में बेहद मजबूत नजर आई है। ऐसे में एडेन मार्करम और क्विंटन डिकॉक से एक बार फिर तेज और ठोस शुरुआत की उम्मीद रहेगी। गेंदबाजी में कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी पर बेहतर प्रदर्शन की जिम्मेदारी होगी, जबकि स्पिन विभाग की कमान केशव महाराज के हाथों में रहेगी। संभावित एकादश: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज और लुंगी एनगिडी।

Advertisement

संयोजन

इस संयोजन के साथ उतर सकती है वेस्टइंडीज टीम

वेस्टइंडीज ने अब तक एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है। वह प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं करना चाहेगी। उसने सुपर-8 के पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे को बड़े अंतर से हराया है। वह जीत का क्रम बरकरार रखना चाहेगी। ब्रैंडन किंग और शिमरोन हेटमायर से फिर से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। संभावित एकादश: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, शरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोती और शमार जोसेफ।

Advertisement

पिच

कैसा रहता है नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच का मिजाज?

नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में काली और लाल मिट्टी की अलग-अलग पिचें हैं। लाल मिट्टी की पिचें काली मिट्टी की तुलना में तेज गेंदबाजों को अधिक सहायता प्रदान करती हैं। यहां बल्लेबाजों को आमतौर पर रन बनाना आसान रहता है। हालांकि, शुरुआती कुछ ओवर चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। काली मिट्‌टी की पिच पर उछाल सामान्य होता है, लेकिन स्पिनरों को ज्यादा मदद मिलती है। विश्व कप को देखते हुए यहां रनों से भरी हुई पिच पर मैच हो सकता है।

जानकारी

कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम?

एक्यूवेदर के अनुसार, 26 फरवरी को अहमदाबाद का मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 20 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने मिल सकता है।

निगाहें

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें

डिकॉक ने पिछले 9 मुकाबलों में 35 की औसत और 165.67 की स्ट्राइक रेट से 333 रन बनाए हैं। कप्तान मार्करम के बल्ले से 10 मैचों में 352 रन निकले हैं। वेस्टइंडीज से हेटमायर ने 10 मैचों में 189.45 की स्ट्राइक रेट से 449 रन बनाने में सफल रहे हैं। किंग ने 9 मैच में 244 रन बनाए हैं। यानसन ने पिछले 7 मैच में 13 विकेट लिए हैं। मोती ने 8 मैचों में 13 विकेट चटकाए हैं।

जानकारी

कब और कहां देखें मुकाबला?

दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।

Advertisement