LOADING...
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ पहली बार आईं नजर, कैमरे पर दिखा ये अंदाज
कैटरीना कैफ ने पहली बार सार्वजनिक उपस्थिति दी

मां बनने के बाद कैटरीना कैफ पहली बार आईं नजर, कैमरे पर दिखा ये अंदाज

Feb 25, 2026
11:12 am

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ अचानक से चर्चाओं में आ गई हैं। इसका सबसे बड़ा कारण उनकी सार्वजनिक उपस्थिति है, जो मां बनने के बाद उन्होंने पहली बार दी। अभिनेत्री जैसे ही कैमरे के सामने आईं, तो लोगों ने उनकी तस्वीरें और वीडियो बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बता दें, बेटे विहान को जन्म देने के बाद से कैटरीना लाइमलाइट से दूर चल रही थीं। वहीं उनके पति विक्की कौशल लगातारा कार्यक्रमों का हिस्सा बन रहे थे।

वीडियो

कैटरीना ने चेहरे को मास्क से ढ़का, पैपराजी का किया अभिवादन

सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो में देखा जा सकता है कि कैटरीना अपनी ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला के साथ फिटनेस सेशन से बाहर निकलती हैं। उन्होंने काले रंग की जैकेट पहनी रखी है, जबकि चेहरे को मास्क से ढ़का हुआ है। जब पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैद करने की कोशिश की तो अभिनेत्री ने कार के अंदर से हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। मास्क के पीछे छिपी उनकी मुस्कुराहट को साफतौर पर देखा जा सकता है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement

खुशखबरी

नवंबर, 2025 में मां बनने की दी थी खुशखबरी

कैटरीना और विक्की ने सितंबर, 2025 में प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बेहद प्यारा सा पोस्ट साझा किया था। वहीं नवंबर, 2025 में उनके घर एक बेटे ने जन्म लिया। कपल ने उसे 'विहान कौशल' नाम दिया है। काम की बात करें, तो कैटरीना को आखिरी बार फिल्म 'मैरी क्रिसमस' में देखा गया था। विक्की को आने वाले दिनों में फिल्म संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वार' में देखा जाएगा।

Advertisement