NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / अपने बच्चों को आधुनिक गैजेट्स से दूर रखने के लिए इन पुराने खेल का लें सहारा
    अगली खबर
    अपने बच्चों को आधुनिक गैजेट्स से दूर रखने के लिए इन पुराने खेल का लें सहारा

    अपने बच्चों को आधुनिक गैजेट्स से दूर रखने के लिए इन पुराने खेल का लें सहारा

    लेखन अंजली
    May 20, 2020
    06:45 am

    क्या है खबर?

    बेफिक्री, मौज-मस्ती, हंसी-ठहाके ये सब बचपन की कुछ यादें हैं जिससे कई लोगों का बचपन खूबसूरत बना हैं।

    छुपन-छुपाई खेलना, चोर-सिपाही, रात में छत पर लेटकर तारों को गिनना ही कई लोगों की सप्ताहिक क्रियाएं हुआ करती थीं।

    आजकल का बचपन सिर्फ आधुनिक गैजेट्स तक ही सिमट कर रह गया है जिसका सीधा असर बच्चों की सेहत पर पड़ता है।

    लूडो और कैरमबोर्ड के बारे में तो सब जानते हैं, आइए इनसे अलग कुछ पुराने खेल के बारे में जानें।

    #1

    पिक अप स्टिक

    इस खेल के लिए आपको कुछ स्टिक्स की जरूरत पड़ेगी।

    अब कुछ स्टिक्स लेकर मेज या जमीन पर ऐसे ही बिखेर दीजिए। फिर अपने बच्चे को इसमें से एक स्टिक बिना दूसरी स्टिक्स को हिलाए उठाने को कहें।

    हालांकि, यह खेल आपके बच्चे के लिए थोड़ा मुश्किल भरा होगा, लेकिन मजेदार भी होगा।

    इस खेल का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे बच्चों में एकाग्रता का गुण विकसित होगा।

    #2

    कैट्स क्रैडल

    यह एक बहुत मजेदार खेल है जिसको कई लोगों ने अपने बचपन में खूब खेला होगा।

    इसके लिए आपको जरूरत पड़ती है सिर्फ कुछ धांगों की। जिनकी मदद से आप क्रैडल बनाकर अपने बच्चों के साथ मजे कर सकते हैं।

    इस खेल से बच्चे कुछ समय फोन से दूर रहेंगे। साथ ही इससे उनके हाथों का आंखों का कॉर्डिनेशन भी बनता है।

    आप इसको अपने बच्चे के साथ जरूर साझा करें। इससे उनकी थोड़ी मेंटल एक्सरसाइज भी होगी।

    #3

    टेन्टिंग खेल

    छोटे बच्चों को घर-घर खेलने में भी बहुत मजे आते हैं।

    आपने भी बचपन में मम्मी की साड़ियों और कुछ चीजों के मदद से टेंट बनाकर यह खेल खेला होगा। तो अब आप यह खेल अपने बच्चे को सीखा सकते हैं।

    पहली बार टेन्टिंग करने में उनकी मदद करें। घर के सोफे या कुर्सी से टेन्ट बांधें। अगर आपके घर में गार्डन है तो टेन्टिंग आपके बच्चों के लिए गर्मियों की मस्ती के लिए बहुत अच्छा विकल्प हो सकता है।

    #4

    थम फाइट

    यह भी एक मजेदार इंडोर गेम है। इसमें दो खिलाड़ी अंगूठे के जरिए लड़ाई करते हैं।

    यह एक बहुत ही साधारण सा खेल है जिसमें आपको वन, टू , थ्री, फोर, आई स्टार्ट अ थंब वॉर कहते हुए खेल शुरु करना होगा।

    इसके बाद एक खिलाड़ी को दूसरे खिलाड़ी का अंगूठा तीन गिनने तक अपने अंगूठे के नीचे रोक कर रखना होता है।

    अपने बच्चे के साथ यह खेल खेलकर तो देखिए यकीनन उसको बहुत पसंद आएगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    लाइफस्टाइल

    चाय बनाम कॉफी: दोनों में से किसका सेवन स्वास्थ्य के लिए है बेहतर? स्वास्थ्य
    चेहरे पर निखार लाता है तरबूज का फेस मास्क, जानें बनाने और इस्तेमाल करने के तरीके त्वचा की देखभाल
    लॉकडाउन के दौरान घर पर आइब्रो बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान लाइफस्टाइल
    कई शारीरिक समस्याओं से राहत देने में सहायक है ईवनिंग प्रिमरोज ऑयल, जानें इसके फायदे लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025