NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / घोड़े में होती हैं कई अद्भुत प्रतिभाएं, जानिए उससे जुड़े रोचक तथ्य
    अगली खबर
    घोड़े में होती हैं कई अद्भुत प्रतिभाएं, जानिए उससे जुड़े रोचक तथ्य
    घोड़े से जुड़े रोचक तथ्य

    घोड़े में होती हैं कई अद्भुत प्रतिभाएं, जानिए उससे जुड़े रोचक तथ्य

    लेखन अंजली
    May 06, 2022
    06:00 am

    क्या है खबर?

    घोड़ा इंसानों का साथी तब से है, जब से धरती पर मनुष्यों का आवास होने लगा। प्राचीनकाल में घोड़ों का अधिक इस्तेमाल किया जाता था और ये सबसे ज्यादा रणभूमि में दिखाई देते थें।

    हालांकि, 21वीं सदी में घोड़ों का इस्तेमाल सीमित हो गया है और ये अक्सर ट्रेकिंग मार्ग, सेना या फिर शादियों में देखने को मिलते हैं।

    आइए आज आपको घोड़े से जुड़े कुछ ऐसे रोचक तथ्य बताते हैं, जिनके बारे में शायद ही आप जानते होंगे।

    #1

    दुनियाभर में घोड़े की पाई जाती हैं 300 से भी ज्यादा प्रजातियां

    दुनियाभर में घोड़े की 300 से भी ज्यादा प्रजातियां मौजूद हैं और हर प्रजाति के घोड़े का आकार, रंग और वजन अलग होता है।

    बता दें कि अरबी घोड़ों की प्रजाति सबसे पुरानी जीवित प्रजाति में से एक है। यह लगभग 4500 साल पुरानी है।

    दिलचस्प बात यह है कि घोड़ा अश्ववंश का सदस्य है और वर्तमान में इस वंश की कई और प्रजातियां भी जीवित है, जिनको खच्चर, गधा, जेबरा और खर कहा जाता है।

    #2

    बहुत तेज होती हैं घोड़े की आंखें

    आपको जानकार हैरान होगी कि घोड़ा एक ऐसा जानवर है, जो 360 डिग्री के नजारें को एकसाथ देख सकता है।

    ध्यान दें कि घोड़े के कान जिस दिशा में मुड़ते हैं, वह उस कान के तरफ वाली आंख से उसी दिशा में देख रहा होता है।

    हालांकि, अगर घोड़ा अपने कान को अलग-अलग दिशाओं की ओर कर रहा है तो वह एक ही समय में दो अलग-अलग चीजों को देख रहा होता है।

    #3

    घोड़े का जीवनकाल नहीं होता है अधिक

    घोड़ों का जीवनकाल लगभग 25 से 30 वर्ष का होता है और इनके जीवनकाल का गणित इंसानों से बिल्कुल अलग होता है।

    साफ शब्दों में समझाएं तो घोड़े का पहला साल इंसान के 12 साल के बराबर होता है और ऐसे ही आगे के साल 2.5 साल के बराबर होते है|

    हालांकि, साल 1760 में इंग्लैंड में जन्मा घोडा 62 साल की उम्र तक जिंदा रहा था। घोड़े के 62 साल एक इंसान के 173 साल के बराबर होते हैं।

    #4

    इन विशेषताओं से भी पूर्ण होता है घोड़ा

    कुत्ते की भांति घोड़ा भी अपने मालिक का वफादार और ईमानदार जानवर होता है और सामान्य घोड़े के दौड़ने की गति 40 से 48 किलोमीटर प्रति घंटा होती है।

    इसके अतिरिक्त, आपको जानकर हैरानी होगी कि घोड़े सिर्फ नाक से सांस लेते है मुंह से नही।

    बहुत से लोग इस बात से भी अनजान हैं कि मनुष्यों की तरह घोड़े भी अपने विभिन्न मनोभावों को चेहरे के विभिन्न भावों से प्रदर्शित कर सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    बिल गेट्स अपनी 17,000 अरब रुपये की संपत्ति का बड़ा हिस्सा अफ्रीका को क्यों दान देंगे? बिल गेट्स
    दिल्ली में लगे इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के 'वांटेड' पोस्टर, इस दूतावास का कर्मचारी निकला दोषी बेंजामिन नेतन्याहू
    कौन थीं पाकिस्तानी टिक-टॉक स्टार सना यूसुफ, जिन्हें घर में घुसकर मारी गई गोली?  पाकिस्तान समाचार
    स्मार्टफोन को कार के ब्लूटूथ से कैसे करें पेयर? जानिए आसान तरीका  कार

    लाइफस्टाइल

    गर्मियों के दौरान अपनी त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए अपनाएं ये तरीके त्वचा की देखभाल
    आईलैश एक्सटेंशन करवाने से पहले इन बातों पर दें ध्यान महिलाओं के लिए टिप्स
    घर पर मिनटों में तैयार कर सकते हैं ये चार तरह की सॉस, जानिए इनकी रेसिपी खान-पान
    जयपुर की शान है हवा महल, जानिए इसका प्रवेश शुल्क और अन्य महत्वपूर्ण बातें राजस्थान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025