NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / घर पर आसानी से बनाई जा सकती है इन 5 रंगों की गुलाल, होती हैं प्राकृतिक
    अगली खबर
    घर पर आसानी से बनाई जा सकती है इन 5 रंगों की गुलाल, होती हैं प्राकृतिक

    घर पर आसानी से बनाई जा सकती है इन 5 रंगों की गुलाल, होती हैं प्राकृतिक

    लेखन सयाली
    Mar 02, 2025
    06:09 pm

    क्या है खबर?

    होली को रंगों का त्योहार कहा जाता है, जो देश के सबसे अहम पर्वों में से एक है। इस दिन सभी एक दूजे को रंग और गुलाल लगाते हैं और तरह-तरह के पकवान खाते हैं।

    हालांकि, बाजार में मिलने वाले रंगों में रसायन मौजूद होते हैं और कुछ में कांच भी मिलाया जाता है। ऐसे में आपको बाजार से खरीदने के बजाय घर पर ही प्राकृतिक गुलाल बना लेनी चाहिए।

    आइए 5 रंगों की गुलाल बनाने का तरीका जानते हैं।

    #1

    अपराजिता के फूल से बनाएं नीली गुलाल

    अपराजिता के फूल गहरे नीले रंग के होते हैं, जिनसे चाय समेत कई चीजें बनाई जाती हैं। आप इनका उपयोग करके नीले रंग की गुलाल तैयार कर सकते हैं।

    इसके लिए सबसे पहले अपराजिता के फूलों को धोकर सुखाएं और मिक्सी में बारीक पीस लें। अब एक कटोरे में गेहूं का आटा या मैदा लेकर उसमें फूलों वाला पाउडर मिला दें।

    खुशबू के लिए आप इसमें किसी फूल का एसेंशियल ऑयल मिला सकते हैं।

    #2

    कॉफी से बनेगी भूरी गुलाल

    कॉफी का इस्तेमाल गुलाल बनाने के लिए भी किया जा सकता है। इसके जरिए आप भूरे रंग की प्राकृतिक गुलाल तैयार कर सकते हैं, जो त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाएगी।

    इसके लिए सबसे पहले कॉफी को पानी में उबाल लें और ठंडा होने के लिए रख दें। अब थोड़ी मात्रा में इस लिक्विड को कॉर्न फ्लोर या चावल के आटे में मिलाएं।

    आप रंग को हल्का या गहरा करने के लिए कॉफी की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।

    #3

    मोरिंगा की पत्तियों से बनाएं हरी गुलाल

    मोरिंगा की पत्तियों के जरिए गहरे हरे रंग की गुलाल बनाई जा सकती है, जो आर्गेनिक होती है। इसके लिए सबसे पहले मोरिंगा की पत्तियों को मिक्सी में पीस लें।

    इस पाउडर को चावल के आटे, मैदे या गेहूं के आटे के साथ मिलाकर धूप में सुखा लें। इस गुलाल से होली खेलने पर आपकी त्वचा मुलायम और स्वस्थ भी बन जाएगी।

    आप पत्तियों के बजाय मोरिंगा के बीजों से भी हरी गुलाल तैयार कर सकते हैं।

    #4

    चुकंदर के रस से तैयार करें गुलाबी गुलाल

    होली के दिन गुलाबी रंग को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है और इसे बनाना भी आसान होता है। इसके लिए आप चुकंदर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    गुलाबी गुलाल बनाने के लिए सबसे पहले चुकंदर को छीलकर कद्दूकस कर लें। अब इसे धूप में रखकर अच्छी तरह सूख जाने दें।

    सूखने के बाद इसका बारीक पाउडर बनाएं और उसे मैदे के साथ मिलाकर कुछ देर धूप में रख दें। आप गुलाब से भी गुलाबी रंग बना सकते हैं।

    #5

    अंगूर से तैयार होगी बैंगनी गुलाल

    बैंगनी रंग की गुलाल बनाना लोगों को कठिन लगता है, लेकिन यह भी आसान होता है। आप बैंगनी अंगूरों के जरिए इसे चुटकियों में तैयार कर सकते हैं।

    इसके लिए सबसे पहले अंगूरों का छिलका उतार लें और उसे सूखा लें। अब इसे दोबारा पानी से धोएं और धूप में सुखा लें।

    सूखने के बाद छिलकों को मिक्सी में पीस लें और इस पाउडर को चावल के आटे में मिलाएं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    होली
    त्यौहार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: सबसे महंगे खिलाड़ियों का ऐसा रहा प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    'मां' ही नहीं, बॉलीवुड की इन हॉरर फिल्मों का भी इंतजार कर रहे दर्शक बॉलीवुड समाचार
    बाढ़ के पानी में डूबी कार की मरम्मत पड़ेगी महंगी, ये तरीके बचाएंगे खर्चा  मानसून
    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025

    होली

    पर्यावरण अनुकूल होली मनाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके लाइफस्टाइल
    बालों से होली के रंगों को आसानी से निकालने के लिए इस्तेमाल करें ये घरेलू स्क्रब बालों की देखभाल
    होली को बच्चों के लिए सुरक्षित बनाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके लाइफस्टाइल
    होली के रंगों से बालों को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके बालों की देखभाल

    त्यौहार

    गणतंत्र दिवस से पहले जान लीजिए भारत के संविधान की 5 खास बातें गणतंत्र दिवस
    वैलेंटाइन डे के दिन डेट पर पहनें ये 5 कपड़े, लगेंगी सबसे खूबसूरत वैलेंटाइन डे
    बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को लगाएं इन पीली मिठाइयों का भोग, बनाना भी है आसान रेसिपी
    इस वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर को सरप्राइज देने के लिए अपनाएं ये रोमांटिक तरीके  वैलेंटाइन डे
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025