NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025: सबसे महंगे खिलाड़ियों का ऐसा रहा प्रदर्शन, जानिए आंकड़े 
    अगली खबर
    IPL 2025: सबसे महंगे खिलाड़ियों का ऐसा रहा प्रदर्शन, जानिए आंकड़े 
    खूब चला अय्यर का बल्ला (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2025: सबसे महंगे खिलाड़ियों का ऐसा रहा प्रदर्शन, जानिए आंकड़े 

    लेखन अंकित पसबोला
    Jun 04, 2025
    08:00 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के फाइनल मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 रन से हराते हुए खिताब पर कब्जा जमाया।

    दिलचस्प रूप से यह RCB का पहला खिताब रहा।

    इस सीजन में कई खिलाड़ियों ने अपनी कीमत के साथ न्याय किया, जबकि कुछ खिलाड़ी बेहद महंगे होने के बावजूद अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके।

    इस सीजन के 5 सबसे महंगे खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

    #1 

    ऋषभ पंत 

    ऋषभ पंत को LSG ने 27 करोड़ देकर अपना कप्तान नियुक्त किया था। वह लीग इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे।

    हालांकि, उन्होंने प्रदर्शन से निराश किया।

    पंत ने इस संस्करण अपनी 13 पारियों में 24.45 की औसत और 133.16 की स्ट्राइक रेट के साथ 269 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 1 अर्धशतक शामिल रहा।

    उन्होंने 23 चौके और 16 छक्के भी लगाए। इस बीच वह 2 पारियों में नाबाद भी रहे।

    #2 

    श्रेयस अय्यर 

    श्रेयस अय्यर को PBKS ने 26.75 करोड़ रुपये में अपने साथ शामिल किया था।

    उन्होंने बल्ले के साथ-साथ कप्तानी में भी कमाल किया।

    इस बल्लेबाज ने 17 पारियों में 50.33 की औसत और 175.07 की स्ट्राइक रेट के साथ 604 रन बनाए। इस बीच उन्होंने 6 अर्धशतक लगाए।

    वह फाइनल में सिर्फ 1 रन ही बना सके और उनकी टीम उपविजेता रही।

    उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ क्वालीफायर-2 मैच में नाबाद 87 रन बनाए थे।

    #3

    वेंकटेश अय्यर 

    वेंकटेश अय्यर को KKR ने 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह इस सीजन में KKR के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।

    हालांकि, वह अपनी कीमत के साथ न्याय नहीं कर सके।

    बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 11 मैच की 7 पारियों में 20.28 की औसत और 139.21 की स्ट्राइक रेट के साथ 142 रन बनाए थे। उन्होंने सिर्फ 1 अर्धशतक लगाया था।

    वह चोट के कारण कुछ मैच नहीं खेल सके थे।

    #4 

    अर्शदीप सिंह 

    अर्शदीप सिंह को PBKS ने 18 करोड़ रुपये में बरकरार रखा था।

    मौजूदा सीजन में उन्होंने 17 मैचों में 24.66 की औसत और 8.88 की इकॉनमी रेट के साथ 21 विकेट लिए।

    वह अपनी टीम से इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे।

    उन्होंने फाइनल मुकाबले में 40 रन देते हुए 3 सफलताएं हासिल की। दिलचस्प रूप से उन्होंने अपने आखिरी ओवर के दौरान तीनों विकेट चटकाए थे।

    #5 

    युजवेंद्र चहल 

    युजवेंद्र चहल को PBKS ने नीलामी में 18 करोड़ रुपये में खरीदा था।

    इस दिग्गज लेग स्पिनर ने 13 पारियों में गेंदबाजी की, जिसमें 26.87 की औसत और 9.55 की इकॉनमी रेट के साथ कुल 16 विकेट लिए।

    इस बीच उन्होंने CSK के खिलाफ मुकाबले के दौरान हैट्रिक भी ली थी।

    इसके साथ ही चहल 1 से अधिक हैट्रिक लेने वाले गेंदबाजों की सूची में शुमार हुए थे। उन्होंने IPL 2022 में भी हैट्रिक हासिल की थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2025

    ताज़ा खबरें

    RCB की विक्ट्री परेड से पहले चिन्नास्वामी स्टेडियम में मची भगदड़, 7 की मौत  बेंगलुरु
    क्या होते हैं डायमंड कट अलॉय व्हील्स? जानिए इनके फायदे और नुकसान  कार
    इन छोटी-छोटी गलतियों से बर्बाद हो सकता है आपका वित्तीय भविष्य पर्सनल फाइनेंस
    जनगणना को लेकर इंतजार खत्म, 1 मार्च 2027 से जाति के साथ होगी गिनती जनगणना

    IPL 2025

    IPL 2025: MI ने एलिमिनेटर में GT को हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स मुंबई इंडियंस
    IPL 2025 में खत्म हुआ गुजरात टाइटंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025, एलिमिनेटर: GT बनाम MI मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' रोहित शर्मा
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: PBKS बनाम MI मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  पंजाब किंग्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025