NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / ये हैं भारत के कुछ सर्वश्रेष्ठ संग्रहालय, एक बार जरूर देखें
    अगली खबर
    ये हैं भारत के कुछ सर्वश्रेष्ठ संग्रहालय, एक बार जरूर देखें

    ये हैं भारत के कुछ सर्वश्रेष्ठ संग्रहालय, एक बार जरूर देखें

    लेखन अंजली
    Dec 05, 2020
    06:18 pm

    क्या है खबर?

    संग्रहालयों में किताबों, पाण्डुलिपियों, रत्न, चित्र, शिलाचित्र और अन्य वस्तुओं को संग्रह करके रखा जाता है। इन वस्तुओं में बहुत कीमती और पुरानी चीजें होती हैं, जिसका ऐतिहासिक तौर पर बहुत महत्व होता है।

    भारत में भी कई तरह के संग्रहालय मौजूद हैं जिन्होंने अपनी अनूठी पहचान बनाई हुई है और वे दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं।

    आज हम आपको भारत के सर्वश्रेष्ठ संग्रहालयों के बारे में बताने जा रहे हैं।

    #1

    राष्ट्रीय संग्रहालय (दिल्ली)

    भारत की राजधानी दिल्ली में 1949 में स्थापित राष्ट्रीय संग्रहालय, प्रदर्शन और प्रदर्शनी का एक शानदार संग्रह है।

    यह संग्रहालय मोहनजोदड़ो और हड़प्पा की सभ्यताओं के दिनों से लेकर आधुनिक समय तक के इतिहास को दर्शाता है।

    यहां वैदिक सभ्यता, गौतम बुद्ध के व्यक्तिगत प्रभाव, भारतीय राजाओं द्वारा उपयोग किए गए अस्त्र-शस्त्र, कई अद्भुत कलाकृतियां, लकड़ियों की नक्काशी, वस्त्र, संगीत वाद्ययंत्र और पत्थर की मूर्तियों समेत कई अन्य व्यक्तिगत अवशेष मौजूद हैं।

    #2

    विक्‍टोरिया मेमोरियल संग्रहालय (कोलकाता)

    विक्‍टोरिया मेमोरियल संग्रहालय कोलकाता के प्रसिद्ध और सुंदर स्‍मारकों में से एक है।

    यह संग्रहालय भारत में ब्रिटिश राज की याद दिलाने वाला संभवतः सबसे भव्‍य भवन है, जिसको सफेद संगमरमर और राजस्‍थान के मकराना संगमरमर से निर्मित किया गया है।

    इस संग्रहालय में भारत के कई राजा-महाराजाओं से संबंधित वस्तुओं का संग्रह भी है।

    विक्‍टोरिया मेमोरियल की व्‍यापकता और भव्‍यता को इस बात से समझा जा सकता है कि इसे उद्यान, पुस्‍तकालय जैसे विभिन्‍न हिस्सों में बांटा गया है।

    #3

    सरकारी संग्रहालय (चेन्नई)

    सरकारी संग्रहालय चेन्नई के एग्मोर में स्थित है।

    इस संग्रहालय में प्राचीन वस्तुओं को काफी अच्छे से संभालकर रखा गया है और यहां आप प्राचीन दक्षिण भारतीय काल की बौद्ध मूर्तियों से लेकर 16वीं शताब्दी के विजयनगर की महत्वपूर्ण वस्तुओं को देख सकते हैं।

    इतना ही नहीं इस सरकारी संग्रहालय में नेशनल आर्ट गैलरी, पुरातत्व, प्राणीशास्त्र, वनस्पति विज्ञान, भूविज्ञान, मानव विज्ञान और न्यूमिज्मेटिक्स से संबंधित विभिन्न विभाग भी बनाए गए हैं।

    #4

    छत्रपति शिवाजी वस्तु संग्रहालय (मुंबई)

    छत्रपति शिवाजी वस्तु संग्रहालय नाम रखे जाने के बावजूद भी इस संग्रहालय को अभी भी 'प्रिंस ऑफ वेल्स' संग्रहालय कहा जाता है।

    इस संग्रहालय का निर्माण 20वीं शताब्दी के दौरान प्रिंस ऑफ वेल्स एडवर्ड VIII की भारत यात्रा के सम्मान में किया गया था।

    इस संग्रहालय में सिंधु घाटी सभ्यता के कुछ प्राचीन अवशेष, मध्य युग के मिट्टी के बर्तन, चीनी मिट्टी की मूर्तियां, कलाकृतियां समेत भारतीय युद्ध के प्राचीन हथियारों का एक अच्छा संग्रह है।

    #5

    सालार जंग संग्रहालय (हैदराबाद)

    हैदराबाद का सालार जंग संग्रहालय देश के सबसे प्रसिद्ध संग्रहालयों में से एक है।

    यह संग्रहालय 1951 में नवाब मीर यूसुफ खान के महल में स्थापित किया गया था जिसे अब लोकप्रिय सालार जंग तृतीय कहा जाता है।

    यहां मुगल काल की प्राचीन वस्तुएं जैसे औरंगजेब के खंजर, टीपू सुल्तान की अलमारी, मुगल काल की पत्थर की मूर्तियां, कलाकृति और राजा रवि वर्मा की चित्रकारी आदि भी मौजूद हैं, जो सालार जंग के अद्भुत संग्रह का एक हिस्सा हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    किताबें
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    ओला रोडस्टर X पर 10,000 रुपये फायदे घोषित, जानिए किन ग्राहकों को मिलेगा  ओला इलेक्ट्रिक
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: MI और PBKS का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025
    'ऑपरेशन सिंदूर' पर भड़काऊ टिप्पणी के मामले में पुणे की छात्रा गुरुग्राम से गिरफ्तार ऑपरेशन सिंदूर
    CDS अनिल चौहान बोले- पाकिस्तान से हर बार धोखा ही मिला, बताई युद्धविराम की वजह अनिल चौहान

    किताबें

    विश्व एड्स दिवसः जब भारतीय सेक्स वर्कर की दास्तां सुन रो पड़े बिल गेट्स बिल गेट्स
    घर में इस तरह से बनाएं लाइब्रेरी, नहीं पड़ेगी ज्यादा जगह की जरूरत लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    पाचन के लिए बेहद फायदेमंद है कांजी वड़ा, जानिए बनाने का आसान तरीका रेसिपी
    अगर आपके बाल उलझते हैं तो अपनी हेयर केयर किट में जरूर रखें ये चीजें बालों की देखभाल
    आपकी ये गलतियां बिगाड़ सकती हैं वुडन फ्लोरिंग का लुक घर की सजावट
    सर्दियों में इस तरह सुखाएं कपड़े, नहीं पड़ेगी ड्रायर की जरूरत लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025