NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / लॉकडाउन के समय पाचन शक्ति सुधारने में मददगार साबित हो सकते हैं ये आसान उपाय
    अगली खबर
    लॉकडाउन के समय पाचन शक्ति सुधारने में मददगार साबित हो सकते हैं ये आसान उपाय

    लॉकडाउन के समय पाचन शक्ति सुधारने में मददगार साबित हो सकते हैं ये आसान उपाय

    लेखन अंजली
    Mar 31, 2020
    06:13 pm

    क्या है खबर?

    भारत में चल रहे लॉकडाउन में लोग अलग-अलग तरीके से घर में परिवार के साथ टाइमपास कर रहे हैं।

    वहीं, घर में रहने की वजह से लोग आम दिनों के मुकाबले ज्यादा खा रहे हैं। इसी बीच उनकी शारीरिक सक्रियता बिल्कुल न के बराबर हो गई है।

    ऐसे में किसी को भी खाना पचाने में समस्या हो रही है तो कुछ टिप्स को अपनाकर वह अपना पाचन सुधार सकता है।

    आइए उन असरदार टिप्स के बारे में जानें।

    #1

    पानी और फलों के रस के सेवन से बढ़ती है पाचन शक्ति

    शरीर को पोषण प्रदान करने में पानी अहम भूमिका निभाता है।

    इतना ही नहीं, हाइड्रेट रहने और शरीर के टॉक्सिन को बाहर निकालने के लिए दिनभर में 8-10 गिलास पानी का सेवन बेहद ही जरूरी है।

    पानी पीने से शरीर में पोषक तत्व और भी बेहतर तरीके से काम करते हैं और इससे हमारी पाचन शक्ति भी बढ़ती है। इसके अलावा, नारियल पानी का सेवन और अन्य फलों के रस पीकर भी आप पाचन शक्ति बढ़ा सकते हैं।

    #2

    जंक फूड के सेवन से बचें

    अगर आप भी जंक फूड पसंद करने वालों की लिस्ट में शामिल है तो सावधान हो जाए। जंक फूड आपकी सेहत के लिए हानिकारक हैं।

    अक्सर लोग लंच या टी ब्रेक के दौरान पिज्जा-बर्गर, समोसा-कचाैरी, मैदे से बने बिस्किट आदि खाते हैं, जिससे पाचन खराब हो सकता है।

    साथ ही लगातार जंक फूड खाने से पेट संबंधित बीमारियां होने लगती हैं। इसलिए तेल से बनी चीजों से बचना चाहिए और घर से तैयार हेल्दी फूड का सेवन करना चाहिए।

    #3

    हरी पत्तेदार सब्जियों को डाइट में जरूर करें शामिल

    हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक और ब्रोकली न केवल भारी मात्रा में फाइबर का स्त्रोत होती हैं, बल्कि इनमें विटामिन और मिनरल्स भी पाए जाते हैं। इसके साथ ही हरी सब्जियां शरीर की कई जरूरतों को भी पूरा करती हैं।

    अगर इन्हें रोजाना अपनी डाइट में शामिल कर किया जाए तो कुछ ही दिनों में काफी हद तक वजन कम किया जा सकता है। साथ ही पाचन शक्ति को बढ़ाया जा सकता है।

    #4

    नियमित एक्सरसाइज करने से बढ़ती है पाचन शक्ति

    एक्सरसाइज यानी स्वस्थ शरीर। दरअसल, एक्सरसाइज करने से जोड़ों और मांसपेशियों की क्रियाशीलता को बढ़ावा मिलता है, इसके अलावा, इससे बॉडी में फ्लेक्सिब्लिटी आती है।

    पाचन की समस्या से जूझ रहे लोगों को तो नियमित रूप से एक्सरसाइज करनी चाहिए। सुबह के समय एक्सरसाइज करने से शरीर में एनर्जी आती है। साथ ही पाचन शक्ति बढ़ती है।

    स्ट्रेचिंग, पुश-अप्स, कोर ट्रेनिंग और स्क्वाट जैसी आसान एक्सरसाइज करके आप आसानी से अपना वजन नियंत्रित कर सकते हैं।

    अन्य टिप्स

    पाचन में सुधार करने के लिए इन टिप्स को भी जरूर करें फॉलो

    1) एक साथ बहुत सारा खाना न खाते हुए थोड़ा-थोड़ा करके हर कुछ देर में खाएं।

    2) धीरे-धीरे और अच्छी तरह खाने को चबाएं।

    3) तेज मसालेदार और तली हुई चीजों से परहेज करें।

    4) खाना खाने के तुरंत बाद लेटे नहीं। खाने के बाद थोड़ा टहलें, उसके बाद सोने के लिए बिस्तर पर जाएं।

    5) शराब और कैफीन युक्त खाद्य पदार्थों से दूर रहें।

    6) योग और मेडिटेशन का सहारा लेते हुए तनाव से दूर रहने की कोशिश करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल
    लॉकडाउन

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    लाइफस्टाइल

    सीजनल फ्लू और कॉमन कोल्ड से कैसे अलग है कोरोना वायरस? चीन समाचार
    स्वास्थ्य के लिए क्यों जरूरी है विटामिन-सी? जानिए इसके फायदे स्वास्थ्य
    बालों को मजबूत और आकर्षक बनाने के लिए घर पर बनाएं हेयर सीरम, जानें इसके फायदे बालों की समस्या
    घर पर बनाएं करी पत्ता हेयर मास्क, इस्तेमाल करके पाएं लंबे और खूबसूरत बाल बालों की समस्या

    लॉकडाउन

    टीवी पर प्रधानमंत्री द्वारा लॉकडाउन के ऐलान को करोड़ों लोगों ने देखा, नोटबंदी को भी पछाड़ा नरेंद्र मोदी
    सेल्फ आइसोलेशन के दौरान इन स्मार्ट तरीकों से अपने घर की दीवारों को बनाएं खूबसूरत लाइफस्टाइल
    लॉकडाउन के चलते परिवार के साथ पंजाब के ब्यास में रह रहे हैं शाहिद कपूर बॉलीवुड समाचार
    ब्राजील के राष्ट्रपति बोले- कोरोना वायरस से कुछ लोग मरेंगे, निश्चित मरेंगे और यही जिंदगी है ब्राजील
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025