सेल्फ आइसोलेशन के दौरान इन स्मार्ट तरीकों से अपने घर की दीवारों को बनाएं खूबसूरत
क्या है खबर?
हर दिन कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। ऐसे में भारत पूरी तरह से लॉकडाउन है और लोग घरों से बाहर नहीं निकल सकते। तो क्यों न इसका फायदा उठाते हुए घर की दीवारों को खूबसूरत बना लिया जाए।
घर को सजाने के लिए महंगे शोपीस या फर्नीचर की जरूरत नहीं होती, क्योंकि कुछ स्मार्ट तरीकों या थोड़ी सी क्रिएटिविटी से भी आप अपने घर को सजा सकते हैं।
आइए उन स्मार्ट तरीकों के बारे में जानें।
#1
प्लेट डैकोरेशन
आजकल दीवारों पर विभिन्न तरह की प्लेटे टांगने का ट्रैंड खूब चल रहा है।
इससे दीवारों को काफी यूनिक लुकमिलता है और यह इतना महंगा भी नहीं पड़ता, क्योंकि आपको बस विभिन्न तरह की रंग-बिरंगी प्लेटों से अपनी दीवार सजानी है।
इसके अलावा, अगर आपको अपनी दीवार को रॉयली टच देना हैं तो एंटिक क्रॉकरी प्लेटों का इस्तेमाल करें।
साथ ही आप घर पर रखी सिंपल कांच की प्लेटों पर खुद की क्रिएटिविटी दिखाकर दीवारों को सजा सकते हैं।
#2
मिरर डैकोरेशन
मिरर डैकोरेशन की मदद से आप दो तरह से अपने घर की दीवारों को आकर्षक लुक दे सकते हैं। पहला, अगर आपके घर का मिरर टूट गया है तो उसे फेकनें की बजाए आप अपनी क्रिएटिविटी से अपनी घर की दीवारों को सजा सकते हैं।
इसके अलावा, आप डिफरैंट शेप और साइज के मिरर को दीवारों पर लगा सकते हैं। बस इसके लिए आपको मिरर सिर्फ एक दीवार पर ही लगाने हैं और बाकी दीवारों को प्लेन छोड़ना है।
#3
फोटो फ्रेम डैकोरेशन
अगर आपको अपने खास लम्हों को तस्वीरों के जरिए संभालकर रखना पसंद है तो अब उन लम्हों को अलमारी में संभालने की बजाए घर की दीवारों से सजाएं।
साफ शब्दों में कहा जाए तो यादगार पलों को एक जगह पर सिमेटेना का यह सबसे अच्छा विकल्प है।
बस इसके लिए आपको विभिन्न फोटो फ्रेम में तस्वीरों को डालकर दीवारों पर फिट करना हैं। इसके अलावा, आप बिना फोटो फ्रेम के तस्वीरों का कोलाज बनाकर दीवारों को सजा सकते हैं।
जानकारी
नेम वॉल डैकोरेशन
नेम वॉल डैकोरेशन को भी आजकल काफी पसंद किया जा रहा है। आप अपने अपनों के नाम के पहले अक्षर को अपनी क्रिएटिविटी से लिखकर दीवारों को सजा सकते हैं इसके अलावा, आप नेम प्लेट को दीवारों पर डिफरैंट तरीके से लगा सकते हैं।