NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / टीवी पर प्रधानमंत्री द्वारा लॉकडाउन के ऐलान को करोड़ों लोगों ने देखा, नोटबंदी को भी पछाड़ा
    अगली खबर
    टीवी पर प्रधानमंत्री द्वारा लॉकडाउन के ऐलान को करोड़ों लोगों ने देखा, नोटबंदी को भी पछाड़ा

    टीवी पर प्रधानमंत्री द्वारा लॉकडाउन के ऐलान को करोड़ों लोगों ने देखा, नोटबंदी को भी पछाड़ा

    लेखन भारत शर्मा
    Mar 27, 2020
    05:57 pm

    क्या है खबर?

    कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन चल रहा है। इसमें परिवहन सुविधाओं सहित सभी गैर-जरूरी सेवाएं बंद हैं।

    गत 24 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम संबोधन देते हुए पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा की थी।

    आपको जानकर हैरानी होगी कि प्रधानमंत्री की इस घोषणा को दुनियाभर में 197 मिलियन यानी 19 करोड़ 70 लाख लोगों ने टेलीविजन पर देखा था। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

    प्रसारण

    201 चैनलों पर किया गया था प्रसारण

    प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) शशि शेखर वेम्पती ने ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि लॉकडाउन के लिए प्रधानमंत्री द्वारा किए गए देश के नाम संबोधन कार्यक्रम का दुनिया के 201 चैनलों पर प्रसारण किया गया था।

    इस दौरान करीब 197 मिलियन लोगों ने उनकी इस घोषणा को लाइव देखा था।

    इसके साथ ही यह भारतीय इतिहास में टीवी पर सबसे ज्यादा देखा गया कार्यक्रम बन गया।

    जानकारी

    गत वर्ष हुए IPL के फाइनल मैच को भी पीछे छोड़ा

    प्रसार भारती के आंकड़ों के अनुसार प्रधानमंत्री के ऐलान को देखने के मामले में दर्शकों ने गत वर्ष आयोजित हुए इंडिया प्रिमियर लीग (IPL) फाइनल को भी पीछे छोड़ दिया है। उस दौरान कुल 13.3 करोड़ दर्शकों ने यह मैच देखा था।

    सोशल मीडिया

    सोशल मीडिया पर देखने वालों की भी उमड़ी भीड़

    प्रसार भारती के CEO वेम्पती ने बताया कि प्रधानमंत्री के लॉकडाउन के ऐलान करने वाले कार्यक्रम को लोगों ने न केवल टीवी पर देखा, बल्कि सोशल मीडिया भी इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी थी।

    उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम का प्रसारण दूरदर्शन और राज्यसभा के यूट्यूब चैनलों पर भी किया गया था।

    इसमें दूरदर्शन के लिए यूट्यूट चैनल पर पांच लाख और राज्यसभा के चैनल पर एक लाख लोगों ने इसे देखा था।

    जनता कर्फ्यू

    जनता कर्फ्यू के ऐलान को 8.3 करोड़ दर्शकों ने देखा

    प्रसार भारती के CEO ने बताया कि 19 मार्च को भी प्रधानमंत्री मोदी ने देश के नाम संबोधन करते हुए पूरे देश में 'जनता कर्फ्यू' लगाने का ऐलान किया था।

    प्रधानमंत्री के उस कार्यक्रम का प्रसारण 191 चैनलों पर किया गया था और उसे आठ करोड़ 30 लाख लोगों ने लाइव देखा था।

    इसी का असर था कि देश में जनता कर्फ्यू पूरी तरह से सफल रहा था और लोगों ने इसमें पूरा सहयोग किया था।

    नोटबंदी

    नोटबंदी की घोषणा को 5.7 करोड़ लोगों ने देखा था

    बता दें कि 8 नवंबर, 2016 को प्रधानमंत्री मोदी ने देश के नाम संबोधन कर नोटबंदी की घोषणा की थी।

    उस कार्यक्रम का 114 चैनलों पर प्रसारण किया गया था, जिसे कुल 57 मिलियन यानी 5 करोड़ 70 लाख लोगों ने देखा था।

    इसके अलावा प्रधानमंत्री ने अनुच्छेद 370 निरस्त होने के बाद 8 अगस्त, 2019 को देश को सम्बोधित किया था।

    उनका यह कार्यक्रम 163 चैनलों पर प्रसारित किया गया था, जिसे 6.5 करोड़ दर्शकों द्वारा देखा गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नरेंद्र मोदी
    प्रसार भारती
    कोरोना वायरस
    लॉकडाउन

    ताज़ा खबरें

    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार
    सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद स्थगित की गई NEET-PG 2025 की परीक्षा NEET

    नरेंद्र मोदी

    दिल्ली हिंसा: प्रधानमंत्री मोदी ने की शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील दिल्ली
    दिल्ली: NSA अजित डोभाल ने किया हिंसाग्रस्त इलाकों का दौरा, गृह मंत्री को दी जानकारी दिल्ली पुलिस
    असम: दिल्ली हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाला गेस्ट लेक्चरर गिरफ्तार फेसबुक
    क्या अपने सभी सोशल मीडिया एकाउंट्स बंद करने जा रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी? ट्विटर

    प्रसार भारती

    प्रधानमंत्री मोदी के भाषण का लाइव प्रसारण नहीं करने के लिए दूरदर्शन की महिला अधिकारी निलंबित नरेंद्र मोदी

    कोरोना वायरस

    तेलंगाना: लॉकडाउन में ड्यूटी पर जा रही महिला डॉक्टर से पुलिसकर्मी ने की मारपीट भारत की खबरें
    लॉकडाउन के कारण एक बार फिर ऋतिक रोशन के घर लौंटी एक्स वाइफ सुजैन बॉलीवुड समाचार
    घर बैठे ऐसे करें बैंक PO की तैयारी, बनाएं अपना एक शेड्यूल शिक्षा
    'राधे' से जुड़ी अहम जानकारी आई सामने, तीन विलेन के साथ लड़ते दिखेंगे सलमान खान बॉलीवुड समाचार

    लॉकडाउन

    कोरोना वायरस: लॉकडाउन की स्थिति में भारत, कई राज्यों में जारी रहेगा जनता कर्फ्यू दिल्ली
    कोरोना वायरस: केजरीवाल ने किया लॉकडाउन का ऐलान, 31 मार्च तक पूरी तरह बंद रहेगी दिल्ली भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: राजधानी दिल्ली समेत अब तक इन राज्यों में हुआ लॉकडाउन का ऐलान दिल्ली
    लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई, केंद्र सरकार का राज्यों को निर्देश दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025