NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / सुबह योग करने से पहले डाइट में जोड़ें ये 5 खाद्य-पदार्थ, शरीर को मिलेगी ऊर्जा 
    अगली खबर
    सुबह योग करने से पहले डाइट में जोड़ें ये 5 खाद्य-पदार्थ, शरीर को मिलेगी ऊर्जा 

    सुबह योग करने से पहले डाइट में जोड़ें ये 5 खाद्य-पदार्थ, शरीर को मिलेगी ऊर्जा 

    लेखन सयाली
    Mar 19, 2024
    06:30 am

    क्या है खबर?

    शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग करना अच्छा माना जाता है। जो लोग इस अभ्यास से अपना दिन शुरू करते हैं, वो पूरे दिन ऊर्जावान बने रहते हैं।

    योग करने से पाचन मजबूत होता है, तनाव कम होता है और पीठ का दर्द भी ठीक हो सकता है। इस अभ्यास से पहले जरूरी होता है कि आप पौष्टिक और स्वस्थ खाना खाएं।

    सुबह के समय योग करने से पहले आप डाइट में ये 5 चीजें शामिल कर सकते हैं।

    #1

    केले 

    केले बेहद पौष्टिक फल होते हैं, जिनका सेवन आपके योग करने से पहले करना चाहिए। ये विटामिन, खनिज, फाइबर, पोटेशियम और कई अन्य आवश्यक तत्वों से भरपूर होते हैं।

    रोजाना केला खाने से स्ट्रोक का खतरा कम हो सकता है और आपकी हड्डियां भी मजबूत होती हैं। केला आपकी मांसपेशियों को बेहतर काम करने में मदद करता है।

    इसे खाने से शरीर को योग करने के लिए ताकत मिलेगी। आप इससे स्वादिष्ट मिल्कशेक बनाकर भी पी सकते हैं।

    #2

    ओट्स 

    ओट्स सबसे स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों में से एक माना जाता है, जिसे अपने आहार में शामिल करना सही रहेगा। इसमें सही मात्रा में घुलनशील फाइबर होता है, जो बेहतर पाचन को बढ़ावा देता है और वजन घटाने में मदद करता है।

    ओट्स में एवेनथ्रामाइड्स नामक एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं जो शरीर को बीमारियों से बचाते हैं। एक कटोरी ओट्स को योग या एक्सरसाइज करने से पहले खाएं। आप ओट्स का चीला या ओट्स की खीर भी खा सकते हैं।

    #3

    पीनट बटर 

    किसी भी तरह की एक्सरसाइज करने से पहले पीनट बटर खाने की सलाह दी जाती है। यह सबसे स्वस्थ स्प्रेड में से एक है, जिसका सेवन योग से पहले आपको ऊर्जा देगा।

    इसमें सही मात्रा में प्रोटीन, कार्ब्स और लिपिड होते हैं, जो इसे डाइट में जोड़ने के लिए एक संतुलित खाद्य पदार्थ बनाते हैं। आप योग करने से पहले एक चम्मच पीनट बटर खाएं या इसे ब्रेड पर स्प्रेड की तरह लगाकर सेवन करें।

    #4

    स्मूदी

    सुबह योग करने से पहले शक्ति पाने के लिए एक बढ़िया भोजन विकल्प है स्मूदी। ये पेय पदार्थ जल्दी और आसानी से बन जाते हैं, जिनका स्वाद भी अच्छा होता है।

    आप अपने मनपसंद फलों या सब्जियों से स्मूदी बनाएं और रोज सुबह पीएं। इनके सेवन से शरीर को पोषण और ताकत मिलेगी। स्मूदी पीने से स्वस्थ तरह से वजन बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

    नाश्ते के तौर पर इन स्मूदी का सेवन सही रहेगा।

    #5

    एवोकाडो 

    एवोकाडो एक सुपरफूड है, जो योग से पहले आपके शरीर को ऊर्जा से भर देगा। यह फल कई तरह से B-विटामिनों से लैस होते हैं, जैसे थायमिन (B1), राइबोफ्लेविन (B2), और नियासिन (B3)।

    ये खाए गए भोजन को ऊर्जा में परिवर्तित करने में मदद करते हैं। एवोकाडो नियासिन से भरपूर होता है, जो शरीर में सूजन से लड़ सकता है और कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर में सुधार करके अपनी धमनियों की रक्षा कर सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    योग
    खान-पान

    ताज़ा खबरें

    अगले सप्ताह 7,000 करोड़ रुपये के IPO देंगे दस्तक, जानिए कब-कब खुलेंगे  शेयर बाजार समाचार
    कोच्चि के पास समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ लाइबेरियाई जहाज हुआ, 24 लोगों को बचाया गया केरल
    कैदियों की अदला-बदली के बीच रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला; 13 की मौत, 43 घायल रूस समाचार
    प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में NDA के मुख्यमंत्रियों की बैठक, 'ऑपरेशन सिंदूर' पर प्रशंसा प्रस्ताव पारित नरेंद्र मोदी

    योग

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: नींद संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं ये योगासन योगासन
    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023: जानिए इसका इतिहास, महत्व और इस बार की थीम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी का संदेश, कहा- योग बन गया वैश्विक आंदोलन नरेंद्र मोदी
    हाइपरटेंशन से ग्रस्त लोग करें ये 5 योगासन, ब्लड प्रेशर होगा कम योगासन

    खान-पान

    शाम के नाश्ते में बनाएं आलू के ये 5 स्वादिष्ट स्नैक्स, आसान हैं इनकी रेसिपी रेसिपी
    फलों के सेवन से जुड़े आम भ्रम और उनकी सच्चाई भ्रम और सच्चाई
    ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के लिए रोजाना सुबह करें इन 5 चीजों का सेवन मधुमेह
    वजन घटाने में मदद कर सकता है मेथी दाना, जानिए इसके सेवन के 5 तरीके वजन घटाना
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025